वक़्त तो पलक झपकते ही बदल जाता है. इसलिए जो पल सामने है, उसे जी भर कर जियो. अपनों के लिये जो कुछ करना चाहते हो, अभी कर दो. न जाने फिर मौक़ा मिले या न मिले.
“तुम चाहे मुझे पसन्द करो या मुझसे नफ़रत करो, मेरे लिये तो दोनों ही अच्छे हैं. पसन्द करते हो, तो मैं तुम्हारे दिल में हूं, नफ़रत करते हो, तो मैं तुम्हारे दिमाग़ में रहूंगा.”
जिसे आस्था है, विश्वास है, उसे किसी सबूत की ज़रूरत नहीं होगी और जिसकी आस्था नहीं, जिसे विश्वास नहीं, उसे आप जितने चाहे सबूत दे दो, वो कभी पर्याप्त नहीं होंगे.
विजेता वो नहीं होते जिनका दावा है कि वो फेल नहीं होते, बल्कि विजेता तो वो होते हैं जो कभी कोशिश करना नही छोड़ते. कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.