नए दायित्व और नई ज़िम्मेदारी के अवसर पर आज आप सभी द्वारा दिए गए स्नेह, शुभकामनाओं और सम्मान के लिए हम हृदय से आभारी हैं ।
हम विश्वास दिलाते हैं कि इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। हमारा संकल्प राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त, सक्रिय और मजबूत बनाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जयंत चौधरी जी ने हम पर जो विश्वास और भरोसा व्यक्त किया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे । आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
आइये एकजुट होकर, संगठन को नई ऊर्जा और नई ऊँचाइयों तक ले चलें।
आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद।🙏🤝
देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के अमर सपूत महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन।
‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’
के उद्घोषक, महान क्रांतिकारी
अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका जीवन हम सभी को राष्ट्रहित में कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
जय हिन्द। वन्देमातरम्।
कल लखनऊ आएंगे रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, प्रदेश मुख्यालय में होगा भव्य स्वागत https://t.co/0YwgM3PpD8 via @Live Uttar Pradesh @RLDparty@PtAnupammishra@jayantrld
रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा गुरुवार को आएंगे लखनऊ, प्रदेश मुख्यालय में होगा भव्य अभिनंदन समारोह https://t.co/zSQBE334G3 @RLDparty@PtAnupammishra@jayantrld
It was a privilege to be the Guest of Honour at the Movers Connect Business 2026 – Lucknow Dialogues: Awards & Networking Summit held at Hotel Centrum, Lucknow.
The event offered an enriching experience filled with meaningful interactions, insightful discussions, and valuable learning from industry leaders, entrepreneurs, and innovators. It was inspiring to witness the collective commitment to driving growth, fostering collaboration, and shaping the future of business.
My sincere appreciation to the organisers for the warm hospitality and for creating such an impactful platform dedicated to Moving India Forward.
A heartfelt thank you to the entire print and electronic media for the tremendous coverage and unwavering support.I sincerely appreciate your professionalism, dedication, and continued encouragement. Grateful to each one of you.🙏
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी जी का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे उत्तर प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है ।
यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का एक पावन दायित्व है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आपके मार्गदर्शन और सभी वरिष्ठ साथियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, उत्तर प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुँचाने तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूँगा।
आपके विश्वास पर खरा उतरना ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता और जिम्मेदारी होगी।
एक बार पुनः आपका हृदय से धन्यवाद।@jayantrld