SAANS (Shramik Adhikar Aur Nyay Sangathan) is a survivor’s leaders collective that fights against Gender Based Violence, Human Trafficking & Exploitative Labor
🎉✨ हैप्पी न्यू ईयर 2025 ✨🎉
"नए साल का नया सवेरा,
सपनों का हसीन बसेरा।
खुशियों की हो हर डगर,
सफलता से चमके आपका घर।
आइए, 2025 का स्वागत करें नई उम्मीदों और जोश के साथ!
#HappyNewYear2025#saans#SAANS422
"संविधान दिवस 2024
26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान अंगीकार किया गया, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों का प्रतीक है। यह दिन हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।बाबा साहब अंबेडकर और संविधान निर्माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते है।
#संविधानदिवस
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आज 1 नवंबर को हम सभी गर्व के साथ छत्तीसगढ़ के इस विशेष दिन को मना रहे हैं। हमारी इस धरती ने अपनी संस्कृति, सुंदरता और परंपराओं से पूरे देश में एक खास पहचान बनाई है।
#छत्तीसगढ़_स्थापना_दिवस#SAANS422#Sanjog#Leadership#Saans#ILFAT
भारत ने आज अपना महान सपूत खो दिया। श्री रतन टाटा जी का निधन एक युग का अंत है। उनकी सादगी, उदारता और योगदान सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। भावभीनी श्रद्धांजलि। ओम शांति। 🙏
#SAANS422#Saans#Sanjog#ILFAT
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर, हम बापू को नमन करते हैं। सत्य, अहिंसा और सादगी के उनके सिद्धांत हमें एक बेहतर समाज का निर्माण करने की प्रेरणा देते हैं। उनके विचार आज भी हमारी राह दिखाते हैं। आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर शांति और समता की ओर बढ़ें। जय हिंद!
#GandhiJayanti#SAANS422
मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों का समर्थन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें और पीड़ितों को बचाने में मदद करें। आपकी सतर्कता से किसी की ज़िंदगी बदल सकती है। मिलकर एक सुरक्षित समाज बनाएं! #मानव_तस्करी#सुरक्षितसमाज#SAANS422#StopHumanTrafficking
मानव तस्करी के संकेत पहचानें:
1. आज़ादी की कमी
2. हमेशा डरा हुआ या घबराया
3. अधिक काम, कम पैसा
4. शरीर पर चोट के निशान
5. पहचान पत्र दूसरों के पास
6. परिवार/दोस्तों से संपर्क नहीं
7. दूसरों के नियंत्रण में पैसा
#HumanTrafficking#SAANS422#sanjog#Survivors#Leadership
महिलाओं और लड़कियों की तस्करी एक गंभीर अन्याय है जो उनकी आज़ादी, अधिकारों और सम्मान को छीनता है। हमें मिलकर आवाज़ उठानी होगी जागरूकता बढ़ानी होगी और ठोस कदम उठाने होंगे। साथ ही, पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई को मजबूत करना होगा। #StopHumanTrafficking
भगत सिंह जयंती
शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हैं।
देश के लिए उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा रहेगा।
जय हिंद!
#SAANS422#saans#sanjog#भगतसिंह#न्याय#गरिमा#leadership SAANS - Shramik Adhikar Aur Nyay Sangthan Sanjog, India Integrated Leaders Forum Against Trafficking
सांस फाउंडेशन ने हाल ही में एक दिवसीय प्रशिक्षण विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से, हमने 25 युवा प्रतिभागियों को राष्ट्र के विकास में योगदान करने और उनके नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए प्रेरित किया।
#Saans#Leadership#Sanjog
आज 29/08/2024 की मीटिंग में हमने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। हमने सभी लीडर्स के साथ मंथली मीटिंग की। इस दौरान नए और पुराने लीडर्स ने एक-दूसरे से परिचय किया और SANS के कामों और मजदूरों के हक के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।
#SAANS422#Saans#trafficking#ILFAT#leadership
विश्व आदिवासी दिवस की आप सभी को सांस टीम के तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।
आज विश्व आदिवासी दिवस है। इस दिन हम उन सभी आदिवासी समुदायों का सम्मान करते हैं जिन्होंने अपनी संस्कृति, परंपरा और धरोहर को जीवित रखा है। उनके संघर्ष और योगदान को सलाम।#विश्वआदिवासीदिवस#SAANS422#Saans#ILFAT
आप सभी को सांस टीम की तरफ से विश्व अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी विरोधी दिवस 30 जुलाई की हार्दिक शुभकामनाएं।सांस लीडर्स अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर अपना संदेश और विचार आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं।
#saans#SAANS422#ILFAT#leadership#antihuman#trafficking
दिनांक 09-07-2024 को ग्राम पंचायत जुनवानी में राशनकार्ड बनवाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 52 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। यह पहल ग्रामीणों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि राशनकार्ड के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा ।#saans#SAANS
दिनांक 09-07-2024 को ग्राम पंचायत जुनवानी में राशनकार्ड बनवाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 52 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। यह पहल ग्रामीणों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि राशनकार्ड के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा ।#saans#SAANS