गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः!गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।
जिसने अंधकार में भी दिखाया प्रकाश,
जिसने शब्दों से नहीं, दृष्टि से दी दिशा
वही है गुरु।
🙏 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
#GuruPurnima
लेकिन गुरु जब शिक्षा देता
गुरुगम्य न कुछ रह पाता है ।
जिसको आशिष दे देते हैं
वह स्वयं गुरू हो जाता है ।
गुरु के चरणों की धूलि हमें
शतपथ दे पावन करती है ।
धुल जाता सारा अंधकार
अमृत बरसाती धरती है ।
- अरुणेश मिश्र