केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संस्कृत भाषा के संवर्धन, भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं प्रसार, तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में संस्कृत शिक्षा को नवाचार एवं समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
@JoshiPralhad@shrivarakhedi
#CentralSanskritUniversity #CSU #ShrinivasaVarakhedi #PrahladJoshi #Sanskrit #IndianKnowledgeSystem #NEP2020 #Education #NewDelhi #संस्कृत #भारतीयज्ञानपरंपरा #संस्कृतसंवर्धन
अज्ञान मनुष्य के ज्ञान को ढक देता है, जिससे वह भ्रमित हो जाता है। लेकिन जिनका अज्ञान ज्ञान द्वारा नष्ट हो जाता है, उनका ज्ञान सूर्य की तरह प्रकाशित होता है।
#ShikshaSubhashitam
निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। जीवन में वही व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंचता है, जो धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता रहता है।
नानाश्रान्ताय श्रीरस्तीति रोहित शुश्रुम।
पापो नृषद्वरो जन इन्द्र इच्चरतः सखा चरैवेति॥
डिजिटल इंडिया के 11 वर्षों की सफलता से भारतवर्ष को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। इससे इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की देशवासियों की संकल्पशक्ति का पता चलता है।
विज्ञानसारथिर्यस्तु मनःप्रग्रहवान्नरः।
सोऽध्वनः पारमाप्नोति तद्विष्णोः परमं पदम्॥
#11YearsOfDigitalIndia
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है। आइए, एकजुटता के साथ आगे बढ़ें और मिलकर भारतवर्ष के हर लक्ष्य को हासिल करें।
समानो मन्त्रः समितिः समानी समानं मनः सह चित्तमेषाम्।
समानं मन्त्रमभि मन्त्रये वः समानेन वो हविषा जुहोमि॥
दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। इससे आपसी समझ और भाईचारा और मजबूत होता है।
देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।
स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥
मन की बात की 135 वीं आवृत्ति में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए अभिनंदन संदेश
“साथियो, जड़ों से जुड़े रहकर युवाओं को नई टेक्नोलॉजी के लिए तैयार करने की दिशा में एक और सराहनीय प्रयास हो रहा है। दिल्ली स्थित @CentralSanskrit सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस में बी.टेक. कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है। यह आधुनिक प्रौद्योगिकी को भारत के पारंपरिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारतीय भाषाओं के लिए नए AI टूल्स विकसित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, हमारे प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को डिजिटल रूप में संरक्षित करने के कार्य को भी नई गति मिलेगी। मैं सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय को इस अभिनव प्रयास के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
इस अवसर पर कुलपति @shrivarakhedi
ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बात में विश्वविद्यालय के बी.टेक. (Artificial Intelligence एवं Data Science) कार्यक्रम का उल्लेख सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव, सम्मान एवं प्रेरणा का विषय है। यह अभिनव पाठ्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत एवं आधुनिक प्रौद्योगिकी के समन्वय का सशक्त उदाहरण है, जो भारत की ज्ञान-संपदा को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिवार हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता है।
@PMOIndia@dpradhanbjp@MyGovSanskrit
#MannKiBaat #PMNarendraModi #CentralSanskritUniversity #CSUDelhi #BTechAI #AIForBharat #IndianKnowledgeSystems #संस्कृत_और_प्रौद्योगिकी #भारतीय_ज्ञान_परंपरा #संस्कृत_से_समृद्धि
आप सभी से सादर निवेदन है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ का 135वाँ संस्करण रविवार, 28 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे प्रसारित होगा। इस विशेष संस्करण में संस्कृत भाषा पर विशेष चर्चा की जाएगी। आइए, हम सभी इस प्रेरणादायी कार्यक्रम को अधिक से अधिक सुनें तथा संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन में अपना योगदान दें।
दिनांक: 28 जून 2026 (रविवार)
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
https://t.co/Q9snmny6DN
@PMOIndia@dpradhanbjp,@shrivarakhedi@IKS_Media, @EduMinOfIndia@ragamuki, @samskritbharati@SamPromotion
#MannKiBaat135,#NarendraModi
#PMModi #Sanskrit
#संस्कृत #संस्कृत_विशेष
संविधान हत्या दिवस आज हमें उस काले दौर की याद दिला रहा है, जब भारतीय लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था। यह हमें लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने को प्रेरित करता है। आपातकाल का विरोध करने वाली सभी विभूतियों को सादर नमन।
स्वातन्त्र्यात् सुखमाप्नोति स्वातन्त्र्याल्लभते परम्।
स्वातन्त्र्यान्निर्वृत्तिं गच्छेत् स्वातन्त्र्यात् परमं पदम् ।।
#SamvidhanHatyaDiwas
सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से राष्ट्र की समृद्धि अक्षुण्ण रहती है। यही भावना समाज को नई ऊर्जा देती है और विकास के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।
यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता।
नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥
निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।
परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनियाभर में करोड़ों लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।
चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥
ज्ञान, विवेक और दूरदर्शिता जैसे सद्गुण जीवन में सफलता का प्रमुख आधार हैं। इनसे समृद्ध व्यक्ति कठिन से कठिन चुनौतियों में भी विजयी होता है।
शास्त्रे प्रतिष्ठा सहजश्च बोधः प्रागल्भ्यमभ्यस्तगुणा च वाणी ।
कालानुरोधः प्रतिभानवत्त्वमेते गुणाः कामदुघाः क्रियासु ॥
धैर्य, विवेक और दूरदर्शिता से किए गए कार्यों से ही सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इसलिए हर निर्णय में पूरी समझदारी जरूरी है, क्योंकि सोच-समझकर उठाया गया कदम ही सफलता का आधार बनता है।
सहसा विदधीत न क्रियामविवेकः परमापदां पदम्।
वृणते हि विमृश्यकारिणं गुणलुब्धाः स्वयमेव सम्पदः॥
📢 केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक संवर्ग के 90 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित। शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में योगदान देने के इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर।
🗓️ आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026
#CentralSanskritUniversity#Recruitment2026 #AcademicJobs #HigherEducation #Sanskrit