आज केंद्रीय कार्यालय रसड़ा, जनपद-बलिया में विधानसभा के विधानसभा प्रभारी एवं सह-प्रभारी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. @arvindrajbhar07 जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
@oprajbhar
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मा. कैबिनेट मंत्री श्री @oprajbhar जी ने आज ग्राम रावी बहाउद्दीनपुर, जनपद अम्बेडकर नगर में विद्युत स्पर्शाघात से दिवंगत हुई स्वर्गीय दिशा राजभर के शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दुःखद घटना पर प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
माननीय मंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री @oprajbhar जी का जनपद अम्बेडकर नगर आगमन पर सर्किट हाउस में माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री @oprajbhar जी का जनपद अम्बेडकर नगर के प्रभारी मंत्री बनने के उपरांत प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
ए .@yadavakhilesh जी
कितना भी तीन-तिकड़म लगा लीजिए... प्रधान जी ही, प्रधान (प्रशासक) रहेंगे।
और अपने सपाई लोडरों को समझा दीजिए कि विधानसभा तो क्या अब तो आप लोग पंचायत चुनाव भी नहीं जीत पाएंगे...
ओ सपाई लोडरों... तुम्हारे भइया जी तो लंदन जाने वाले हैं। तुम लोग उनका सूटकेस, बैग और हैंडबैग एयरपोर्ट तक ढोओ। नंबर वहीं बढ़ेगा।
उसके बाद सोशल मीडिया पर लिखो आज मुझे @yadavakhilesh भइया जी का झोला उठाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
और हां... अभी कुछ दिन तुम लोगों के भइया जी एसी में बैठकर पीसी करने लायक भी नहीं हैं... क्योंकि उनके 'प्रियजन' लोग कांड करके पकड़ाए हैं और योगी जी की पुलिस उनकी खातिरदारी प्रेम पूर्वक कर रही है...
वैसे भी उनको पता है कि एसी में बैठकर पीसी करेंगे तो मीडिया सूर्या या संदीप का सवाल करेगी...
लेकिन सपाई इतने घाघ हैं कि तुरंत असद, दिनेश यादव और मुबीन के लिए विक्टिम कार्ड खेलने लगेंगे।
यूपी के गैर-यादव पिछड़े और दलितों ने ठान लिया है कि इस बार पंचायत से लेकर विधानसभा तक न तो "पीट देगा अहीर" चलेगा, ना ही "पीट देगा अल्पसंख्यक (सपाई)" चलेगा।
अपने पौत्र आद्विक राजभर के प्रथम जन्मदिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ स्थित गोमती नगर के दयाल गेटवे में आयोजित जन्मदिन समारोह में सहभागिता कर उन्हें स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
इस अवसर पर मा. पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह जी,
मा. विधान परिषद का सदस्य श्री विच्छेलाल राजभर जी, मा. विधायक जखनिया बेदी राम जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#AdvikRajbhar
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मा० श्री @oprajbhar जी ने आज अपने पौत्र आद्विक राजभर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर लखनऊ स्थित दयाल गेटवे, गोमती नगर में आयोजित जन्मदिन समारोह में सहभागिता कर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।
ईश्वर से आद्विक के स्वस्थ, सुखी, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। 🎂🎉
#AdvikRajbhar
#HappyBirthday
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मा० श्री ओमप्रकाश राजभर जी ने आज सर्किट हाउस, कानपुर नगर में पंचायतीराज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जनपदीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
@oprajbhar@myogiadityanath@uppanchayatiraj
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मा० श्री @oprajbhar जी के जनपद कानपुर आगमन पर सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुनील अर्कवंशी जी, जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण श्री अनुज सोनी जी, जिला अध्यक्ष कानपुर नगर उत्तर श्री सोहनलाल कोल जी, जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण श्री आलोक श्रीवास्तव जी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अंजू द्विवेदी जी, कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष श्री विशाल सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. @arvindrajbhar07 जी से पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सप्रेम भेंट एवं शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
आज कानपुर में आयोजित 'विकसित यूपी बैठक' में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय श्री @oprajbhar जी ने @UPTakOfficial के विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राजनीति, गठबंधन, पंचायती राज व्यवस्था, विकास एवं शिक्षा सहित प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक और स्पष्ट राय रखी।
माननीय मंत्री जी ने प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।
#OmPrakashRajbhar #SBSP #ViksitUP #UPTak #UttarPradesh #Development #PanchayatiRaj #Education #Kanpur
एक कहावत है 'उलटा चोर कोतवाल को डांटे'
@yadavakhilesh जी 27 तारीख से चिल्ला रहे हो आप कि लखनऊ में हत्या हो गई... हत्या हो गई, हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई।
अरे अखिलेश बाबू मिल गया हत्यारा, आपका अपना, आपका बहुत करीबी...
सुना है गिरफ्तार आरोपी तो कोई यादव है न? आपकी "समाजवादी लोहिया वाहिनी" का उपाध्यक्ष? दूसरा वाला मुस्लिम है? दोनों आपके वोटर हैं।
अखिलेश जी इन्हीं को तो आप बोलते है कि "बच्चा है तू मेरा"
PDA यानी "पीट देगा अहीर" वाली फोटो डाल रहा हूं, जो आपके साथ है। यही लखनऊ हत्या का मास्टरमाइंड है, जिसके साथ आप शान से फोटो खिंचाए हैं।
दूसरा वाला भी आपका ही पट्ठा है। जल्दी ही उसकी फोटो भी सार्वजनिक करूंगा।
.@yadavakhilesh जी अगर आपको लगता है कि मैं आपसे या आपके लोडरों की धमकियों से डर जाउंगा तो आप गलतफहमी में हैं...गरीबों, बहुजनों, आम नागरिकों और गैर यादव ओबीसी वर्ग के खिलाफ आपके वोटर पिछले 5 दिन में 5 बड़ी वारदातें कर दिए हैं और आप चाहते हैं कि मैं चुप रहूं...ये नहीं हो सकता है।
मैं पूछता हूं कि क्या यही है आपका पीडीए ? सपा विधायक महाराजी प्रजापति से मारपीट, चंदौली में महिला सपा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल से मारपीट, रामजन्म राजभर की हत्या, धनराज मौर्य और सूर्या चौहान और अभी लखनऊ में संदीप सिंह की निर्मम हत्या... आपको खूब पता है कि ये सब कांड करने वाले 'कौन' लोग हैं? सब आप ही के शागिर्द हैं अखिलेश बाबू! शायद तभी आपकी जुबान इनमें से किसी भी घटना के लिए अबतक नहीं खुली। न घायलों को ढांढस बंधाया, न मृतकों के लिए सांत्वना के स्वर ही फूटे।
हर बार ऐसा करके आप हम बहुजनों और गैर यादव पिछड़ा समाज के चित से उतर चुके हैं। क्या इन निर्मम हत्याओं को सुनकर आपका दिल नहीं दुखता? अखलाक की मौत पर तो 45 लाख रुपया और ग्रेटर नोएडा में चार-चार फ्लैट बांट आए थे आप। सोचिए किस हद दर्जे के राजनीतिज्ञ हैं आप...
और हां...फिर कह देता हूं... लोडरों की धमकी से ओमप्रकाश नहीं डरता है। मैं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता था, उठाता हूं और उठाता रहूंगा...।
ये मेरा क्या बिगाड़ लेंगे...हमारे हाथ में हुनर है 'टेम्पू चलाकर पहले भी दलितों और पिछड़ों के लिए संघर्ष किया है, आगे भी टेम्पू चलाकर संघर्ष करने का माद्दा रखता है ये ओम प्रकाश राजभर...', मगर सुनिए अखिलेश भाई आप नहीं कर सकते, क्योंकि आप 'नवाब' साहब हैं...आपने दर्द नहीं सहा, आपने ठोकरें नहीं सही, किसी सिपाही की गालियां नहीं सुनीं, दारोगा का तमाचा और जलालत नहीं झेली, मारपीट और हत्याओं का दर्द नहीं सहा...इस दर्द को हम ऑटो, टेम्पो, रेहड़ी, खोमचे और गरीब-गुरबा ही समझ सकते हैं।
और वैसे भी आप ठहरे केवल 'ट्विटर, एसी और पीसी' वाले नेता...चलिए, कम से कम इस मुद्दे पर एसी में बैठकर पीसी ही कर दीजिए...।
प्रेस विज्ञप्ति
सुभासपा ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 32 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की
लखनऊ, 31 मई 2026।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर के नेतृत्व में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को गति प्रदान करते हुए प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 32 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रभारी एवं चुनाव सह-प्रभारियों की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई का महत्वपूर्ण पड़ाव है। पार्टी द्वारा नियुक्त सभी प्रभारी एवं सह-प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सुभासपा संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। नियुक्त सभी पदाधिकारियों को विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित विधानसभा क्षेत्रों में गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, आजमगढ़, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर एवं मुरादाबाद जनपदों की विधानसभा सीटें शामिल हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी नियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी तत्काल प्रभाव से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे तथा आगामी चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने हेतु कार्य करेंगे।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रदेश की सभी सामाजिक, पिछड़ी, अति पिछड़ी, दलित एवं वंचित जातियों के सम्मान, अधिकार और भागीदारी के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में पूरी मजबूती से उतरने के लिए तैयार है।
क्रांतिकारी अभिवादन के साथ — जय सुहेलदेव!
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री @oprajbhar जी ने ग्राम ढोलबन, जनपद मऊ में स्वर्गीय श्री राम जनम राजभर जी की हत्या की घटना के उपरांत उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री @oprajbhar ने आज बलिया स्थित केंद्रीय कार्यालय रसड़ा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन की मजबूती, जनसरोकारों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं जनसेवा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री @oprajbhar जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीतियों, जनहित के मुद्दों तथा पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। माननीय नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास में पार्टी की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका को और मजबूत करने पर अपने विचार व्यक्त किए।
राष्ट्रीय कार्य समिति की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल रही। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जखनिया विधानसभा, जनपद गाजीपुर के लोकप्रिय विधायक श्री बेदी राम जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
@BediRam5
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज जनपद मऊ के घोसी क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदाबाद एवं घोसी गांधी मैदान, मधुबन में ₹392 करोड़ से अधिक लागत की 114 जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री @oprajbhar जी सम्मिलित हुए। इन जनहितकारी परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र की सम्मानित जनता को विकास और सुशासन का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
#योगीआदित्यनाथ #ओमप्रकाशराजभर #मऊ #घोसी #SBSP #विकास #जनकल्याण #उत्तरप्रदेश