जय जोहार!
दुनिया भर में बसे जम्मो छत्तीसगढ़िया भाई बहिनी अउ लोग लइका मन ला हमर छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली के गाड़ा गाड़ा बधई।
हमर छत्तीसगढ़ के माटी, खेती-किसानी अउ लोकपरंपरा ले जुड़े हरेली तिहार के ये पावन परब आप जम्मो झन के जिनगी म सुख, समृद्धि अउ खुशहाली लेके आवय।
आवव, हमर समृद्ध संस्कृति अउ परंपरा ल संजोए रखे के संकल्प लेवन। #जय_जोहार_हरेली_तिहार
आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
भगवान बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका। उन्होंने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और त्याग के बल पर शोषण एवं अन्याय के खिलाफ एक जनआंदोलन खड़ा किया, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की।
उनका जीवन हमें अपने अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
UPA सरकार की राजीव गांधी ग्रामीण LPG वितरण योजना के अंतर्गत भी अति गरीब परिवारों को साल के 9 सिलेंडर दिए जाते थे, मगर, राहुल गांधी जी ने अपनी सरकार और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी से 12 सिलेंडर प्रतिवर्ष की मांग की थी।
अब मोदी सरकार गरीब महिलाओं को 9 की जगह साल के सिर्फ़ 4 सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर देगी।
गरीबों को आखिरी बूंद तक निचोड़ लेने की मोदी सरकार की रणनीति देखिए - सिलेंडर के दाम बढ़ाओ और फिर सब्सिडी भी छीन लो।
ये फर्क है राहुल गांधी जी की सोच और मोदी जी की सोच में, राहुल जी चाहते हैं कि गरीबों की जिंदगी जो भी चीज़ बेहतर बना सकती है, वो सब उन्हें दे दिया जाए।
मोदी जी चाहते हैं कि गरीबों से जो हो सके छीन लिया जाए, बस अरबपतियों का फायदा न रुकने पाए।
छात्रों पर हो रहे अन्याय को लेकर जब न्याय मांगने के लिए छत्तीसगढ़ का युवा सड़कों पर उतरा तो पुलिस की बर्बरतापूर्वक की गई लाठी चार्ज बेहद ही निंदनीय है ।।
लाठी चार्ज के पश्चात NSUI के बब्बर शेरों से मुलाकात की ।।
उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों,
आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।
आज सुबह मैं पंतनगर पहुँच गया था। वहाँ से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया।
मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं - उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।
प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियाँ हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।
मैं आपसे वादा करता हूँ कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊँगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।
जल्द ही मुलाकात होगी।
सवाल: पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपए बढ़ गए हैं, क्या कहते हैं?
आदमी: महंगाई में खा तो पा नहीं रहे हैं, गाड़ी कहां से चलाएंगे!!
अब जहर खाकर मरना पड़ेगा.. देश में सब बर्बाद है!
प्रधानमंत्री जी, आईपीएल को तुरंत बंद कर दीजिए।
✅ इससे हज़ारों लोगों का स्टेडियम आना जाना बंद होगा। बहुत ईंधन बचेगा।
✅ विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भुगतान भी रुक जाएगा।
✅ सट्टा भी रुकेगा। इधर संघ के कार्यकर्ता भी सटोरिए बनने लगे हैं। वे भी रुकेंगे।
करना चाहेंगे सर? @PMOIndia@narendramodi