मीडिया के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का अजमेर (राजस्थान) में दौरा प्रस्तावित है,मैं श्री नरेंद्र मोदी को स्मरण दिलाना चाहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व आपने पेपर लीक से जुड़े मामलों में माफियाओं को पाताल से निकालकर उन्हें सजा दिलाने का जो वादा किया था, उस वादे का आज तक क्या हुआ? भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात आपने की मगर आप और आपकी सरकार अपने वादे पर आज तक पूर्ण रूप से खरा नहीं उतर पाई ।
राजस्थान में बार-बार सामने आए पेपर लीक मामलों ने लाखों मेहनती अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। युवाओं का विश्वास इस व्यवस्था से उठ गया,ऐसे में युवाओं ने आपके दल की सरकार पर भरोसा करके BJP को सत्ता में बैठाया क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने को लेकर बड़े आश्वासन आपने और गृह मंत्री श्री @AmitShah ने दिए मगर किसी भी वादे को निभाया नहीं गया |
आप जहां सभा करेंगे, उस सभा स्थल से थोड़ी दूरी पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का मुख्यालय है, मैं सरकार के दोगलेपन का एक बड़ा उदाहरण आपको देना चाहता हूं कि S.I. भर्ती में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार प्रमाणित हुआ, कई लोग गिरफ्तार हुए मगर उस भर्ती को यथावत रखने के लिए आपकी राजस्थान सरकार रात - दिन एक करके बैठी है ऐसे में BJP की जो दोगली नीति जनता के सामने उजागर हुई ,एक दूसरा उदाहरण देना चाहूंगा कि आपने कई बार सार्वजनिक सभाओं में कहा कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा मगर राजस्थान के तीन विधायकों का विधायक कोष की स्वीकृति के एवज में रिश्वत लेने से जुड़ा प्रकरण जनता के सामने सार्वजनिक हुआ,इससे पहले एक विधायक को ACB ने रिश्वत से जुड़े मामले में ही पकड़ा,इस पूरे मामले में एक विधायक आपकी पार्टी का भी था मगर इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्टिंग में रिश्वत लेते सामने आए बीजेपी के उस विधायक के पक्ष में सीना तानकर खड़े हो गए
इसलिए राजस्थान का युवा और राजस्थान की जनता आपसे पूछ रही है कि -
1.राजस्थान में हुए पेपर लीक के मामलों में मगरमच्छों पर सख्त और समयबद्ध कार्रवाई कब सुनिश्चित होगी ?
2. राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन पर स्पष्ट रोडमैप कब दिया जाएगा ?
3.ऐसे भ्रष्ट विधायकों पर कब कार्यवाही होगी जिनका भ्रष्ट आचरण जनता के सामने उजागर हो गया है ?
4. राजस्थान पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती -2021 (S.I. भर्ती 2021) को लेकर केंद्र सरकार का क्या स्टैंड है ?
युवाओं का भविष्य केवल वादों से नहीं, बल्कि ठोस फैसलों से सुरक्षित होगा |
@PMOIndia
मैडम का नाम है रितु
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में 102 रैंक!
रोल नंबर और अटेंडेंस नंबर किसी दूसरे ने भरे हैं और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक किसी दूसरे ने भरा हैं और खुद ने शपथ पत्र में रिक्त स्थान भरकर इतिश्री कर दी।
मैडम की लिखावट पर भी एक बार नजर डालें!
हो सकता है मैडम का फर्स्ट अटेम्ड हो लेकिन विक्षक ने बिना जांच किए हस्ताक्षर कैसे कर दिए??
@alokrajRSSB जी हमें इस पर शक है कि मैडम ने OMR खाली छोड़ी थी और सेटिंग से भरवा दी या एग्जाम सेंटर में नकल हुई है।
हमारा मकसद भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करना नहीं है बल्कि निष्पक्ष जांच हो और योग्य अभ्यर्थी को नौकरी मिले।
गाजियाबाद में सामने आई यह घटना बेहद विचलित करने वाली और डराने वाली है।
बीती रात एक आवासीय इमारत से तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर जान दे दी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट से संकेत मिलता है कि तीनों लड़कियां कोरियन संस्कृति से प्रभावित थीं। हालांकि, किसी खास ऐप या गेम का नाम नोट में दर्ज नहीं है। घटना के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन सभी सो रहे थे।
स्थानीय लोगों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह भी कहा जा रहा है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम खेलती थीं।
यह बच्चों और किशोरों में मोबाइल की लत का एक डरावना उदाहरण है। यह हर माता-पिता और समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है। बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नज़र रखना अब एक ज़रूरी जिम्मेदारी बन चुका है।
आलोक राज जी आपने भी कहा है रिव्यू एक्सपर्ट कमेटी सिर्फ उन्हीं प्रश्नों पर रिव्यू करती है जिन पर बच्चों के द्वारा आपत्ति दर्ज करवाई जाती है ।
Q 108 सेकंड शिफ्ट पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई सभी ने D उतर को सही माना।
अतः मानवीय भूल में सुधार की जाए @alokrajRSSB
चतुर्थ श्रेणी भर्ती के सफल छात्रों तुम्हे तो भर्ती कोर्ट में जाने से डर लगने लगा है जबकि तुम्हारा कोई नुकसान नहीं ।
जो गलत निर्णय से बाहर हो रहे है हमेशा के लिए उनका ध्यान नहीं आया ।
सारा ज्ञान यही आ गया तुम्हारा करवा दो Q 108 2nd shift को सही , क्यों जाएंगे कोर्ट।
जिला प्रमुख, मंत्री की विधानसभा के 150 डमी, विधायक साहब की बेटी, OMR घोटाले के समय तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष की डिजायर किसने की, Jen भर्ती का वायरल नोट।
इन तमाम बातों का संबंध किस पार्टी से है अगर आप समझ जाए तो जांच की धीमी गति और CBI जांच नहीं करवाने की कहानी भी समझ जाएंगे।
Alok raj ji mujhe bus itna bata do mere 94 question par 39238 rank di hai
Mere dost ki 87 question par 20000 rank how it's possible
@dpklovee1@HANUMANKISAN
महाराष्ट्र के बारामती में एक चार्टर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है।
शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी सवार बताए जा रहे हैं।
क्रैश हुए विमान के वीडियो फुटेज में मलबे में आग लगी दिखाई दे रही है, और हादसा बेहद भयानक प्रतीत हो रहा है।
फिलहाल हताहतों या घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार किया जा रहा है।