बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री @VijayKrSinhaBih जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। अंत्योदय के संकल्प और बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। ईश्वर आपको राष्ट्र और राज्य की सेवा के लिए सदैव शक्ति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, विकास की तेज रफ्तार, बिहार को मिली ₹3936 करोड़ की बड़ी सौगात!
केन्द्रीय कैबिनेट ने बिहार में NH-31 और NH-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड (143.529 किमी) को बीओटी (टोल) मोड पर ₹3936.05 करोड़ की लागत से 4-लेन मानक में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। इससे खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिलों के शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ की समस्या से मुक्ति मिलने के साथ-साथ यात्रा समय में लगभग 2 घंटे की बचत होगी।
#CabinetDecisions
आज #गयाजी जाने के क्रम में जहानाबाद, बेलागंज, फतेहपुर, सिलौंजा एवं अन्य स्थानों पर NDA के सम्मानित कार्यकर्ताओं, आमजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा आत्मीय स्वागत, अभिनंदन से अभिभूत हूं।
यह स्नेह, सम्मान और अपनापन जनसेवा के पथ पर और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपका विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी ने आज पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती धर्मशिला गुप्ता जी, नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के दीर्घ अनुभव, कर्मठता और संगठन के प्रति अटूट समर्पण से पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
योग का नियमित अभ्यास तन को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से जीवन संतुलित और ऊर्जावान बनता है।
योगेन चित्तस्य पदेन वाचां
मलं शरीरस्य च वैद्यकेन।
योऽपाकरोत् तं प्रवरं मुनीनां
पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि॥
कल 02 जून 2026 को "सहयोग कार्यक्रम" के अंतर्गत माननीय मंत्री श्री लखेंद्र पासवान जी बिहारवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु उपस्थित रहेंगे।
समय : प्रातः 11 बजे
स्थान : प्रदेश कार्यालय, पटना
#SahyogSeSamadhan#BJP4Bihar
ज्येष्ठ मास के पंचम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
संकटमोचन श्री हनुमान जी की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में साहस, नई ऊर्जा, सकारात्मकता एवं आत्मविश्वास का संचार हो।
आपका जीवन सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय सफलता से परिपूर्ण रहे, यही कामना है।
जय श्री राम!
जय बजरंगबली!
Our talks covered ways to deepen cooperation in trade, rare earths, healthcare, connectivity, heritage restoration and capacity building. We also agreed to work closely in areas such as maritime security, cyber security and more.
दिलों पर राज करते जन-जन के नेता
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
एक राजनेता के रूप में लोकप्रियता अर्जित की जा सकती है, परंतु एक 'प्रधानसेवक' के रूप में जो स्थान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश के कोटि-कोटि नागरिकों के दिलों में बनाया है, वह अभूतपूर्व है। मोदी जी के प्रति जनता का यह स्नेह किसी उम्र, वर्ग या पीढ़ी की सीमाओं में नहीं बंधा है; वह हर बंधन से परे और अटूट है।
यह निश्छल प्रेम और स्नेह इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब कोई नेतृत्व पूरी निष्ठा और प्रामाणिकता के साथ स्वयं को राष्ट्र की सेवा में खपा देता है, तो वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र का 'गौरव' बन जाता है। मोदी जी के प्रति यह जन-अनुराग निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ते भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।
#ModiKaParivar
#JanJanKeModi
#PmModi
#NarendraModi
'देसी धागे' का कमाल, दुनिया देखेगी भारत के नए युग का नवाचार!
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के तहत 'राष्ट्रीय फाइबर मिशन' का खाका किया जा चुका है। यह योजना देश के रक्षा, ऑटोमोबाइल और मेडिकल क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति लाने वाला है। खेत में बेकार फेंके जाने वाले केले के तने, भांग और मदार के रेशों से अब बुलेटप्रूफ जैकेट, लक्जरी गाड़ियों के पुर्जे और उन्नत मेडिकल पैच बनाए जाएंगे।
₹5664 करोड़ के इस बजट प्रावधान से न केवल हमारे सैनिकों की सुरक्षा अभेद्य होगी, बल्कि देश के अन्नदाताओं की आय में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। यह कदम आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का एक शानदार उदाहरण है।
#NationalFiberMission #MakeInIndia #InnovatingIndia #AtmanirbharBharat #KisanKalyan
@RssHarsh_Chy प्रिय ग्राहक, आपके धैर्य और इस विषय को हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद। हम वर्तमान में इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं और आपको यथाशीघ्र अपडेट साझा करेंगे।
Warm greetings to the people of Telangana on the occasion of Telangana State Formation Day.
Known for its rich cultural heritage and vibrant spirit, Telangana reflects the strength, resilience and aspirations of its people.
May the state continue to move forward on the path of progress and prosperity, and the people of Telangana be blessed with happiness and good health.
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @NitinNabin जी द्वारा श्री @NagendraNathBJP जी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
संगठन के प्रति आपकी दीर्घकालिक निष्ठा, समर्पण एवं कार्यकर्ताओं के साथ आपका सतत संवाद इस नई जिम्मेदारी में निश्चित रूप से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा। आपके अनुभव, नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।
आपके उज्ज्वल, सफल और प्रेरणादायी कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं ।
@BJP4India
मोदी सरकार में खेलों का स्वर्णिम युग! 🇮🇳
🏆 अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप में भारत का परचम लहराया
♟️ प्रज्ञानानंदा ने विश्व शतरंज मंच पर रचा इतिहास
🤼 एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का दबदबा
🎯 सुमित अंतिल ने फिर तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड
यह सिर्फ खिलाड़ियों की जीत नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास, संकल्प और सामर्थ्य की जीत है।
खेलो इंडिया से लेकर ओलंपिक मिशन तक, मोदी सरकार की नीतियों ने भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।