गिरोह यह अभ्यर्थी नहीं बल्कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पालित वे अधिकारी है जिन्होंने आंख पर पट्टी सिर्फ इसलिए बांध रखी है ताकि अपने चहेते लोगों को सिस्टम में ला सके। @BhajanlalBjp से यह अपील है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थियों के साथ न्याय करें।
#RAS_MAINS_आगे_करो
समय बड़ा बलवान है, हालात आज भी वही है। हमारी सरकार के समय RAS मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों के हितैषी बनने का ढोंग करने के लिए बीजेपी के नेता तख्तियां पकड़कर युवाओं को जनहितैषी गहलोत सरकार के खिलाफ भड़का रहे थे। आज अपनी ही सरकार में चुप बैठे है। क्या युवा हित वोट लेने तक ही सीमित था???
आरएएस की परीक्षा 27 -28 जनवरी को होनी है। इसको लेकर आरएएस के अभ्यर्थी लगातार तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान लागतार जारी है भजनलाल सरकार से मांग कर रहे हैं कि परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए। ताकि परीक्षार्थियों को तैयारी के समय मिल सके।
इसी बीच आरएएस परीक्षा को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर जून के महीने में ही तारीख सार्वजनिक कर दी गई थी। अब अभ्यर्थियों की शिकायत है कि सोशल मीडिया पर जून महीने की तारीख सार्वजनिक कैसे हो गई ? क्या कोचिंग सेंटर्स को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया ?
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पेपर लीक की तरह पिछली सरकार में आरपीएससी से कोई परीक्षा की तारीख भी लीक हो गई थी। जिससे कोचिंग सेंटर्स या विशेष लोगों को इसका फायदा पहुंचाया जा सके। इन सबके बीच आरएएस अभ्यर्थी लगातार सरकार से परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ती है या नहीं ?