Rupee: ₹95 → ₹100
Stocks: Crashing
Economy: Collapsed
Jobs: Gone
Income: Falling
Savings: Wiped out
Cylinders: Unavailable
Why?
PM = Compromised
He is desperate to protect himself and his financial structure. But 140 crore Indians know - PM Modi has surrendered India’s future.
वामपंथी उग्रवाद केवल कानून का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह विश्वास, विकास और न्याय का मुद्दा है।
वामपंथी उग्रवाद को हमने और हमारे यहां के कई लोगों ने करीब से झेला है। देश में नक्सलवाद क्यों है, सरकार को इसका कारण जानना होगा, तब कहीं जाकर समस्या का हल होगा।
हम जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं। विकास के नाम पर हमारे आदिवासी भाई-बहनों के जंगल और जमीनें छीनी जा रही हैं। पानी दूषित है, लोगों के पास घर नहीं है, किसान परेशान हैं।
मुझे याद है कि जब मैंने किसानों की बात उठाई थी तो मुझे 'अर्बन-नक्सल' कहा गया। ये अन्याय है, जो हमें झेलना पड़ता है।
: 'वामपंथी उग्रवाद से देश को मुक्त कराने के प्रयास पर चर्चा' पर लोकसभा में @_Prashantpadole जी का पूरा वक्तव्य-
A decade of LDF rule can be summed up in one line: Keralam’s future has been handed to a few corporations, while its workers, farmers, and youth are left behind.
We are committed to protecting rubber farmers, strengthening local industry, and creating opportunities for every Keralite.
प्रेम, मर्यादा और सत्य के प्रतीक भगवान श्रीराम के शुभ अवतरण दिवस श्री राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!🙏
भारत की सांस्कृतिक चेतना, मानवता का आदर्श तथा धर्म का सर्वोत्तम स्वरूप—प्रभु श्रीराम—हम सभी के हृदय में शांति, करुणा और सदाचार का दीप प्रज्ज्वलित करें।
राम भारत की ‘अनेकता में एकता’ का शाश्वत सूत्र हैं। वे जन-जन की आस्था के केंद्र हैं, जिनके दिव्य आशीर्वाद से समूचे चराचर जगत का कल्याण होता रहे—इसी मंगल कामना के साथ।
श्री राम नवमी का यह पावन पर्व, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात् कर अपने चरित्र एवं व्यवहार में मर्यादा, धैर्य और नैतिकता को दृढ़ करने का संदेश देता है।
करुणानिधान प्रभु श्रीराम की जय!🙏🚩
🚩 ।। जय श्री राम ।। 🚩
अष्टमी के पावन अवसर पर बड़कागाँव विधानसभा अंतर्गत पतरातु प्रखंड के जयनगर बस्ती एवं सौंदा बस्ती (मंडा टांड़) में आयोजित भव्य रामनवमी महोत्सव में ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इतने प्रेम, आदर और आत्मीयता के साथ मेरा स्वागत करने के लिए मैं समस्त ग्रामवासियों और आयोजन समिति की हृदय से आभारी हूँ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रति आप सभी की अटूट आस्था और भक्ति देखकर मन अत्यंत प्रफुल्लित हुआ । इस रामनवमी के अवसर मे हम राम राज्य समाज का निर्माण करे जहाँ सब संवेदनशील हो एक दूसरे के प्रति और सभी के साथ न्याय हो । प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। 🌸🙏
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 11 साल की बच्ची के साथ हुई घृणित घटना और हैवानियत झकझोर देने वाली है।
मैं पीड़ित परिवार से मिली, किस भाषा में मैं सांत्वना दूँ यह समझ में नहीं आया। लगभग 2 दिन से ऊपर बीत गए हैं, परंतु पुलिस के हाथ एक भी अपराधी नहीं लगा है। देश में निर्भया कांड, अभया कांड और कितने देखने पड़ेंगे? नारी तो पीड़ित थी ही, अब बच्चे भी बख्शे नहीं जा रहे हैं।
हर्षोल्लास से लोग रामनवमी मना रहे हैं, लेकिन इंसान की मर्यादा कुचली जा रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा के अवसर पर दरिंदे ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पता नहीं मर्यादा पुरुषोत्तम के विचारों को हम कब अपनाएँगे; तभी हम राम के होंगे और राम हमारे होंगे। बाजे-गाजे के साथ श्री रामचंद्र की विजय ध्वनि के बीच एक बच्ची के साथ हुआ यह अपराध दर्शाता है कि धार्मिक, मार्मिक और सामाजिक रूप से हम कितने गिरते जा रहे हैं और संवेदनशीलता तो पूरी तरह से खत्म है। आज प्रभु राम से कुछ और नहीं माँगूँगी, सिवाय इसके कि वे हम सभी को मर्यादित बनाएँ।
@JharkhandPolice
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 11 साल की बच्ची के साथ हुई घृणित घटना और हैवानियत झकझोर देने वाली है।
मैं पीड़ित परिवार से मिली, किस भाषा में मैं सांत्वना दूँ यह समझ में नहीं आया। लगभग 2 दिन से ऊपर बीत गए हैं, परंतु पुलिस के हाथ एक भी अपराधी नहीं लगा है। देश में निर्भया कांड, अभया कांड और कितने देखने पड़ेंगे? नारी तो पीड़ित थी ही, अब बच्चे भी बख्शे नहीं जा रहे हैं।
हर्षोल्लास से लोग रामनवमी मना रहे हैं, लेकिन इंसान की मर्यादा कुचली जा रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा के अवसर पर दरिंदे ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पता नहीं मर्यादा पुरुषोत्तम के विचारों को हम कब अपनाएँगे; तभी हम राम के होंगे और राम हमारे होंगे। बाजे-गाजे के साथ श्री रामचंद्र की विजय ध्वनि के बीच एक बच्ची के साथ हुआ यह अपराध दर्शाता है कि धार्मिक, मार्मिक और सामाजिक रूप से हम कितने गिरते जा रहे हैं और संवेदनशीलता तो पूरी तरह से खत्म है। आज प्रभु राम से कुछ और नहीं माँगूँगी, सिवाय इसके कि वे हम सभी को मर्यादित बनाएँ।
@JharkhandPolice
*आवश्यक सूचना*
आप सभी को सूचित किया जाता है कि विष्णुगढ़ में दिनांक 24/03/2026 को मासूम बच्ची के साथ घृणित बलात्कार और जघन्य हत्या की घटना के पुलिस अनुसंधान की नाकामियों के विरोध में आज हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चौक हजारीबाग पर पुलिस प्रशासन के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कारी काला बिल्ला लगा के प्रदर्शन करेंगे एवम जिला के पुलिस प्रशासन के मुखिया का पुतला दहन किया जाएगा साथ ही साथ पुलिस प्रशासन के नाकामी को देखते हुए अपराध के अनुसंधान को CBI को सौंपे जाने को सौंपे जाने की मांग की जाएगी तथा पीड़ित परिवार मुआवजा और पुनर्वासन की माँग की जाएगी और राज्य मे महिला आयोग का भी माँग किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव सुश्री अम्बा प्रसाद जी द्वारा किया जाएगा ।
समय: दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक
स्थान: डिस्ट्रिक्ट चौक, हजारीबाग
इस विरोध प्रदर्शन में सभी प्रेस बंधु, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं समस्त सामाजिक संस्थाएँ सादर आमंत्रित हैं। हमारी उपस्थिति इस जघन्य अपराध के खिलाफ हमारी एकजुटता और न्याय की मांग को मजबूत करेगी।
कल मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आप सभी से मिले स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद ने मेरे हृदय को भावुक कर दिया।
आपके प्रेम और विश्वास ने इस दिन को मेरे लिए और भी विशेष बना दिया।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी का प्यार, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मुझे सदैव इसी प्रकार मिलता रहे, ताकि मैं आपके विश्वास पर खरा उतर सकूँ।
यदि मैं किसी के संदेश या कॉल का उत्तर नहीं दे पाया हूँ, तो उसके लिए मुझे खेद है।
लेकिन कृपया यह अवश्य जानिए कि मैंने आप सभी के स्नेह को दिल से महसूस किया है और उसका सम्मान करता हूँ।
आप सभी के आत्मीय संदेशों, शुभेच्छाओं और प्रेम के लिए पुनः हृदय से आभार।
🙏आप सभी का दिल से धन्यवाद। 🙏
#thankyou #birthdaywishes 💗
अलीगढ़ में एक चलती स्कूल बस का फर्श टूट गया। एक 6 साल की बच्ची इसकी चपेट में आकर नीचे गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
- ये दिल दहलाने वाली घटना यूपी में भ्रष्ट सरकार और नाकारे सिस्टम की कहानी बयां कर रही है।
⦿ लोगों ने बताया- स्कूल बस के फर्श में पहले से ही छेद थे। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई
⦿ स्कूल और अधिकारियों की सांठगांठ में घटिया और जर्जर बसें बच्चों के लिए इस्तेमाल होती रहीं, उनकी जान से खिलवाड़ होता रहा
⦿ यूपी में आज भी जर्जर बसों में लिमिट से ज्यादा बच्चों को ठूंसकर ले जाया जाता है, लेकिन जिम्मेदार सब देखकर भी अपनी आंखें मूंद लेते हैं
ये हादसा नहीं- 'हत्या' है, जिसे BJP के करप्ट और सड़े-गले सिस्टम ने अंजाम दिया है।
इस घटना की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि कोई मासूम इस भ्रष्ट सिस्टम का शिकार न बने।
The targetted assassination of the leadership of a sovereign nation by the so called leaders of the democratic world and the killing of multitudes of innocent people is despicable and deserves strong condemnation, no matter what the proclaimed reason for it is.
It is tragic that multiple nations have now been dragged into conflict.
The world needs peace not more unnecessary wars. Those in charge of it would do well to remember Mahatma Gandhi’s words: An eye for an eye makes the whole world blind.
I do hope that having genuflected before the Prime Minister of Israel and President Trump, our Prime Minister makes every effort to bring all Indian citizens in the affected countries back home to safety.