@PMOIndia@CMOfficeUP@narendramodi@myogiadityanath
आदरणीय सर, जैसे मोबाइल टावर कम्पनी घरों के ऊपर टावर लगाकर मकान मालिक को कुछ आमदनी देती है, उसी प्रकार सोलर पैनल भी सरकारी योजना के तहत लोगों के घरों की छत पर लगाते हुए मकान मालिक को कुछ लाभ दिया जा सकता है। मात्र एक सुझाव 🙏
स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा कदम,बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षिक संस्थान बनेगा टेलीमेडिसिन हब।
अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री अमित कुमार घोष और सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती अपर्णा यू. ने बाल चिकित्सा संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, ब्लड बैंक, NICU और बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का जायजा लेकर संस्थान की प्रगति की सराहना की। बैठक में टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में संस्थान को पीडियाट्रिक स्पेशियलिटी हब के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
#MeUP
#HealthcareExcellence
#TelemedicineHub
#PediatricCare
#ChildHealthInnovation
Under Mission Shakti 5.0, on the first day of Navratri, students at Abhinav Primary School, Zafrabad, Sirkoni, Jaunpur, learned about the true essence of women empowerment through a heartfelt poem during the assembly. The session inspired young minds to honor the strength, dignity, and resilience of women, blending tradition with awareness.
#MissionShaktiForEducation
#शक्ति_की_पाठशाला
#MissionShakti5 #MissionShaktiUP
@EduMinOfIndia@UPGovt@thisissanjubjp
Students of UPS Karira, Shikarpur, Bulandshahr experienced science in action by exploring how heat affects matter. As temperature rises, molecules gain energy and move faster, making learning both fun and interactive on the smart board.
This hands-on activity sparked curiosity and helped students understand scientific concepts in a practical way.
#DigitalLearning #BasicEducationUttarpradesh
@EduMinOfIndia@UPGovt@thisissanjubjp
शिक्षक दिवस पर आज शिक्षकों को संरक्षण की आवश्यकता पड़ गई है।
शिक्षक अब बच्चों का भविष्य संवारे या अपनी आजीविका नौकरी को बचाए।
सरकार को आगे बढ़कर सहारा देना चाहिए।
#काला_कानून_वापस_लो@DrDCSHARMAUPPSS
क्या आपको भी स्कूल में बच्चों पर ज्यादा तेज़ गुस्सा करना बुरा लगता है और आप इससे खुद को रोकना चाहते हैं?
मैंने ऐसा महसूस किया है कि
जब आप पूरे मन से पठन पाठन प्रक्रिया में लगे हुए होते हैं अपना शत-प्रतिशत दे रहे होते हैं, ऐसे में बच्चों की नटखट हरकतों, शरारतों अथवा बताया कार्य न किए जाने पर तीव्रता के साथ क्रोध आता है? और बाद में आपको ग्लानि का अनुभव होता है।
हालांकि बतौर शिक्षक बच्चों को डांटना अथवा गुस्से करने के पीछे आपका आशय सकारात्मक होता है,
परन्तु अभिभावक या बाकी लोग यह बात नहीं समझते।
ऐसे में मैंने एक तरीके पर विचार किया है जो कि मुझे कारगर लगा।
इसके लिए आप अपने स्वयं के बच्चे अथवा जो भी बच्चा आपको अपने घर परिवार में पसंद हैं उसकी एक तस्वीर रखिए मोबाइल में।
और जब आपको छात्रों पर गुस्सा आए तो आप उसकी तस्वीर को देखिए 5 सेकेंड और सोचिए ऐसे ही आपके बच्चे को टीचर इसको इसी तीव्रता से दंड देंगे तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी।
इससे आपको बच्चों की मनोदशा और बचपना समझने में मदद मिलेगी। और आप अपने आप शांति महसूस करेंगे।
यह मेरा निजी समाधान है।
- विपिन बिहारी
नवाचार से निखरता गणित
जनपद जालौन के प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में स्मार्ट टीवी और लैपटॉप की मदद से बच्चों को गणितीय भिन्न पढ़ाया गया। चित्रांकन और वास्तविक जीवन की वस्तुओं से जोड़कर सीखने की इस प्रक्रिया ने शिक्षा को रोचक, सहज और व्यावहारिक बना दिया।
#BasicEducationuUttarpradesh
@EduMinOfIndia@UPGovt@thisissanjubjp
शिक्षा, 'संस्कार की राह पर'
कंपोजिट विद्यालय जखिया कलान, जनपद शाहजहाँपुर में शिक्षा, साहित्य और संस्कार से बच्चों का भविष्य संवर रहा है।
कबीरदास जी के मार्गदर्शक दोहे बच्चों में जीवन मूल्यों का संचार कर रहे हैं, हौसला बढ़ा रहे हैं और सीख दे रहे हैं एक आदर्श जीवन जीने की।
#BasicEducationUttarpradesh
@EduMinOfIndia@UPGovt@thisissanjubjp
वर्ष 2020 मैंने वाराणसी में बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था, मुझे अच्छी तरह से याद है एक खंड शिक्षा अधिकारी ने मुझसे एक शिक्षक की शिकायत की उनका काम अच्छा नहीं है, किसी की बात नहीं सुनते मैने
कहा कि मैं आपकी बात पर तब तक विश्वास नहीं करूंगा जब तक मैं उस विद्यालय का खुद जाकर निरीक्षण नहीं कर लेता। मैं उस विद्यालय पर गया निरीक्षण किया। अपनी आंखों से सब कुछ देखा और वहीं मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी से कहा कि आपकी बातें गलत हैं मैं आपसे सहमत नहीं हू, यह उत्कृष्ट टीचर हैं और भविष्य में विभाग का बहुत नाम करेगे, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहमत हो गए। आज मेरी बातें सच साबित हुई, अगर उस दिन भावावेश में मैं निर्णय कर लेता तब तस्वीर कुछ और ही होती कालांतर में अपने अच्छे कार्यों के चलते,वाराणसी से आज श्री चक्रधर चौबे का सम्मानित होना निसंदेह बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव का पल है, श्री चौबे जी को मैं हृदय से बधाई देता हूं तब मैंने उनकी प्रतिभा को पहचाना था, मैं सभी अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि कानों सुनी पर विश्वास न करें, आंखों देखी पर विश्वास करें, हमें शिक्षक पर विश्वास करना सीखना होगा तब तस्वीर बदल सकती है, कोई भी शिक्षक कहीं भी जा सकता है, आपके एक फैसले से उसका भविष्य कहीं भी इधर-उधर होकर के बिखर सकता है, टूट सकता है, इसलिए अधिकारियों को संयमपूर्वक ही अपने विवेक से और स्वयं देखने के बाद ही कार्रवाई करने की जरूरत है, तब मैंने खंड शिक्षा अधिकारी की बात मान ली होती तो बेसिक शिक्षा विभाग एक ऐसे कोहिनूर से वंचित हो जाता श्री चक्रधर चौबे को राज्य पुरस्कार प्राप्त करने की हृदय से बधाई और शुभकामनांए, उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद को आपने हुनर से प्रभावित करने वाले बेसिक शिक्षा को नई दिशा देने वाले उत्तर प्रदेश के समस्त सम्मानित शिक्षकों को राज्य पुरस्कार प्राप्त करने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विभाग आपके भरोसे है आप अपना सर्वश्रेष्ठ हरदम दीजिये राकेश सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ 27/8/25
79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माँ भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से स्वतंत्र कराने हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीर सपूतों को शत-शत नमन!
आइए, उन अमर स्वाधीनता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
जय हिंद – जय भारत!
#79thIndependenceDay #AzadiKaAmritMahotsav #BasicEducationUttarpradesh #UPGovt
@EduMinOfIndia@UPGovt@thisissanjubjp
हर घर तिरंगा अभियान, खेल-खेल में राष्ट्रप्रेम!
जनपद सहारनपुर, ब्लॉक पूवारका के प्राथमिक विद्यालय चौरादेव में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत खेल गतिविधियों के साथ बच्चों को गणित का रोचक ज्ञान दिया गया।
इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लिया और देशभक्ति का संदेश फैलाया।
#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #BasicEducationUP
@EduMinOfIndia@UPGovt@thisissanjubjp
हर घर तिरंगा 🇮🇳
प्राथमिक विद्यालय ददिउरी, विकास क्षेत्र बंडा, जनपद शाहजहाँपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने तिरंगे के पोस्टर बनाए और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ आजादी के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
परिषदीय विद्यालयों में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के हृदय में देशप्रेम की भावना को और सुदृढ़ कर रहे हैं।
#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #BasicEducationUttarpradesh
@EduMinOfIndia@UPGovt@thisissanjubjp
स्वयं उदाहरण बनकर बदलते हैं तस्वीर!
इटावा के बढ़पुरा खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) वीरेंद्र सिंह ने विद्यालय पहुंचकर अनोखी मिसाल पेश की। बच्चों को प्रतिदिन यूनिफ़ॉर्म में आने के लिए प्रेरित करने हेतु स्वयं उसी यूनिफ़ॉर्म में पहुंचे।
यह समानता, एकता और अनुशासन की भावना के साथ गुणवत्तापूर्ण व मूल्य-आधारित शिक्षा के प्रति बेसिक शिक्षा विभाग की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
#DisciplineAndDedication #ValueBasedLearning #BasicEducationUttarpradesh #UPGovt
@EduMinOfIndia@UPGovt@thisissanjubjp
आज माननीय मुख्यमंत्रों जी, माननीय बेसिक शिक्षा मंत्रीजी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल का निरीक्षण किया गया, बेसिक शिक्षा के बच्चों से उनके द्वारा बनाए गए मॉडलों पर गहनता से जानकारी ली गई और बेसिक शिक्षा परिषद अलीगढ़ के कार्यों की तारीफ की गई,आज की शानदार प्रस्तुति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जनपद अलीगढ़ का मैं आभार व्यक्त करता हूँ। माननीय मुख्यमंत्री जी माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी का हृदय से आभार कि आपने बेसिक शिक्षा को अपना मार्गदर्शन, आशीर्वाद और स्नेहप्रदान किया शिक्षकों के श्रेष्ठ कार्यों से बेसिक शिक्षा का नाम होता है आज के कार्यक्रम की सफलता बेसिक शिक्षा परिषद।को समर्पित ,5/8/25