जिला बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र में दलित युवक राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में मौत बेहद दुखद,गंभीर और चिन्ताजनक है।
परिजनों के अनुसार, पुलिस की पिटाई के बाद राजेश की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। अब हवालात के अंदर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राजेश पानी पीने की हालत में तक नजर नहीं आ रहा है और पुलिसकर्मी के हाथ छोड़ते ही वह जमीन पर गिर जाता है। यह वीडियो पुलिस की भूमिका और पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पुलिस कह रही है कि पहले राजेश की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन सवाल यह है कि अगर राजेश की हालत इतनी खराब थी तो उसे समय रहते इलाज क्यों नहीं दिया गया?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस के बचाव में परिजनों से तहरीर लेकर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अगर हत्या हुई थी, तो राजेश पुलिस की हवालात में क्यों था? और अगर वह पुलिस हिरासत में सुरक्षित था, तो हवालात के अंदर उसकी हालत इतनी गंभीर कैसे हुई?
दातागंज थाने के CCTV फुटेज को तत्काल सुरक्षित कर सार्वजनिक किया जाए। पुलिस हिरासत में हुई इस मौत की जांच उसी पुलिस तंत्र से नहीं, बल्कि स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय एजेंसी से कराई जाए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी जवाब दें कि दलित युवक राजेश कोरी की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है?
@UPGovt से हमारी मांग है कि पुलिस हिरासत में हुई दलित युवक राजेश कोरी की मौत की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों को बचाने के बजाय उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा मृतक के परिवार को न्याय, सुरक्षा और उचित मुआवजा दिया जाए।
हमारी संवेदनाएँ भाई राजेश कोरी के शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
कोटा पुलिस प्रशासन से मेरा स्पष्ट और गंभीर अनुरोध है कि सामने आए इस शोक संदेश को संज्ञान में लिया जाए। इसमें मृत्यु के बाद होने वाले कार्यक्रम का उल्लेख है और ऐसी चर्चा है कि परिवार के कुछ लोग मृत्यु भोज और बड़े आयोजन के पक्ष में हैं।
सबसे चिंता की बात यह है कि कुछ तथाकथित “ज्ञानी समाज के नेता” भी ऐसी परंपराओं को बढ़ावा देने के बजाय उनका समर्थन करते दिखाई देते हैं। समाज के जिम्मेदार लोगों का काम मृतक के परिवार को अनावश्यक खर्च, दिखावे और सामाजिक दबाव से बचाना होना चाहिए, न कि भीड़ और भोज को प्रतिष्ठा का विषय बनाना।
यदि बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित करने की तैयारी है तो कोटा पुलिस और प्रशासन पहले से निगरानी रखे, आयोजन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले और यदि किसी कानून, प्रशासनिक आदेश या सार्वजनिक व्यवस्था का उल्लंघन पाया जाए तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई करे।
राजस्थान सरकार के आधिकारिक स्रोतों में वर्तमान में Rajasthan Honour of Dead Body Act, 2023 और उसके नियम सूचीबद्ध हैं;
इसलिए किसी भी कार्रवाई को लागू कानून और स्थानीय प्रशासनिक आदेशों के आधार पर ही किया जाना चाहिए। �
मेरा सवाल उन “ज्ञानी नेताओं” से भी है—
मृतक के परिवार पर खर्च और भीड़ का बोझ डालना समाज सुधार है या सामाजिक दबाव?
मृत्यु पर शोक होना चाहिए, जश्न और दिखावा नहीं।
परिवार को सहारा चाहिए, कर्ज और सामाजिक दबाव नहीं।
और अगर कोई व्यक्ति ऐसी कुप्रथा को बढ़ावा देता है, तो प्रशासन को उसकी भूमिका की भी जांच करनी चाहिए। @KotaPolice से अनुरोध है/मामले को हल्के में न लें, आयोजन पर नजर रखें और कानून हाथ में लेने या नियमों का उल्लंघन होने पर तत्काल कार्रवाई करें।
@PoliceRajasthan@RajCMO@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
@AshokMeghwal_@PaliPolice@RajPoliceHelp पुलिस प्रशासन जल्दी से जल्दी मामले में त्वरित कार्यवाही करे वरना बड़ा आन्दोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
राजस्थान के पाली जिले में एक दलित युवक को सिर्फ उसकी जाति (मेघवाल) की वजह से रोका गया।
जातिसूचक गालियों के साथ बेरहमी से पीटा गया।
👉 आरोपी करण सिंह जाति राजपूत।
👉 “नई बुलट” रखने पर ताने मारे, बुलट को टक्कर मारी।
👉 पाइप, लात-घूंसे, पत्थर से वार कर गंभीर चोट पहुँचाई गई।
बूंदी के उन्दालिया की डूंगरी क्षेत्र में बैरवा समाज के लोगों के साथ हुई मारपीट और महिलाओं के साथ घर में घुसकर की गई बर्बरता बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।
पीड़ित मुकेश कुमार बैरवा, उनकी पत्नी, पुत्री और श्रीमती कमला बैरवा के साथ आरोपियों द्वारा न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि जातिसूचक गालियां दी गईं, घर में घुसकर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह केवल मारपीट नहीं बल्कि कानून और संविधान की खुली अवहेलना है।
पीड़ित परिवार ने सदर थाने में रिपोर्ट दी है और बैरवा समाज विकास समिति बूंदी के प्रतिनिधिमंडल ने भी थाना प्रशासन से मिलकर आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
बैरवा समाज का साफ कहना है कि यदि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो समाज को मजबूर होकर #dmbundi व पुलिस अधीक्षक के समक्ष आंदोलन करने पर मजबूर,होना पडेगा!
हम @RajPoliceHelp प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त सजा दी जाए।
न्याय में देरी, अन्याय को बढ़ावा देना!!
#JusticeForBairwaSamaj #Bundi #SCSTAct #LawAndOrder
@RajCMO@RajGovOfficial@BhimArmyChief@DrPremBairwa
उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के थाना बिलग्राम अंतर्गत गाँव सरौना की घटना पुलिसिया लापरवाही ही नहीं, बल्कि गंभीर साज़िश की आशंका को जन्म देती है।
28 जनवरी की शाम लगभग 7 बजे पुलिस द्वारा परिवार को सूचना दी जाती है कि ऑटो पलटने से उनके बेटे ऋषेन्द्र का एक्सीडेंट हो गया है। परिवार बताए गए स्थान की ओर रवाना ही हुआ था कि दोबारा पुलिस का कॉल आता है-अब कहा जाता है कि ऋषेन्द्र फांसी से लटका मिला है, लेकिन उसकी साँसें चल रही हैं, और तुरंत सांडी CHC पहुँचने को कहा जाता है।
जब परिवार CHC पहुँचता है, तो ऋषेन्द्र मृत अवस्था में मिलता है। इसके बाद पुलिस बिना परिजनों की सहमति के, आनन-फानन में अपनी ही गाड़ी में जबरन परिवार के दो लोगों को बैठाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाती है। वहाँ बॉडी सील कर दी जाती है और इसके बाद पुलिस थाना परिसर जाकर पंचनामा भरने की औपचारिकता करती है-जो पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध बनाती है।
लगातार चुप्पी और टालमटोल के बाद 29 जनवरी की शाम को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष करण द्वारा वीडियो जारी किया जाता है। उसके दबाव में 30 जनवरी को मजबूरन प्रशासन हरकत में आता है और FIR दर्ज की जाती है।
भीम आर्मी द्वारा मौके पर CO और SDM को बुलाकर परिवार का मांगपत्र भी सौंपा जाता है।
लेकिन अब स्थानीय बीजेपी नेताओं के दबाव में पूरा मामला पलटने की कोशिश की जा रही है। न्याय दिलाने की माँग उठाने पर उल्टा भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष और उनके साथियों को धमकाने और दबाव में लेने का खेल शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी,सवाल आज भी कायम हैं:
1. पहले एक्सीडेंट की झूठी सूचना क्यों दी गई?
फिर फांसी की कहानी कैसे सामने आई?
2. परिजनों की मौजूदगी से पहले पोस्टमार्टम की जल्दबाज़ी क्यों?
3. न्याय की माँग करने वालों को डराने की कोशिश क्यों?
यह मामला केवल एक मौत का नहीं, न्याय को दबाने की कोशिश का है।
भीम आर्मी चुप नहीं बैठेगी। सच सामने आएगा, दोषियों को सज़ा मिलेगी।
@dgpup