प्रखर राष्ट्रवादी, समाज सुधारक डॉ. बालकृष्ण शिवराम मुंजे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
देश की रक्षा, शिक्षा एवं सांस्कृतिक उत्थान के प्रति उनका योगदान अविस्मरणीय है।
#बालकृष्ण_शिवराम_मुंजे
समर्थ गुरु रामदास नवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
आतातायी मुगल शासकों के अत्याचारों से व्यथित देश की मुक्ति हेतु अपने जीवन का लक्ष्य स्वराज्य की स्थापना बनाकर, शिवाजी जैसे महान योद्धा को तैयार करने वाले समर्थ गुरु रामदास जी को शत शत नमन
अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइये, इस अवसर पर भावी पीढ़ी को अपनी मातृभाषा का सम्मान करने, भाषा को सीखने व प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लें।
प्रेम मगन मुख बचन न आवा।
पुनि-पुनि पद सरोज सिर नावा।।
प्रेम और तपस्या की प्रतिमूर्ति, प्रभु श्री राम जी की अनंत भक्त माता शबरी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापाक, वीर शिरोमणि एवं राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सादर नमन।
मातृभूमि के सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए शिवाजी महाराज जी की निष्ठा, समर्पण और बलिदान हमें अनंत काल तक प्रेरित करती रहेगी।
#ShivajiMaharajJayanti
धनि जसुमति बड़भागिनी, लिए कान्ह खिलावै।
तनक-तनक भुज पकरि कै, ठाढ़ौ होन सिखावै॥
विश्व में ममतामयी आंचल का अद्वितीय उदाहरण, भगवान श्री कृष्ण जी का लालन-पालन और बाल स्वरूप में अपने वात्सल्य का अमृत भरने वाली माता यशोदा जी की जयंती की कृष्णमय शुभकामनाएं।
महान कृष्णभक्त, भक्तिकाल के प्रमुख संत चैतन्य महाप्रभु को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन!
‘हरिनाम संकीर्तन’ के माध्यम से आपने आमजन को कृष्ण-भक्ति धारा से जोड़ा। आपकी शिक्षाएं समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
गरीबों, पिछड़ों व वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतरत्न से सम्मानित जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#जननायक#कर्पूरी_ठाकुर
प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
निर्माण व सृजन के अधिष्ठाता, देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती की शिल्पकार व अभियंता बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान विश्वकर्मा की कृपा सभी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना।
#भगवान_विश्वकर्मा_प्राकट्योत्सव
सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि ।
विद्यारंभं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा॥
आप सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। चेतना, बुद्धि व विवेक की देवीं माँ सरस्वती आप सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें व समस्त जगत का कल्याण करें यही मेरी कामना है।
महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी के नाम से मशहूर लाला लाजपत राय जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
स्वतंत्रता आंदोलन में श्रद्धेय लाला लाजपत राय जी का महत्वपूर्ण योगदान अविस्मरणीय है।
भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 76वें गणतंत्र दिवस की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिन्द!
@Sunilverma15227@sunilverma67028
अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो
पग पग पर अड़ना सीखो
जीना है तो मरना सीखो।
गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों और दलितों की बुलंद आवाज रहे भारत रत्न 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
@Sunilverma15227@sunilverma67028