मैंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लड़ते हुए नहीं देखा, लेकिन कल दिल्ली की सड़कों पर इस देश के भविष्य के लिए लड़ते हुए युवाओं को जरूर देखा। उनकी आँखों में उम्मीद थी, दिल में जुनून था और आवाज़ में बदलाव की गूंज थी। यही युवा भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। 🇮🇳
स्कूल जाने वाले रास्ते अमृतकाल में भी ऐसे हैं. केवल यूपी में ही नहीं, देश भर में. महाराष्ट्र के बीड़ के धुनकवाड गांव में बारिश से हुए जलभराव के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में ऐसी कठिनाई से हर रोज़ नौनिहाल ऐसे गुज़रते हैं.
स्कूल जाने की बजाय ये बच्चे किसी धार्मिक आयोजनों में जाने के लिए तैयार हो जाएँ, फिर देखिए कैसा इंतज़ाम होता है. मगर ये अपनी और इस मुल्क की तक़दीर बदलने के लिए शिक्षा पाने के लिए जा रहे हैं. किसे इनकी फ़िक्र है.
शिक्षा समझदारी देती है. शिक्षा चेतनशील बनाती है. शिक्षा हक़ अधिकार को लेकर जागरूक करती है. शिक्षा सही ग़लत, पाप पुण्य, मोहब्बत नफ़रत में फ़र्क़ करना सिखाती है. शिक्षा मुकम्मल इंसान बनाती है.
जिन जिन लोगों की दुकान अंधविश्वास, अनपढ़ भीड़, हिंसा, नफ़रत और झूठ से चलती है, वे कभी नहीं चाहेंगे कि हर बच्चे के हाथ तक शिक्षा पहुँचे. इसलिए वे क़लम और किताब को छीनकर हथियार देने की वकालत करते हैं.
हम हर हाथ में क़लम और किताब चाहते हैं.
#स्कूल_बचाओ_अभियान
#SaveEducationSaveNation
कल जो ज्ञान का दीपक जलाने की बात कहने वाले टीचर पर FIR हुई...उनका आज जवाब आया है उन्होंने आखिर में ये शानदार और वजनदार शेर कहा है -
लड़ना है तो ढूंढ बराबर का आदमी।
क्यों रास्ता रोके खड़ा है फकीर का।
देश में राजा, समाज में गुरु,
परिवार में पिता, घर में स्त्री
कभी साधारण नहीं होते क्योंकि
निर्माण और प्रलय इन्हीं के हाथ में होता है...!
– गुरु पूर्णिमा
#GuruPoornima