इन निकाय चुनाव में कुचेरा के कांग्रेस नेता तेजपाल मिर्धा सिस्टम औऱ ताकत से जबरदस्त लड़ रहे है...तेजपाल कांग्रेस पार्षदों को तोड़ने से बचाने की जंग में अपना सबकुछ दांव पर लगा चुके है......पर कांग्रेस का यह सिपाही अभी तक मजबूती से तूफान के सामने डटा हुआ है....24 घंटे में दो मुकदमे दर्ज हो गए औऱ गिरफ्तारी तक की नौबत आ गई....पर तुरंत अदालत में गए और गिरफ्तारी से बच गए........कुचेरा पालिका अध्यक्ष पद को लेकर काका-भतीजे की अदावत अब खुलकर एक जंग में तब्दील हो चुकी है....अब देखते है इतना सबकुछ होने के बाद काका किंग बनते है या फिर भतीजा भारी पड़ता है...पर तेजपाल का तमाम हथकंडों के बाद भी डटे रहना उनकी एक मजबूत योद्धा की कहानी बयां कर रहा है....कांग्रेस नेताओं के लिए तेजपाल मिर्धा का इस तरह पार्टी औऱ विचारधारा के साथ तमाम हमलों के बावजूद डटे रहना एक मिसाल है.....वाकई हर सितम के आगे क्या जिगरा दिखाया है बंदे ने.....
RPSC सचिव रामनिवास मेहता सर आज सेवानिवृत्त हुए हैं। एक समय था जब आरपीएससी में परीक्षाओं का आगे बढ़ना और लेट लतीफी आम बात थी। हमारे असिस्टेंट प्रोफ़ेसर एग्जाम में हाई कोर्ट तक ने आगे बढ़ाने का आदेश दे दिया था पर मेहता साहब डबल बेंच में गये और उस वाकये को नज़दीक से जानने वाले जानते हैं कि वक़ील से ज़्यादा जानकारी रामनिवास मेहता के पास थी। परीक्षाओं को समय पर करवाना, परिणाम और साक्षात्कार में RPSC ने सच में रामनिवास मेहता सर के कार्यकाल में अभूतपूर्व काम किया है। एक ईमानदार अफ़सर जोकि कभी सत्ता के आगे नहीं झुका, जिसने साफगोई से अपनी बात रखी और विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखा। मेहता RPSC में तब आये जब चारों तरफ़ वो कीचड़ में थी और आज जा रहें है तब पुनः एक विश्वास, एक भरोसा इस संस्था में बहाल कर के जा रहें हैं। बड़ी न्यूज या खबरें भले ही आपको मुख्य किरदार न बनाएं पर आपके कार्यकाल में परीक्षा देने वाला और चयनित होने वाला हर अभ्यर्थी आपका शुक्रगुजार है। जैसा कि हम तैयारी करने वाले आपस में बात करते थे कि - 'किं हु जावे, एग्जाम आगे कोनी हुवे क्यूंकि आगे मेहतो बैठो है '। आगे जो भी आयेंगे उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि एक शख़्स इस पद पर अपनी छाप छोड़कर जा रहा है।
नासिर काज़मी ने लिखा था कि -
दाएम आबाद रहेगी दुनिया
हम न होंगे कोई हम सा होगा
पर रामनिवास मेहता जैसा सचिव RPSC को फिर से मिले यह शायद किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।
@aajtak 2दिन बाद एक ट्वीट से माफी
यह पुख्ता होने के बाद की यह खबर झूठी है
फिर भी आपने यूट्यूब पर से वीडियो हटाया नहीं बल्कि लूप में लाइव streaming किया ।पैसा trp view के लिए कुछ भी
राकेश बिश्नोई के परिवार को न्याय दिलाने के समझौते के बाद आज परीक्षा देने गए कांग्रेसी विधायक अभिमन्यु बिश्नोई व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है!भजनलाल जी यह कैसा समझौता कि न्याय मांगने वालों को पीड़ित बनाकर नया धरना शुरू करा रहे है?
@NirmlChoudhary