लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।
NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।
सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
विस्तार में पढ़ें: https://t.co/vyj9WhFIhO
जेबकतरों से सावधान - आज वो CBSE के अंदर बैठे हैं। CBSE की गलती से नंबर ग़लत आए तो आपको क्या मिलता है?
एक bill:
Digital scan copy: ₹100/विषय
Re-totalling: ₹100/paper
Re-evaluation: ₹25/सवाल
अपनी ही answer sheet की सही जाँच के लिए एक बच्चे को ₹2000 तक भरने पड़ सकते हैं।
सोचिए, जब 4 लाख बच्चों ने ऐसे आवेदन डालें हैं तो CBSE कितनी कमाई कर रहा है।
जब scanning फ़ोन से हुई हो, ग़लत मार्किंग तय है। और उसे ठीक करवाने की क़ीमत बच्चा भर रहा है।
गलती CBSE की। सज़ा बच्चे की। कमाई सरकार की।
जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती। बढ़ाई जाती है। और इसकी सबसे बड़ी क़ीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं - अपने समय से, अपने आत्मविश्वास से, और अपने भविष्य से।
आज गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में NEET अभ्यर्थियों के साथ संवाद के लिए पहुँचा था। लेकिन असम के मुख्यमंत्री @himantabiswa के इशारे पर मुझे डिटेन कर छात्रों की आवाज़ दबाने का प्रयास किया गया,यह लोकतंत्र के विरुद्ध है।
राजीव भवन के चारों ओर असम पुलिस द्वारा की गई बेरिकेटिंग की हम कड़ी निंदा करते हैं। मेरे डिटेंशन के विरोध में NSUI कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं ।
NEET घोटाले, NTA की जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
NSUI का हर कार्यकर्ता छात्रों के भविष्य की इस लड़ाई में मजबूती से खड़ा है। जब तक देश के हर NEET अभ्यर्थी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है।
#JusticeForNeetStudents #BANNTA #SackDharmendraPradhan
NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।
धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।
Modi ji, SACK Dharmendra Pradhan ji NOW.
“अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा।”
लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा के ये आख़िरी शब्द थे। तीसरी बार NEET देने वाला यह बच्चा, परीक्षा रद्द होते ही टूट गया।
गोवा में भी एक NEET अभ्यर्थी ने जान दे दी।
ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है।
यह आत्महत्या नहीं - यह सिस्टम द्वारा हत्या है।
आंकड़े देखिए:
2015 से 2026 तक - 148 परीक्षा घोटाले।
87 परीक्षाएँ रद्द, 9 करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित।
148 घोटालों में सज़ा हुई - सिर्फ़ 1 को।
CBI ने 17 मामले लिए, ED ने 11 - किसी को सज़ा नहीं।
NEET, AIPMT और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले।
और सबसे शर्मनाक बात:
इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं हुआ। हटाए जाते हैं - फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है, और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गँवाते हैं।
मोदी जी - कितने ऋतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए?
मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है। आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे जितना वक्त लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा - ये मेरा वादा है।
यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे - और जीतेंगे भी।
Tamil Nadu has chosen.
A new generation. A new voice. A new imagination.
My good wishes to Thiru Vijay - may he fulfil the hopes of the people of Tamil Nadu.
पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा - फिर से।
बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब - लाठी।
भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है।
लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर BJP की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी। जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं - पीठ पर लाठियां रख दी जाती हैं।
भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है - वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।
मुझे गाली दीजिए, खूब गाली दीजिए
पर इस मां बाप का दर्द तो समझिए
पिता के सामने बेटी से रेप कर हत्या कर दिया
किसी का खून नहीं खौला? कोई आंसू पोंछने भी
नहीं पहुंचे!पटना से महज 70 KM दूर इनका दर्द
नहीं दिखा। बस AC कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में
गाली देना सत्ताधारी का काम बचा है।
मोदी जी का झांसा पुराना पड़ गया है फिर भी हर चुनाव में वे 500 रुपये में गैस सिलेंडर का वादा कर ही देते हैं!
असम में भाजपा की सरकार है लेकिन गैस सिलेंडर 500 रुपये में तब मिलेगा जब एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी!
500 में किसी भी राज्य में सिलेंडर नहीं मिलता जहाँ भाजपा की सरकारें हैं। इसी वादे से बनी हैं। फिर क्या गारंटी है कि 500 में सिलेंडर मिलेगा?
नारी के त्याग और शक्ति की अद्भुत मिसाल एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ जीवन पर्यंत कदम से कदम मिलाकर देश सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली कस्तूरबा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
#KasturbaGandhi
भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है।
वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर, उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा।
संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज़ है।
जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं।
आइए, हम प्रण लें कि हम संविधान पर किसी भी तरह का आक्रमण नहीं होने देंगे।
इसकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और इसपर होने वाले हर प्रहार के सामने सबसे पहले खड़ा रहूंगा।
आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद, जय संविधान।
इंदिरा भवन, नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी और संगठन महासचिव K.C. वेणुगोपाल जी की उपस्थिति में देश के 12 राज्यों में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
मतदाता सूची की अनियमितताओं व वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से संघर्षरत है। हम मिलकर जनता को जागरूक करेंगे, उनके मताधिकार की रक्षा करेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हर कोशिश का दृढ़ता से मुकाबला करेंगे।
कांग्रेस पार्टी की गारंटियों का गुलदस्ता – हर घर के अधिकार की गारंटी!
कांग्रेस पार्टी का संकल्प है –
✅ भूमिहीन परिवारों को मकान हेतु ज़मीन
✅ बहनों के लिए माई-बहिन मान योजना ₹2500 प्रति माह
✅ गरीब परिवारों को ₹2 लाख तक की उद्योग सहायता
✅ 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को फ्री टैबलेट / कंप्यूटर
✅ ₹25 लाख तक का मुफ्त इलाज बीमा
✅ वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशन ₹1500 प्रति माह
✅ 200 यूनिट मुफ्त बिजली
हर वर्ग, हर परिवार, हर युवा..
सबके अधिकार, सबकी तरक्की!