बीट प्रणाली एवं शिष्टाचार संवाद नीति से नवागन्तुक आरक्षियों का परिचय
श्री जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पूर्व में निर्गत आदेश के क्रम में बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करना है।
प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षान्त परेड सम्पन्न होने के उपरान्त व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु इनका कमिश्नरेट के थानों पर आगमन हो चुका है। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा बीट प्रणाली एवं शिष्टाचार संवाद नीति के सम्बन्ध में पूर्व में निर्गत आदेशों का अक्षरश: पालन कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों द्वारा नवागन्तुक आरक्षियों को उक्त दिशा-निर्देशों से भली भाँति अवगत कराया गया एवं जानकारी हेतु आदेश की प्रति प्रत्येक को उपलब्ध कराई गई।
@Uppolice
#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में जनपद रामपुर ने आईजीआरएस रैंकिंग में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान, विगत माह जनवरी में भी प्रथम स्थान पर रहा जनपद रामपुर । #एसपीˍरामपुर द्वारा आईजीआरएस शाखा में नियुक्त कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु किया गया सम्मानित ।
@Uppolice
#RampurPolice
#एसपीˍरामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा आइजीआरएस सेल में नियुक्त उ0नि0 सतराज सिंह (प्रभारी आइजीआरएस सेल) , क0 ऑ0 ग्रेड- बी संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी नईम अहमद को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
#एसपीˍरामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर / नोडल अधिकारी आईजीआरएस के नेतृत्व में आइजीआरएस कार्यालय द्वारा शिकायतों का निस्तारण उच्च स्तर पर किया जा रहा है । जिसके फलस्वरूप माह नवम्बर-2025 में शासन स्तर से हुई समीक्षा (मासिक मूल्याकन रिपोर्ट) में जनपद रामपुर ने आइजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । वर्ष 2025में प्राप्त होने वाली शिकायतों को जनपदीय पुलिस द्वारा संवेदनशीलता पूर्वक सुना गया एवम् सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उसका गुणवत्तापरक निस्तारण पूर्ण किया गया।
#UPPolice
#RampurPolice
2025 की विदाई, 2026 की नई शुरुआत 🌸
एक और साल अपने अनुभव, संघर्ष और उपलब्धियों की कहानी छोड़कर जा रहा है।
यह साल हमें सिखा गया कि हर मुश्किल हमें और मज़बूत बनाती है—
और हर अँधेरे के बाद एक नई रोशनी आती है।
अब 2026 का स्वागत करें ✨
नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और असीम संभावनाओं के साथ।
यह वर्ष आपका है।
सपने बड़े देखें, मेहनत ईमानदारी से करें
और भरोसा रखें कि सफलता आपके कदम चूमेगी।
“जो बीत गया, वह सीख बनकर साथ रहेगा।
जो आने वाला है, वह आपके साहस और मेहनत पर निर्भर करेगा।”
आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह साल आपकी उपलब्धियों और खुशियों से भरा हो।
✨ साहस करें | नई शुरुआत करें | नई ऊँचाइयाँ छुएँ | खुद पर विश्वास करें ✨
जय हिंद🇮🇳
➡️सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 51 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये) को किया गया बरामद ।
पुलिस कार्यालय में श्री विद्यासागर मिश्र #एसपीˍरामपुर एवं श्री अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा बरामद मोबाईल फोनों को #नववर्ष_2026 के शुभ अवसर पर सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया ।
#RampurPolice की इस सफलता पर #नववर्ष_2026 के अवसर पर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी ।
मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें।
#UPPolice
#RampurPolice
गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में सहयोग हेतु आमजन से अपील
कमिश्नरेट आगरा के थाना एत्माद्दौला पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रकरण में गुमशुदा व्यक्ति दिनेशचन्द्र पुत्र प्रेमचन्द्र की तलाश की जा रही है। गुमशुदा दिनेशचन्द्र मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से ग्रसित बताए गए हैं, जो लगभग 25 वर्ष पूर्व बिना बताए घर से कहीं चले गए थे।
उक्त व्यक्ति थाना एत्माद्दौला पर पंजीकृत अभियोग में आजीवन कारावास से दंडित हैं (वर्तमान में जमानत पर रिहा)। दिनेशचन्द्र द्वारा पूर्व में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में अपील दाखिल की गई थी, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।
अतः इनके संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया दिए गए नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें।
दिनेशचन्द्र पर ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) का इनाम घोषित है। सूचना देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार इनाम प्रदान किया जाएगा।
आगरा पुलिस कमिश्नरेट
#UPPolice
वर्दी से मैदान तक — अनुशासन, धैर्य और चुनौतीपूर्ण क्षणों में प्रदर्शन की कहानी।
#BeyondTheBadge में भारतीय क्रिकेटर व यूपी पुलिस की DSP दीप्ति शर्मा के साथ एक बेबाक संवाद,
जिसे होस्ट किया प्राची सिंह, IPS, कमांडेंट 32वीं वाहिनी पीएसी ने।
https://t.co/6u5TBwKXM1
Zero Tolerance Against Fraudsters -
उत्तर प्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में दुकानदारों के साथ ठगी करने वाले संगठित गिरोह के 03 साइबर अपराधियों को @rampurpolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 20 लूज सिम कार्ड, 03 नए सिम कार्ड, पेटीएम/फोन-पे के 05 साउन्ड बॉक्स व 38 बार कोड स्टीकर बरामद किए गए हैं।
गिरोह के सदस्य स्वयं को PhonePe अथवा Paytm कंपनी का कर्मचारी बताकर दुकानदारों के पास पहुँचते हैं और साउण्ड बॉक्स में तकनीकी कमी होने की बात कहते हुए उसे ठीक करने का बहाना बनाते हैं।
ठगी के दौरान ये व्यक्ति दुकानदारों से बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसी महत्वपूर्ण एवं गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। इसके पश्चात साउण्ड बॉक्स चेक करने तथा ओटीपी की आवश्यकता बताते हुए दुकानदार का मोबाइल फोन लेकर सिम कार्ड को निकालकर उसकी जगह खराब सिम कार्ड लगा देते हैं।
दुकानदार की व्यक्तिगत जानकारी एवं सिम कार्ड की सहायता से नया UPI सक्रिय कर लेते हैं तथा विभिन्न ग्राहक सेवा केन्द्रों, पेट्रोल पम्पों एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर UPI भुगतान दिखाकर नकद धनराशि प्राप्त कर लेते हैं।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
💢#MissionShakti5 / CYBER COMICS 📷 #एसपी_रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय, जनपद रामपुर में #MissionShakti5 के अन्तर्गत महिलाओ/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलम्बन हेतु जागरुकता कॉमिक्स का किया विमोचन । इस कॉमिक्स का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओ व आमजन को सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है । इस कॉमिक्स में सरल एवं रोचक शैली में विभिन्न प्रकार के महिला सम्बन्धी अपराध- घरेलू हिसां, फब्तियां(टिप्पणी) कसना, दहेज प्रताडना, दुर्घटना, यौन शोषण, झगड़ा करना, बाल विवाह, बाल शोषण, गुड टच- बैड टच, मानव तस्करी, भिक्षावृति जैसी घटित घटनाओं एवं साइबर अपराध- जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, एटीएम क्लोनिंग, ऑनलाइन ठगी, एपीके फाईल, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई है । साथ ही, महिला अपराधों के प्रति सतर्कता बरतने के प्रभावी उपायों को चित्रात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया है एवं हेल्पलाइन नम्बर भी अंकित है, जिससे यह सभी आयु वर्ग के लोगों विशेषकर महिलाओ/बालिकाओ, विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए आसानी से समझ में आ सके ।
#UPPolice
#RampurPolice
#RampurPoliceInNews
@Uppolice@adgzonebareilly@digmoradabad@missionshaktiup
💢#MissionShakti5 / CYBER COMICS 💢
#एसपी_रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय, जनपद रामपुर में “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के अन्तर्गत महिलाओ/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलम्बन हेतु जागरुकता कॉमिक्स का किया विमोचन ।
इस कॉमिक्स का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओ व आमजन को सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है । इस कॉमिक्स में सरल एवं रोचक शैली में विभिन्न प्रकार के महिला सम्बन्धी अपराध- घरेलू हिसां, फब्तियां(टिप्पणी) कसना, दहेज प्रताडना, दुर्घटना, यौन शोषण, झगड़ा करना, बाल विवाह, बाल शोषण, गुड टच- बैड टच, मानव तस्करी, भिक्षावृति जैसी घटित घटनाओं एवं साइबर अपराध- जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, एटीएम क्लोनिंग, ऑनलाइन ठगी, एपीके फाईल, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई है । साथ ही, महिला अपराधों के प्रति सतर्कता बरतने के प्रभावी उपायों को चित्रात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया है एवं हेल्पलाइन नम्बर भी अंकित है, जिससे यह सभी आयु वर्ग के लोगों विशेषकर महिलाओ/बालिकाओ, विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए आसानी से समझ में आ सके ।
#UPPolice
#RampurPolice
🎉 #दीपावली_पर्व के शुभ अवसर पर .@adgzonebareilly व .@digmoradabad के मार्गदर्शन में #जिलाधिकारी_रामपुर, #एसपी_रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु) में पहुँचकर बच्चों के साथ दीपावली का पर्व स्नेह, आनंद और उल्लास के साथ मनाया गया।
🎁इस अवसर पर सभी बच्चों व स्टाफ को मिठाई वितरित की गई एवं उन्हें प्रेमपूर्वक सान्त्वना एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।
👮 इस दौरान जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
यह आयोजन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और समावेशी पर्व उत्सव की दिशा में एक संवेदनशील पहल रही।
#Rampurpolice
#UPPolice
#जिलाधिकारी_रामपुर एवं #एसपी_रामपुर द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत ग्राम कुम्हरिया कलां में नवनिर्मित मनरेगा पार्क का उद्घाटन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
#UPPolice#RampurPolice
#एसपी_रामपुर के निर्देशन में थाना टांडा #RampurPolice द्वारा
इंस्टाग्राम पर धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।
#UPPolice
#एसपी_रामपुर द्वारा थाना टांडा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया, साथ ही थाना परिसर में बने साइबर सेल, कम्प्यूटर कक्ष, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय, मालखाना आदि एवं विभिन्न पॉर्टल पर की जाने वाली फीडिंग तथा साइबर सेल की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
#UPPolice
#RampurPolice
सर्विलांस सैल #RampurPolice द्वारा आम जन के गुम हुए 50 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख 65 हजार रुपये) को उच्चाधिकारी एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए किया गया बरामद ।
➡️बरामद मोबाईल फोन को #एसपी_रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा मोबाईल स्वामियों को सौपा गया ।
#UPPolice
#एसपी_रामपुर द्वारा आगामी त्यौहार, अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत देहात क्षेत्र के थाना टांडा क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण/भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मय पुलिस बल पैदल गस्त की गयी।
#UPPolice#RampurPolice
#FootPatrolling
#एसपी_रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में बच्चा पार्क, म्यूजियम हॉल एंव आवासित भवनों के मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी शाहबाद भी मौजूद रहे ।
#UPPolice#RampurPolice
रगों में बहता है देश का प्यार,
दिल में धधकता है कर्तव्य का अंगार।
तिरंगे की आन, वर्दी की पुकार,
जन-जन की सुरक्षा हमारा अटूट संस्कार।
स्वतंत्रता, गौरव और सम्मान के इस पावन पर्व पर,
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से
आप सभी को #स्वतंत्रता_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳