हमारा मुख्य उद्देश्य:- कोई भूखा पेट ना सोए, गरीब असहाय लोगों तक प्रत्येक रात्रि नि:शुल्क भोजन पहुंचाने का प्रयास🙏
(A 100% Transparent Trust) ☎️9473228888
रोटी बैंक बेतिया के साथ जुड़कर #पूरी_निष्ठा और सेवा भाव से अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के लिए #अमेठी_यूनिवर्सिटी की छात्रा #कीर्ति_राय जी को आज #इंटर्नशिप_सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। आपके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना करते हैं। हमारी टीम के साथ इस सफर का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद!
आज का भोजन हमें #नीम_करोली_बाबा जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर, #एक_सज्जन_व्यक्ति के द्वारा #गुप्त_दान के रूप में प्रसाद स्वरूप भोजन प्राप्त हुआ।
किसी भूखे पेट को भोजन कराना ही सबसे बड़ी सेवा है।
"आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र.."
#सुश्री_रेणु_चौधरी जी को मानवता की सेवा करने और असहाय लोगों को भोजन कराने तथा सामाजिक कल्याण पहलों का समर्थन करने के महान उद्देश्य के प्रति समर्पण के लिए रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है।
आज हमे ,आईपीएल 2025🏆 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत🎉 की खुशी में जरूरतमंदों के लिए भोजन #सनी_यादव जी के द्वारा प्राप्त हुआ। 🍽️
आपकी दयालुता ही सामाजिक कार्य के प्रति हमारे जुनून को बढ़ाती है और हमें उन लोगों की सेवा करने में मदद करती है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
दुआओं का क़द सबसे बड़ा होता है। ❤️
#देनदार_कोई_और_है_भेजत_जो_दिन_रैन
आज का भोजन सेवा रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट के आजीवन सदस्य #शीतल_मिश्रा जी के जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त हुआ।
प्रत्येक वर्ष #शीतल_मिश्रा जी के जन्म दिवस के अवसर पर रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट को भोजन प्राप्त होता है।
"आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र.."
#श्री_रंजीत_कुमार_द्विवेदी जी (अधिवक्ता) को मानवता की सेवा करने और असहाय लोगों को भोजन कराने तथा सामाजिक कल्याण पहलों का समर्थन करने के महान उद्देश्य के प्रति समर्पण के लिए रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है।
#देनदार_कोई_और_है_भेजत_जो_दिन_रैन
आज का भोजन सेवा रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट के आजीवन सदस्य सरिसवा के निवासी #हर्षित_राज जी के जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त हुआ।
लगातार चार वर्षों से आज के दिन रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट में इनका सहयोग प्राप्त होता है।
रोटी बैंक बेतिया में, हमारा मानना है कि हर किसी को त्योहार खुशी और गरिमा के साथ मनाने का हक है। 🎉❤️
आइए, देने की भावना को ज़िंदा रखें और अपने समुदाय में हर किसी के लिए हर त्योहार को खुशियों का मौका बनाएँ!
'रोटी बैंक बेतिया' के लिए सचमुच एक दिल को छू लेने वाला दिन था, क्योंकि हमें '#हरिवाटिका_शिव_मंदिर_विवाह_समिति' द्वारा आयोजित एक सुंदर #सामूहिक_विवाह समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला।
💖 शिव मंदिर के पवित्र वातावरण में 15 युवतियों ने प्यार और साथ के अपने नए सफर की शुरुआत की।