BPSC के खिलाफ छात्रों की नाराज़गी जारी है. आज जब इसी मामले से जुड़ा ज्ञापन लेकर छात्र बिहार बीजेपी के दफ्तर पहुंचे तो जो हुआ वो आपके सामने है. छात्रों का कहना है कि उनके कुछ साथियों को पुलिस ने डिटेन किया है जिन्हें अभी तक छोड़ा नहीं गया.
#BPSC#bpscprotest#bpsc70th
पटना में गर्दनीबाग धरनास्थल जाकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाक़ात की। उन्होंने बताया कि किस तरह BPSC अन्याय कर रही है और बिहार सरकार लाठी डंडे की चोट दे रही है।
मोदी जी कहते हैं कि बिहार में डबल इंजन वाली सरकार है। लेकिन फेल हो चुके इस इंजन से ग़रीब मेहनती छात्रों के सपनों को कुचला जा रहा है - युवा शक्ति के साथ अन्याय हो रहा है। सरकारी नौकरी की कोई भी भर्ती इनसे बिना पेपर लीक या धांधली के पूरी नहीं होती।
छात्रों ने बताया कि BPSC की परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन नहीं होना चाहिए - इस दागदार परीक्षा को रद्द करके ईमानदारी से re-examination करवाना चाहिए।
मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि वह प्रदर्शन कर रहे इन छात्रों के ख़िलाफ़ लाठी चार्ज करवाने और असंवेदनशीलता दिखाने की बजाए इनसे मिलकर इनकी मांगों को सुनें और गंभीरता से विचार करें।
क्योंकि जब इतनी बड़ी परीक्षा में पेपर लीक होता है या किसी भी तरह की धांधली होती है तब दूर गावों से आकर, शहरों के छोटे-छोटे कमरों में तपस्या कर रहे लाखों ग़रीब छात्रों का सपना टूटता है और उनके साथ अन्याय होता है।
आज के एकलव्य का अंगूठा काटकर, उन पर अन्याय नहीं किया जा सकता।
BPSC के छात्रों के मुद्दे पर बिहार सरकार ने जिस अमानवीय व्यवहार का परिचय दिया है, छात्रों को अब कोर्ट से उम्मीद है। कोर्ट को छात्रों के पक्ष में खड़ा होना चाहिए। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच तो होनी ही चाहिए। जांच होगी तो कई नए चीज बाहर आएंगे
#AllEyes_On_PatnaHC_BPSC
आज का दिन बीपीएससी अभ्यर्थियों को न्याय मिल सकता है ...उम्मीद हमेशा सकारात्मक रख सकते है....बाकी कोर्ट का फैसला ....जो दिया जाए ... #Alleyes_On_PatnaHC_BPSC छात्र हित सर्वोपरि होना चाहिए....
#BPSCReExamForAll#BPSC70ReExam