सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि RSSB बोर्ड की आधिकारिक घोषणाएं, परीक्षाओं से संबंधित जानकारी, और महत्वपूर्ण अपडेट अब हमारे नए आधिकारिक (𝕏) अकाउंट पर साझा की जाएंगी।
धन्यवाद!
CET (Sr Secondary) 2026 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून के आसपास शुरू की जा सकती है।
CET (स्नातक स्तर) 2026 का नोटिफिकेशन जुलाई के प्रथम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।
अभ्यर्थी अपनी तैयारी जारी रखें तथा आधिकारिक सूचना का इंतजार करे
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 (Level-1) के परिणाम आज घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है।
परिणाम लिंक जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए कृपया बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
https://t.co/PFC8Dsfv4j
शुभकामनाएं। 💐
#rssb
प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026
804 पदों हेतु परीक्षा 09 व 10 मई 2026 को आयोजित होगी। इसमें 9 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पूर्व पहुंचे एवं नए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र की जानकारी अवश्य जांच लें।
#Rssb
राजस्थान में सरकारी कॉलेजों में 3,540 पदों पर संविदा टीचर भर्ती शुरू
• कुल पद: 3,540
📌 विषय: 32
📌 वेतन: ₹28,850/- प्रति माह
📌 आवेदन: 5 मई से 3 जून तक
📌 अवधि: 5 साल (3 साल बढ़ने का मौका)
अगर आप NET / SET / PhD हो तो यह मौका आपके लिए है
#Rssb
तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल-1 (प्रारंभिक एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान) सीधी भर्ती-2025 (कुल 5636 पद) में 2000 पदों की वृद्धि कर संशोधित विज्ञप्ति जल्द ही जारी की जाएगी
#Rssb
शारीरिक शिक्षक (PTI) भर्ती 2026 के अंतर्गत लगभग 900 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।
लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 में पदों की संख्या में 500 पदों की वृद्धि की गई है।
इस प्रकार अब कुल पदों की संख्या 804 + 500 = 1304 हो गई है।
संशोधित विज्ञप्ति परीक्षा के पश्चात जारी की जाएगी।
#Rssb
परिचालक (कंडक्टर) भर्ती DV अपडेट:
दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया 6 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
06 अप्रैल को सबसे पहले दिव्यांग अभ्यर्थियों का DV किया जाएगा। इसके पश्चात TSP क्षेत्र के अभ्यर्थियों तथा सैनिक कोटा सहित लगभग 1800 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा
सूचना:
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन शिक्षा विभाग के संभाग स्तर पर किया जाएगा।
फिलहाल दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
किस अभ्यर्थी का सत्यापन कब और कहाँ होगा, इसकी अलग से सूची शीघ्र जारी की जाएगी।
#RSSB
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (विभिन्न विभाग एवं अधीनस्थ कार्यालय, राजस्थान) भर्ती परीक्षा-2024 (कुल 53750 पद) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन से संबंधित अधिसूचना बिल्कुल सही है
#rssb
आदरणीय परीक्षार्थियों,
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का परिणाम आज घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है।
परिणाम लिंक जल्द ही हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए, कृपया [https://t.co/PFC8Dsfv4j] पर जाएँ।
हम सभी उम्मीदवारों को उनके धैर्य और मेहनत के लिए बधाई देते हैं।
सूचना
जमादार ग्रेड–II भर्ती परीक्षा–2025 में पदों की संख्या 72 से बढ़ाकर 89 कर दी गई है।
अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट हेतु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
— राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
#RSSB
चतुर्थ श्रेणी पदों की स्थिति (अद्यतन):
▪︎ भर्ती विज्ञापन जारी: 53,749 पद
▪︎ वर्तमान रिक्तियाँ: 54,170
▪︎ कुल स्वीकृत पद: 82,314
▪︎ कुछ भत्तों में वृद्धि का प्रस्ताव विचाराधीन
वर्तमान में रिक्त पदों की सूचना संकलित की जा रही है।
#Rssb
परीक्षा परिणामों में सभी अभ्यर्थियों के अंक सार्वजनिक करने को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं।
कुछ का मत है कि केवल योग्यता स्थिति (Qualified/Not Qualified) ही पर्याप्त है,
जबकि कुछ अभ्यर्थी चाहते हैं कि सभी के अंक (Marks) प्रदर्शित किए जाएँ।
आपके अनुसार कौन-सा विकल्प बेहतर है?
#Rssb