वर्ष 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में अपने शौर्य व पराक्रम से शत्रु सेना को धूल चटाने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
वीर सपूत की गौरवगाथा सर्वदा देश की भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
राष्ट्रनिष्ठा, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर संवाहक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उन्हें शत्–शत् नमन।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ के दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका यह राष्ट्रवादी विचार आज भी भारत की नीतियों और संकल्पों में जीवंत है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उनके इस दृष्टिकोण को साकार रूप देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सशक्त भारत के संकल्प को नई ऊंचाइयां प्राप्त हो रही हैं।
The world is facing uncertainty, but India continues to surge ahead.
𝐔𝐧𝐝𝐞𝐫 𝐏𝐫𝐢𝐦𝐞 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐬𝐭𝐞𝐫 𝐒𝐡𝐫𝐢 @narendramodi'𝐬 𝐥𝐞𝐚𝐝𝐞𝐫𝐬𝐡𝐢𝐩, 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐢𝐬 𝐬𝐭𝐫𝐞𝐧𝐠𝐭𝐡𝐞𝐧𝐢𝐧𝐠 𝐢𝐭𝐬 𝐞𝐜𝐨𝐧𝐨𝐦𝐲 𝐭𝐡𝐫𝐨𝐮𝐠𝐡 𝐫𝐞𝐟𝐨𝐫𝐦𝐬, 𝐢𝐧𝐟𝐫𝐚𝐬𝐭𝐫𝐮𝐜𝐭𝐮𝐫𝐞, 𝐦𝐚𝐧𝐮𝐟𝐚𝐜𝐭𝐮𝐫𝐢𝐧𝐠, 𝐚𝐧𝐝 𝐫𝐢𝐬𝐢𝐧𝐠 𝐝𝐨𝐦𝐞𝐬𝐭𝐢𝐜 𝐝𝐞𝐦𝐚𝐧𝐝. 𝐓𝐡𝐞 𝐫𝐞𝐬𝐮𝐥𝐭𝐬 𝐚𝐫𝐞 𝐯𝐢𝐬𝐢𝐛𝐥𝐞 𝐚𝐜𝐫𝐨𝐬𝐬 𝐞𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐦𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐢𝐧𝐝𝐢𝐜𝐚𝐭𝐨𝐫.
* 7.7% GDP growth in FY 2025-26, the fastest among major economies
* Manufacturing PMI above 50 for 37 straight months
* Services PMI at 59.8
* ₹2.51 lakh crore capital expenditure in April-May
* ₹1.95 lakh crore GST collections in June’26
* Record auto sales of 26.11 lakh vehicles
* 11.2% rise in electricity demand
These aren't just numbers. They reflect a stronger economy, greater investor confidence, and expanding opportunities.
𝐔𝐧𝐝𝐞𝐫 𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢, 𝐍𝐞𝐰 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐢𝐬 𝐞𝐦𝐞𝐫𝐠𝐢𝐧𝐠 𝐚𝐬 𝐚 𝐫𝐞𝐬𝐢𝐥𝐢𝐞𝐧𝐭 𝐚𝐧𝐝 𝐠𝐥𝐨𝐛𝐚𝐥𝐥𝐲 𝐜𝐨𝐦𝐩𝐞𝐭𝐢𝐭𝐢𝐯𝐞 𝐞𝐜𝐨𝐧𝐨𝐦𝐢𝐜 𝐩𝐨𝐰𝐞𝐫𝐡𝐨𝐮𝐬𝐞. 🇮🇳📈
अपने विचार और प्रभावी भाषण से स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व में 🇮🇳 भारतीय संस्कृति और परंपरा की छाप छोड़ी। 🇮🇳 भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपने विचारों और कर्तृत्व से वो युवाओं के प्रेरणास्रोत बने है। ऐसे महान राष्ट्रसेवक की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।🙏🏻
#स्वामी_विवेकानंद
#SwamiVivekananda
समस्त शिवभक्तों को पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं! बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
जय बाबा बर्फानी!
वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः
शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्।
तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां
नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥
विश्व को वेदांत, दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा से पुनः परिचित कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं में चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। उन्होंने देश के कोने-कोने में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद किया और रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर अध्यात्म व सेवा को संगठित स्वरूप प्रदान किया। उनके विचार और आदर्श युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।
स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ।
अदम्य साहस, गुरुभक्ति और राष्ट्रसेवा की अमर मिसाल बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनका त्याग, पराक्रम और अटूट समर्पण भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अंकित रहेगा। उनका प्रेरणादायी जीवन हमें सत्य, सेवा, साहस और धर्म के मार्ग पर अडिग रहकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा व्यवस्था को बहुआयामी रूप से सशक्त करते हुए हमारी सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान की गई है।
बीते 12 वर्षों में सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण, आकाशतीर और राफेल जैसे उन्नत संसाधनों की तैनाती, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, सीमा इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार, ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे निर्णायक कदम, आतंकवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन तथा साइबर और समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने जैसे प्रयासों ने भारत की सुरक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
आज का सुरक्षित भारत रणनीतिक सोच और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है, जो प्रत्येक भारतवासी में सुरक्षा, विश्वास और राष्ट्र के सामर्थ्य के प्रति गौरव की भावना को और प्रबल कर रहा है।
#12YearsOfSurakshitBharat
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खेलो भारत द्वारा देशभर में एक सप्ताह तक योग शिविर, योग प्रतियोगिताएँ एवं विभिन्न योग संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। आइए, योग को जन-जन तक पहुँचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। 🧘♀️🇮🇳
मेरी पूज्य मौसी जी श्रीमती शोभा सिन्हा जी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।