आज OTS आवास पर प्रदेश के नवनियुक्त महाधिवक्ता श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की व उन्हें सफलतम कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की।
शाहपुरा क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार,वाहन चोरी समेत अन्य अपराधो पर अंकुश लगाने तथा फरियादियों की तुरंत सुनवाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर आज शाहपुरा थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ चर्चा की l
थाना प्रभारी ने व्यवस्थाओं में सुधार की बात कही है। उम्मीद है कि पुलिस आमजन में विश्वास व अपराधियो में भय वाले स्लोगन को चरितार्थ कर आमजन को राहत पहुंचाने का काम करेगी।
यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा कोई लापरवाही बरती जाती है तो उसकी शिकायत सीएम साहब से की जाएगी l
और शाहपुरा में किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l
@RajCMO
त्रिपुरा में राष्ट्र सुरक्षा का कर्तव्य-निर्वहन के दौरान सामोद के लाल BSF जवान गोवर्धन लाल जी के असमय निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है।
उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं पराक्रम पर राजस्थान को गर्व है, मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें ।
ॐ शांति