प्रेस विज्ञप्ति :
कारगिल विजय दिवस राष्ट्रभक्ति, वीरता एवं राष्ट्रीय एकता का अमर प्रतीक; अभाविप ने देशभर में निकाली तिरंगा यात्राएँ
नीट-यूजी आंदोलन की आड़ में राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा भारतीय सेना पर की गई अशोभनीय टिप्पणियों का अभाविप ने किया सशक्त प्रतिवाद
कारगिल विजय दिवस पर युवाओं के राष्ट्र प्रथम के संकल्प को देशभर में की पुनः उद्घोषित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) समस्त देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी अमर वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है। कारगिल विजय दिवस भारत की राष्ट्रभक्ति, वीरता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का अमर प्रतीक है। इस अवसर पर अभाविप के नेतृत्व में युवाओं द्वारा नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, चंडीगढ़ सहित देशभर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं नगरों में तिरंगा यात्राओं, श्रद्धांजलि सभाओं तथा राष्ट्रजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें लाखों विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सहभागिता कर राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त किया।
अभाविप प्रारंभ से ही नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरुद्ध विद्यार्थियों के साथ खड़ी रही है तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। हाल के घटनाक्रमों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा नैतिक उत्तरदायित्व स्वीकार करते हुए त्यागपत्र देना, परीक्षा माफिया के विरुद्ध फास्ट ट्रैक न्यायालयों की स्थापना, परीक्षा प्रणाली को अधिक उत्तरदायी बनाने हेतु प्रशासनिक परिवर्तन तथा सार्वजनिक परीक्षाओं में अनियमितताओं के दोषियों के विरुद्ध 10 वर्ष तक के कठोर कारावास एवं ₹10 करोड़ तक के आर्थिक दंड जैसे कठोर विधायी प्रावधानों की पहल विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम हैं। अभाविप अपेक्षा करती है कि इन पहलों को शीघ्र प्रभावी रूप से लागू करते हुए व्यापक संस्थागत एवं संरचनात्मक सुधार भी सुनिश्चित किए जाएँ, जिससे परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय एवं विद्यार्थी-केंद्रित बन सके।
कारगिल विजय दिवस पर देशभर में आयोजित तिरंगा यात्राओं में युवाओं की अभूतपूर्व सहभागिता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की युवा पीढ़ी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रनिर्माण एवं राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अभाविप का स्पष्ट मत है कि विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों को किसी भी राजनीतिक स्वार्थ अथवा राष्ट्रविरोधी एजेंडे का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों की अपनी मांग को पुनः मुखर करते हुए अभाविप ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशविरोधी शक्तियों द्वारा भारतीय सेना के विरुद्ध की गई अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों का उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिवाद किया है। हाल के घटनाक्रमों में डीप स्टेट तथा कांग्रेस समर्थित वामपंथी तंत्र ने विद्यार्थियों की वास्तविक समस्याओं का उपयोग अपने राजनीतिक एवं वैचारिक हितों की पूर्ति के लिए करने का प्रयास किया तथा आंदोलन को उसके मूल उद्देश्य से भटकाने का प्रयास किया। अभाविप का मानना है कि ऐसे प्रयास देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक हैं। भारत का विद्यार्थी समाज सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है और देशविरोधी शक्तियों का माध्यम कभी नहीं बनेगा।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि, "कारगिल विजय दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। अभाविप सदैव विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों के समाधान के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। विद्यार्थियों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार द्वारा किए गए निर्णय जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र, परीक्षा माफिया के विरुद्ध फास्ट ट्रैक न्यायालयों की स्थापना, प्रशासनिक सुधार तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर विधायी प्रावधानों की पहल विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य कदम हैं। नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों की मांगों की आड़ में राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति हेतु देश-विरोधी एजेंडे पर काम करने वाले लोगों ने विद्यार्थियों का उपयोग किया, किंतु भारत का विद्यार्थी ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगा। आज देशभर में निकली तिरंगा यात्राओं ने पुनः सिद्ध किया है कि भारत का युवा 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।"
माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (युवा मामले और खेल) श्रीमती @khadseraksha जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।
6 दिसंबर 1992 की वो तारीख ...
30 साल पहले 1992 के उस रोज अयोध्या में जब विवादित ढांचे के तीनों गुंबद टूटे तब तक कल्याण सिंह जी यूपी के सीएम थे, लेकिन कुछ ही वक्त बाद नहीं रहे। कल्याण जी ने अपना इस्तीफा तत्कालीन राज्यपाल सत्यनारायण रेड्डी को सौंपते हुए कहा- कोई मुकदमा चलाना है तो मुझपर चलाओ। राम मंदिर के लिए ऐसी कई सरकारें कुर्बान करता हूं।
#hindugauravdiwas #kalyansinghji #ramamndir #rammandirconstruction #punyatithi
नारी सताओ यूनियन ऑफ इंडिया का नया कारनामा
ओडिशा में #NSUI के अध्यक्ष उदित नारायण प्रधान को एक 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रधान ने उसे रात के खाने के लिए आमंत्रित किया और कोल्ड ड्रिंक में नींद की दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना मार्च में भुवनेश्वर के एक होटल में हुई थी।
बहन सौम्यश्री पर राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी आज पहले अपने गिरेबान में झांके ।
#NSUI
अभाविप जम्मू-कश्मीर ने नायब तहसीलदार भर्ती में उर्दू को अनिवार्य करने के विरोध में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। छात्रों ने इसे युवाओं के अधिकारों का हनन बताते हुए अपनी डिग्रियाँ जलाकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया।
#ABVP
#उत्तिष्ठ_भारत#कुटुंब_प्रबोधन#परिवार_व्यवस्था को जीवंत उदाहरण
भारतीय परिवार व्यवस्था - मानवता के लिए अनुपम देन परिवार व्यवस्था हमारे समाज का मानवता को दिया हुआ अनमोल योगदान है।परिवार व्यक्ति को राष्ट्र से जोड़ते हुए वसुधैव-कुटुम्बकम् तक ले जाने वाली यात्रा की आधारभूत इकाई है।
भारत का मत एकदम स्पष्ट है:
Terror & Talk एक साथ नहीं चल सकते
Terror & Trade एक साथ नहीं चल सकते
पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सर जो उठेगा, धड़ से कटेगा
कहां पे छिपेगा, कहां पे बचेगा?
उठा तो गिरेगा, गिरा तो चीरेगा
छिपा तो मिलेगा, मिला तो मरेगा
जाग, जाग, भाग, भाग
बच सके तो बच ले आज
सबसे अटल सबसे प्रबल
शस्त्र रचित रक्त चरित्र
रक्त चरित्र, रक्त चरित्र, रक्त चरित्र
#OperationSindoor
ABVP के वैभव के सामने वामपंथ का पराभव
9 वर्ष बाद पुनः JNUSU छात्रसंघ चुनाव में अभाविप के वैभव मीणा संयुक्त सचिव के पद पर हुए विजयी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पर बहुत कम मतों का रहा अन्तर।
The IAF regrets the damage caused today to property on ground, near Shivpuri, by the inadvertent drop of a non-explosive aerial store from an IAF aircraft, and has instituted an inquiry into the incident.
हिन्दू नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,
विक्रम संवत् 2082 की हार्दिक शुभकामनाएं।🚩
यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए ईश्वर से यही प्रार्थना है।
कल होने वाले पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप के उम्मीदवार को अपना मत व समर्थन देकर विजयी बनाएं।
आइए, PUSU चुनाव में बैलट नंबर 4-7-1-5-4 को वोट कर एक मजबूत और छात्र हितैषी छात्रसंघ का चयन करें और अपने वोट की शक्ति से पटना विश्वविद्यालय का भविष्य संवारें।
#ABVP4PUSU
#PUSU47154
अभाविप मुरैना जिले की जिला समीक्षा बैठक आज सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री श्री रोहित दुबे जी उपस्थित रहे,बैठक के बाद पक्षियों को पानी पीने के लिए सकोरा अभियान का शुभारंभ किया गया ।