सम्मान के लिए अगर अपना सबकुछ दांव पर लगाना पड़े तो लगा दो। आत्मसम्मान के लिए विद्रोह की प्रतीक एवं महिलाओं की प्रेरणास्रोत वीरांगना फूलन देवी जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवँ विनम्र आदरांजलि। #फूलन_देवी_अमर_रहे
Jantar Mantar Protest: Delhi के जंतर मंतर पर कॉककोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है. सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आए तो भयानक बवाल देखने को मिला. देर रात अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि आंदोलन जारी रहेगा और इधर चंद्रशेखर आजाद संसद में ही धरने पर बैठ गए. चंद्रशेखर आजाद ने बड़ी चेतावनी दे डाली...
#BhimArmy #ChandrashekharAzad #JantarMantar #AbhijeetDipke #DelhiPolice #Protest #DelhiNews #Protestors #CockroachJanataParty #JantarMantarProtest #LatestNews #ProtestClash
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक, अमानवीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बच्ची 22 जून से लापता थी, लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उसी दिन शिकायत दर्ज नहीं की और अगले दिन एफआईआर दर्ज की। 28 जून को बच्ची के मिलने के बाद, परिजनों के अनुसार, उसे अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। इसके बावजूद यदि उसका समय पर चिकित्सीय उपचार और मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया तथा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसे डराने-धमकाने की भी शिकायत है। ये आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
परिजनों का यह भी आरोप है कि मामले में प्रारंभिक स्तर पर POCSO अधिनियम और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान भी लागू नहीं किए गए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर बेटियों को समय पर न्याय और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था कब मिलेगी?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि पीड़िता को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, मामले की निष्पक्ष, समयबद्ध और प्रभावी जांच कर सभी आवश्यक कानूनी प्रावधानों, जिनमें POCSO अधिनियम और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की लागू होने वाली धाराएं भी शामिल हैं, के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही, संवेदनहीनता या अनुचित व्यवहार पर सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता और उसके परिवार को शीघ्र न्याय मिले।
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की हरदोई टीम शुरुआत से ही पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।
@CMOfficeUP
घटना पाकिस्तान नहीं राजस्थान की है।
दलितों पर अत्याचार की घटना कोई नहीं बात नहीं है।
रोजाना दलित उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती है लेकिन प्रशासन ओर सत्ता में मौजूद लोग आंख मूंद कर बैठे रहते है।
करौली जिले में नाबालिंग दलित लड़के को बेहरमी से पीटा जा रहा है।
मै वर्षों से मांग करता आ रहा हूँ ऐसे अपराधों पर रोक लगाने हेतु राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए।
दलित अत्याचार निवारण कोर्ट का गठन किया जाएं।
आरोपी लोगो की संपति कुर्क किया जाए।
ऐसे जातिवादी लोगों लोगो का मुंह काला कर बीच बाजार में घुमाया जाएं।
@narendramodi@AmitShah@arjunrammeghwal@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan@NCSC_GoI@RahulGandhi@SachinPilot@TikaRamJullyINC@GovindDotasra
हरदोई में 13 साल की नाबालिग #दलित (चमार) बच्ची को कार में अगवा कर मनुवादी कमलेश तिवारी और प्रशांत ने किया गैंगरेप बच्ची की हालत नाजुक खून से सने.मिले बच्चे के कपड़े
थाना बिलगाम @hardoipolice@Uppolice महोदय अभी तक अपराधियों को एनकाउंटर मे क्यों नही मारा गया! @BhimArmyChief
गाज़ियाबाद जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय जैद की मौत की खबर अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली है। कार से बाइक टकराने के मामूली विवाद के बाद हुई यह घटना उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
परिजनों के अनुसार, जैद के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसे कार में डालकर एक कार्यालय में ले जाया गया, जहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जब उसके दोस्त वहां पहुंचे, तो जैद बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा मिला। आरोपियों ने दोनों दोस्तों को धमकाते हुए कहा, "इसे ले जाओ, नहीं तो तुम्हारा भी यही हाल होगा।" इसके बाद दोनों जैद को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर कब तक मामूली विवादों में युवाओं की जान जाती रहेगी? प्रदेश में कानून का भय अपराधियों में दिखना चाहिए, आम नागरिकों में नहीं।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष, त्वरित और पारदर्शी जांच कर सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध हत्या सहित सभी उपयुक्त धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय, सुरक्षा और हरसंभव सरकारी सहायता भी प्रदान की जाए।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
दूसरों के जीवन के गहरे राज़ उजागर करने का दावा करने वाले ढोंगी बाबा, आज राम के नाम पर हुए इतने बड़े घोटाले के दोषियों का नाम बताने से क्यों डर रहे हैं? 'जान के खतरे' का बहाना बनाकर नाम लेने से बचने का स्वांग रच रहे हैं। जब ईश्वर की पर्ची के नाम पर इतना बड़ा धार्मिक व्यापार खड़ा कर दिया, तो आज ईश्वर के घर में हुई इस कथित लूट पर बाबा के चमत्कारिक दावे कहाँ गायब हो गए?
सच तो यह है कि चमत्कार के नाम पर सदियों से जनता को मूर्ख बनाया जाता रहा है। अब लोगों को समझ जाना चाहिए कि न्याय धर्मग्रंथों या पर्चियों से नहीं, बल्कि देश के संविधान, कानून और पुलिस की जांच से ही मिलेगा।
माननीय @nitin_gadkari जी, सड़क हादसों के लिए केवल "मानव व्यवहार" को जिम्मेदार बताना अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा है। देशभर में बदहाल सड़क इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट्स, अवैध कट, असुरक्षित मर्जर प्वाइंट और लचर ट्रैफिक प्रबंधन हर साल हजारों लोगों की जान ले रहे हैं। जनता पर उंगली उठाने से पहले सरकार अपनी नाकामियों का जवाब दे।
@MORTHIndia
कल शाम संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर दलित युवक आनंद कुमार की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुःखद, निंदनीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में आनंद कुमार की भांजी के साथ छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसका आनंद ने विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते कल भाई आंनद कुमार की हत्या कर दी गई। यह घटना और भी गंभीर एवं चिंताजनक है।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी की टीम पीड़ित परिवार के साथ मौके पर मौजूद है।
हम @UPGovt से मांग करते है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भिंड निवासी 15 वर्षीय दलित नाबालिग बेटी को बेचने, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने, हत्या करने तथा सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की घटना अत्यंत भयावह एवं दण्डनीय है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है, बल्कि समाज की संवेदनाओं को भी झकझोर देने वाली है।
28 मई से लापता बच्ची का शव 1 जून को बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने समाज के लोगों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया।
परिजनों के अनुसार 28 मई को ही नामजद शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
मुख्यमंत्री @DrMohan Yadav51 जी, यह केवल अपराधियों की क्रूरता का ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों तथा लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।
हम @MP_MyGov से मांग करते हैं कि:-
1. इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।
3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए।
4. पुलिस की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।
5. पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
6. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
@CMMadhyaPradesh
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना तिकुनिया क्षेत्र में एक दलित परिवार के साथ अत्यंत गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ सवर्ण दबंगों ने परिवार के दो लोगों को सड़क से जबरन खींचकर एक कमरे में बंद कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। बाद में पुलिस पहुंचकर किसी तरह पीड़ितों को कमरे से बाहर निकलवाती है।
हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है, बल्कि थाना तिकुनिया के संबंधित थाना अध्यक्ष द्वारा पीड़ित परिवार पर समझौता (सुलह) करने का दबाव बनाया जा रहा है और आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारी हैं।
@Uppolice@dgpup@lakhimpurpolice से आग्रह है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल FIR दर्ज की जाए।
@CMOfficeUP@ANI@Igrangelucknow
नगीना सांसद @BhimArmyChief का सरकार व विरोधियों को घेरते हुए बड़ा बयान 🚨 👇
"जब से मैंने UGC के समर्थन में मोर्चा लिया तब से मेरे खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है क्योंकि मैं अकेला व्यक्ति था। वो जितना रोकने की कोशिश करेंगे हम उतना आगे बढ़ेंगे। जो हमें धमकी दे रहे हैं वो आराम से घर बैठे हैं, इन संगठनों के पीछे सरकार है। अधिकारी भी हमें रोकने व अपने आकाओं को खुश करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं"
- नगीना सांसद, चन्द्रशेखर आजाद
@BhimArmyChief
#15_मार्च_चलो_बाराबंकी
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कंपोजिट विद्यालय दुरासी में शॉर्ट सर्किट से अनुदेशक समेत 15 विद्यार्थी के झुलसने की घटना बेहद पीड़ादायक चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर के बीचों-बीच गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के कारण यह हादसा हुआ, जबकि पहले भी इसकी शिकायत की जा चुकी थी। गत जुलाई में भी तार के गिरने से परिसर में पेड़ में आग लग गई थी, फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
बिजली के खुले और असुरक्षित तारों के कारण इस तरह की घटनाएँ आए दिन सामने आती हैं और कई बार जान भी चली जाती है। हम @UPGovt से मांग करते हैं कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और घायल शिक्षिका व बच्चों को समुचित उपचार व सहायता दी जाए।
साथ ही पूरे प्रदेश में विद्यालयों, घरों और सड़कों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तारों को अंडरग्राउंड किया जाए। जब तक यह संभव न हो, तब तक सुरक्षा जाली व सुरक्षित दूरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच केंद्र सरकार ने यह कहा है कि देश में कच्चे तेल और गैस की कोई कमी नहीं है तथा घरेलू रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू किया गया है।
इन परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि जब तक यह संकट पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक मिड-डे मील संचालित करने वाले विद्यालयों को उनकी आवश्यकता के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की निरंतर और प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों के भोजन की व्यवस्था किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो और पोषण कार्यक्रम सुचारु रूप से चलता रहे।
इसके साथ ही शादी-विवाह के कार्यक्रमों में भी घरेलू गैस सिलेंडर के सीमित और नियंत्रित उपयोग की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
अतः @mygovindia से आग्रह है कि संकट की इस स्थिति में गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी, संतुलित तथा आम जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
@PMOIndia@narendramodi@PetroleumMin@DrSJaishankar@HardeepSPuri
वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों (दूसरा बैच) पर चर्चा तथा मतदान के दौरान SC/ST के Sub Plan , SC/ST वर्ग के वर्षों से खाली पड़े पदों को भरने, तथा मेरे अपने नगीना लोकसभा क्षेत्र में AIIMS की स्थापना और औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में अपनी बात रखी।
#Budget2026
आशा कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं तथा भोजन माताओं को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP