I express my gratitude to Hon. Minister, Shri @AshwiniVaishnaw and also share in the excitement for all those who will benefit from this important decision taken by Indian Railways!
नए दायित्व और नई ज़िम्मेदारी के अवसर पर आज आप सभी द्वारा दिए गए स्नेह, शुभकामनाओं और सम्मान के लिए हम हृदय से आभारी हैं ।
हम विश्वास दिलाते हैं कि इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। हमारा संकल्प राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त, सक्रिय और मजबूत बनाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जयंत चौधरी जी ने हम पर जो विश्वास और भरोसा व्यक्त किया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे । आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
आइये एकजुट होकर, संगठन को नई ऊर्जा और नई ऊँचाइयों तक ले चलें।
आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद।🙏🤝
उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालकों एवं किसानों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रदेश सरकार ने अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मत्स्य एवं झींगा पालन को बढ़ावा देने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझावों को स्वीकार करते हुए नई व्यवस्था लागू की है तथा 31 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को प्रेषित पत्र के माध्यम से मथुरा, आगरा, हाथरस, रायबरेली सहित अन्य जिलों के अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में झींगा पालन को प्रोत्साहित करने, रियायती विद्युत, एरेटर एवं जल गुणवत्ता प्रबंधन उपकरणों पर अनुदान, रोग जांच एवं परीक्षण सुविधाओं के विकास तथा CIFE एवं CIBA के तकनीकी सहयोग से उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी झींगा उत्पादन एवं निर्यातक राज्य बनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए थे।
यह निर्णय मत्स्य क्षेत्र से जुड़े किसानों, युवाओं एवं उद्यमियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा, रोजगार एवं आय में वृद्धि करेगा तथा उत्तर प्रदेश की नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy) को नई गति प्रदान करेगा।
#UttarPradesh #Fishery
https://t.co/vUCOn0zoK6