आज मुझे राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का सौभाग्य मिला। यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। राजस्थान सहित समस्त देश की सेवा करने का यह नया अवसर मुझे देवतुल्य जनता और पार्टी के प्रति और भी अधिक समर्पित करता है।
मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, गृहमंत्री श्री @AmitShah जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी सहित सभी प्रियजनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
शौर्य व पराक्रम की पावन भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l आइए, हम मिलकर इस राजस्थान की एकता, भाईचारा, विकास और समृद्धि के लिए एक संकल्प लें। #RajasthanDiwas
आज शहीद स्व.सुखाराम खोजा जी की पुण्य स्मृति में उनकी मूर्ति स्थापना का पावन कार्य संपन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद सुखाराम खोजा जी का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। उनका बलिदान हमें हमेशा देश सेवा और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता रहेगा।
🇮🇳 जय हिन्द 🇮🇳
#Parbatsar
आज हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर परबतसर शहर में आयोजित भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मैं समस्त क्षेत्रवासियों को हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ एवं ईश्वर से सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
आप सभी को हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार हो।
परबतसर की माटी के लाल, कुराड़ा (परबतसर) के वीर सपूत सुबेदार श्री पूनाराम जी डोगीवाल जी ने उत्तराखंड के हर्षिल में माँ भारती की सेवा करते हुए विगत 5 अगस्त 2025 को सर्वोच्च बलिदान दिया।🇮🇳
ऐसे वीर सपूत की शहादत को मैं कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।🙏
#Parbatsar
जीवन का जो सफर हमने साथ शुरू किया था, आज वह यादों, विश्वास और प्रेम से और भी खूबसूरत बन चुका है।
आपने हर परिस्थिति में साथ निभाकर न सिर्फ एक अच्छी जीवनसंगिनी, बल्कि मेरी सबसे बड़ी ताकत और सच्ची साथी होने का अहसास कराया है।
आपका स्नेह, समर्पण और साथ ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।
विवाह की 5वीं वर्षगांठ पर मेरी धर्मपत्नी को दिल से धन्यवाद, सम्मान और असीम प्रेम।💐
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि हमारा साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे।🙏 @DrMonikaSaran_
📢 राजस्थान 🛣️
राजस्थान के जयपुर और अजमेर जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के जयपुर-किशनगढ़ (लंबाई 89.785 किमी) खंड के फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण सहित 6-लेन उन्नयन के लिए 910.90 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
इस कॉरिडोर को आंशिक रूप से एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे वाहनों की औसत गति बढ़ाने और यात्रा समय को मौजूदा 2 घंटे से लगभग 1 घंटे कम करने में मदद मिलेगी।
स्थानीय यातायात का पृथक्करण, दोनों ओर सर्विस रोड और फ्लाईओवर का प्रावधान सुरक्षा बढ़ाने में भी सहायक होगा। दुर्घटनाओं और उनमें होने वाले मृत्यू की संख्या को कम करने के लिए इस खंड पर मौजूदा टकराव बिंदुओं का भी समाधान किया जाएगा।
#PragatiKaHighway #GatiShakti
@PMOIndia@BhajanlalBjp@gssjodhpur@byadavbjp@arjunrammeghwal@VasundharaBJP@KumariDiya@DrPremBairwa@mpbhagirathbjp@Manju4bjp@RaoRajendraBJP@Rajendra_Gehlot@madanrrathore@BJP4Rajasthan
भाई भैरा राम बेड़ा जी को राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐
आपका यह दायित्व शिक्षकों के हितों की रक्षा, संगठन को नई ऊर्जा देने और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
ईश्वर से कामना है कि आपके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुए और शिक्षक समाज को न्याय व सम्मान मिले। @JATbera1
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ (@RESMA_7) का #प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन और शिक्षा जगत के महानुभावों को दिल से धन्यवाद 🙌🙏
पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्मचारियों और बेरोजगारों के हितों की रक्षा हेतु प्रयासरत रहूंगा @JATbera1@Dadarwal7
चोटिया जी, मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूँ।
मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी से अनुरोध करता हूँ कि इस पहल की शुरुआत सबसे पहले मेरे पिछले 7 वर्षों की विधायक निधि से कराए गए समस्त कार्यों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी ऑडिट करवाकर करें।