अखिलेश भाई!
अपने 'अहीर’ और ‘जहीर' को कंट्रोल कीजिए महाराज। ये बहुत अति मचाये हुए हैं। समाज का तो अहित कर ही रहे हैं, आपको भी ये निपटा देंगे।
अभी कल की ही घटना देख लीजिए। झांसी में आपक��� 'अहीर', जो कि सरकारी मास्टर है, उसने एक व्यापारी, जो कि बनिया समाज से आते हैं, उनका अपहरण कर लिया। हालांकि बाबा की पुलिस ने उसको पकड़ लिया है। वहीं हापुड़ में आपका 'जहीर' गोकशी के मामले में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ।
जिन अपराधियों को आपने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफार्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई है, उन्हें उसी सुहेलदेव सेना की तरह का अनुशासन भी सिखाइए। नहीं सिखा सकते तो कम से कम एसी में बैठकर पीसी करते हुए उन्हें अपराध न करने की कसम तो खिलवा ही सकते हैं।
नहीं तो आपके 'अहीर और जहीर' आपको 2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे।
जय भारत, जय श्रीराम,जय श्री कृष्ण ,जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव।
@yadavakhilesh
अखिलेश जी,
सुना है आपने अपने अपराधियों को अब यूनिफार्म पहनाने की ठान ली है। देश में ऐसा पहला मौका है जब अपराधी भी यूनिफार्म में घूमेंगे। कमाल कर दिया महाराज आपने।
वैसे अपराध का कोई रंग तो नहीं होता लेकिन आ��ने रंग भी चुराने की कोशिश कर ली। राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना से तो आप पहले से आकर्षित थे। जब हमने आपने हाथ मिलाया था, तब मऊ के हलधरपुर वाली पहली रैली में आपने हमारी सुहेलदेव सेना का अनुशासन देखकर तारीफ़ भी की थी। याद है ना?
याद तो होगा ही, तभी तो रंग और वर्दी चुराने की कोशिश कर ली। ख़ै��, कोई बात नहीं। रंग और वर्दी चुराने से अनुशासन थोड़ी ना दे पाएंगे। वो भी अपराधियों को। वैसे कोशिश कीजिएगा कि थोड़ा सा अनुशासन अगर आपके लोग सीख लें तो भला होगा।
एक सुझाव और है। आप पर पीला गमछा बहुत अच्छा लगेगा। उम्मीद है अगली बार आप पीले गमछे में दिखाई देंगे।
जय भारत, जय महाराज सुहेलदेव
@yadavakhilesh
का हो अलिखेश यादव जी
एकदम्मे किरिया खा लेहले हउवा कि सुधरबा नाही तू लोग?
तोहार 'पीट देगा अशफाक' रोज नया-नया कांड करत हउवन, आउर तू चादर तान के सुत्तत हउवा...
आजमगढ़ में तोहार बिधायक मियां जी तोहरे बिरादरी वालन के दिन-दहाड़े पिटवावत हउवन
तोहरे पार्टी क बूथ अध्यक्ष राहुल यादव क बस एतने गलती रह��� कि ऊ बिधायक नफीस अहमद के बदले दूसरे सपा नेता के पसंद कर देलस...
तनिको त सरम कय ल अखिलेश जी
मुसलमान प्रेम में अइसन डूबल हउवा तू कि तोके सही-गलत कुछ समझे में ना आवत ह...
अपने पार्टी कार्यकर्ता के पिटवावत हउवा तू लोग, जौन बेचारा तोहार झंडा बैनर ढोएला...
केहू क त सगा हो जा यार अखिलेश बाबू
आवत ह चुनाव, समझ में आ जाई तोहके...
आजमगढ़ क कृष्णवंशी अहिर ए दफे कंसवादी सबहन के कायदे से सबक सिखावे बदे तइयार बइठल हउवन...
@yadavakhilesh
अखिलेश जी, कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहिए भाई।
आपका एक इंटरव्यू देखा। पत्रकार ने सीधा सवाल पूछा- जय श्री राम बोलूं या जय श्री कृष्ण? सवाल साफ़ था लेकिन आपने तड़ाक से बात ही बदल दी। माइक पर एक बार भी जय श्री राम या जय श्री कृष्ण बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
कैसे खुद को यदुवंशी कहते हैं महाराज? इतना भी क्या 18% वोट का डर कि अपने भगवान का नाम तक खुलकर न ले सको? उनके दर्शन करने, उनकी जन्मस्थली तक न जा सको? यही हाल रहा तो आपकी अपनी बिरादरी भी एक दिन पूछ बैठेगी कि क्या आप लोग वाकई यदुवंशी हैं?
सच तो ये है कि आपका मन केवल एक ही तरफ लगता है। तभी तो पैगम्बर-ए-इस्लाम के जन्मोत्सव पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की सफलता की कामना आप खुलकर करते हैं। टोपी तक लगा लेते ���ैं।
सही बात तो ये है कि आप न राम के हुए, न कृष्ण के और न ही यदुवंश के। अरे महाराज, किसी के तो सगे बन जाइए!
खैर, आपको कृष्ण जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि किसी दिन आपका जमीर जगेगा और आप भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की मांग का समर्थन करेंगे। किंतु ये तभी होगा जब भगवान श्रीकृष्ण की आप पर कृपा होगी।
जय श्री राम। ज�� श्री कृष्ण। जय परशुराम ।जय महाराजा सुहेलदेव। जय सुभासपा। जय सनातन।
@yadavakhilesh
अखिलेश जी,
ख़बर पता चल गई ना? जिस अंकित बालियान की हत्या पर आप राजनीति करना चाहते थे, उसके हत्यारे वहीं पहुंच गए, जहां उनकी जगह थी। यानी नर्क।
वैसे किसी बेटे की लाश पर जाट लिखकर राजनीति करना सं���ेदना नहीं, सौदागरी है। हत्या मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है, किसी गोत्र की जागीर नहीं। आपको जाट तब याद आया, जब चुनाव आने वाला है।
ख़ैर, जनता सब देख रही है। अपनी जाति की राजनीति भी और पुलिस के क़ानून व्यवस्था के राज को भी।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव।
@yadavakhilesh
अखिलेश जी,
आख़िर ऐसा क्या हुआ कि आपकी आपके बॉस राहुल जी से खटपट शुरू हो है? ये लड़कों की जोड़ी टूटकर बिखरने वाली है।
पता चला है कि राहुल जी को लगने लगा है कि यूपी में चाहे आपके साथ रहें या किसी और के, सरकार तो आनी नहीं है। इसलिए आपके भरोसे घनघोर बेइज्जती कराने से बेहतर है कि अपनी ताक़त दिखायें।
यही वजह है कि राहुल जी के सिपहसालार राय साहब से लेकर इमरान मियां तक सब आपको राजनीति सिखाने में लग गये हैं।
जो कांग्रेस वाले कभी आपके पिता और चाचा ���ी के समय दरबार लगाया करते थे, आज आपको ही आंख दिखाने लगे हैं।
सुनने में आ रहा है कि आजकल आपको झाड़ू से बहुत ज्यादा प्यार हो गया है। संजय सिंह को लेकर घूम रहे हैं!
सही भी है, अपने कटेगरी की ही ��ार्टी चुने हैं। जनता का धन लूटने के मामले में सपा की तरह 'आप' वाले भी राज्यस्तरीय खिलाड़ी हैं।
खैर ये बताइए...कांग्रेस को तो 200 सीट देने की बात पर ही आप लोगों की हंफरी छूट रही थी? झाड़ू छाप को कितनी सीटें देंगे...150 की 200?
या अभी केवल लॉलीपॉप के भरोसे ही टहला रहे हैं?
@yadavakhilesh
"उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहाँ जो तू सोवत है"
अखिलेश भाई, यह भजन आपके लिए है। जग जाइए, आँख खोल लीजिए।
वैसे, हिम्मत नहीं हो रही न सहारनपुर जाने की? वहां जाकर एक जनसभा को संबोधित करने की? चवन्नी के चक्कर में खड़ी हो गई न 36 बिरादरी आपके खिलाफ?
आप और आपके ल���ग ऐसी हरकते क्यों करते क्यों हैं? इतना गंदा बोलते क्यों हैं? किसी जाति को चवन्नी, किसी को नीच, किसी को वेश्या तो किसी को चोर। क्या मिल जाता है आपको? क्या यही आपका पीडीए है?
गैर यादव ओबीसी जातियों को बेइज्जत करके आपको कोई सुख मिलता है क्या? ये आप ही जानें।
वैसे, आप आज भी इसी घमंड में जी रहे हैं कि लाठी से सरकार बना लेंगे। इसी मुगालते में जी रहे हैं न? तो जान लीजिए लठैतों का दौर 2017 में चला गया, जो अब लौ���कर आने वाला नहीं है। ना सत्ताईस में, ना अगली पैदाइश में।
दादरी की फ्लॉप सभा के बाद दूसरी कोई सभा करने की आप हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अभी तो चवन्नी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असर दिखाना शुरू किया है, अभी तो पूर्वांचल सहित पूरा प्रदेश आपके साथ यही करने की तैयारी में है।
आपका शुभचिंतक हूं इसलिए सलाह दे रहा हूं।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम, जय महाराज सुहेलदेव, जय सुभासपा���
@yadavakhilesh
अखिलेश जी, माना कि आपको ओम प्रकाश राजभर से दिक्कत है लेकिन राजभर समाज से आपको क्या दिक्कत है भाई!
लड़ना है तो मुझसे राजनैतिक लड़ाई लड़िए लेकिन क्या राजभर समाज की महिलाओं पर हमला करवा के आप हमसे लड़ेंगे?
मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र के पतापुर में जो हुआ वो ठीक नहीं था। राजभर समाज की महिलाएं शांति से अपना पूजा-पाठ कर रही थीं और जल चढ़ाने के लिए जा रही थीं। लेकिन आपके गुंडों को यह बर��दाश्त नहीं हुआ कि राजभर समाज की महिलाएं पूजा कैसे कर सकती हैं। आपके गुंडों ने महिलाओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और रोकने पर राजभर समाज के युवकों को पीट दिया।
अरे अखिलेश बाबू, आपके गुंडों को राजभर समाज से इसीलिए दिक्कत है न कि ओपी राजभर आपकी कलई खोलता है। राजभर समाज इसीलिए आपके तिलचट्टों को नहीं भाता है तो याद रखिए- राजभर समाज आपसे डरता नहीं है, न ही दबता है।
आपसे आंख में आंख डालकर सवाल पूछता रहूंगा और आपके पाप उजागर करता रहूंगा लेकिन राजनैतिक तौर पर, गुंडई से नहीं। अपने पाले हुए गुंडों को समझा लीजिए कि राजभर समाज से गुंडई करना बंद कर दें। वरना चुनाव तो छोड़ो, ये समाज आपका ऐसा हाल करेगा कि जवाब देते नहीं बनेगा।
आपने और आपके चच्चू ने अपने गुंडों को गुंडई करने के लिए हरी झंडी दी है। आपके गुंडे ये मानकर चल रहे हैं कि बस अब तो सपा की सरकार आ ही गई, इ���लिए वो उत्पात पर उतर आए हैं। समझाइए उन्हें कि सरकार तो आनी नहीं है, झूठ में वो अपना भविष्य ख़राब कर रहे।
हम महाराजा सुहेलदेव के वंसज़ हैं। हमने उन गुंडों की भी औकात याद दिलाई है, जिनकी आप पूजा करते हो। लड़िए लेकिन संविधान के मुताबिक़, लड़िए लेकिन राजनैतिक लड़ाई। महिलाओं से मत लड़िए, ये शोभा नहीं देता।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव।
@yadavakhilesh
अखिलेश यादव जी, आपको कुर्मी समाज से क्यों इतनी चिढ़ है भाई?
जबसे आपकी पार्टी ने आजम खान को गृहम��त्री बनाने का ऐलान किया है, तब से आपके PDA यानी ‘पीट देगा अशफाक’ गैंग का जोश हाई हो गया है। अब आपके और आजम खान, दोनों के गुंडे बेअंदाज हो गए हैं। वे घेर-घेरकर प्रदेश भर के गैर-यादव पिछड़ों को सताना शुरू कर दिए हैं। खासकर उनकी रडार पर कुर्मी समाज के लोग हैं।
लखनऊ जानकीपुरम वाले आपके अपने लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष का मामला पता है न? वही पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी का मामला... पूर्व प्रधान नब्बू, गुफरान और गुड्डू को लेकर भरत वर्मा पर गुंडई चमकाने स्कॉर्पियो से निकले थे। आपके एक इशारे पर वे इतने पागल हो गए कि वर्मा जी की जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। बाउंड्री पिलर तोड़ दिए, गाली-गलौज की ��र यहां तक कि हवाई फायरिंग तक कर डाली।
लेकिन अखिलेश जी, आपके चाटुकार लोडर शायद आपके बहकावे में आकर जोश-जोश में यह भूल गए कि यूपी में किसकी सरकार है।
अब खोजाई शुरू हो गई है। जल्द ही उल्टे करके सीधे कर दिए जाएंगे। लेकिन तब आप कुछ नहीं बोलेंगे। क्योंकि आपको तो लोगों का इस्तेमाल करना बखूबी आता है। अपने चाटुकारों को भड़काना, उनसे उल्टे-सीधे काम करवाना और फिर वे फंस जाएं तो उन्हें छोड़ देना- यही तो ��पने आजम के साथ भी किया।
सैफई सिंडिकेट ने न जाने कितने परिवार उजाड़े हैं। लेकिन ये बेचारे आपके लोडर भला क्या समझें आपकी सियासत। आंखों पर पर्दा डाले हैं बेचारे।
@yadavakhilesh
मित्र अखिलेश जी,
मुझे कल ये पता चला कि आपकी पार्टी में आपसे बड़े एक्टर भी हैं। जानकर ख़ुशी भी हुई। शोले फ़िल्म का पानी की टंकी वाला सीन फेल है आपके नेता जी की एक्टिंग के आगे महाराज।
आप तो ख़ुद सोशल मीड��या में ऐक्टिव रहते हैं। ये पोस्ट तो अपने भी देखा होगा। आपके सांसद श्री राजीव राय जी ने कमाल ही कर दिया।
सांसद जी का चेला, सांसद जी के कहने पर पानी की टंकी चढ़ गया। टंकी से ही सोशल मीडिया में सड़क बनवाने की अपनी मांग उठा दी। सांसद जी इंतज़ार में बैठे थे कि कब पोस्ट आए और कब वो कहें कि मैं मांगें मानने को तैयार हूं।
सांसद जी ने कहा कि मैं बनवाऊँगा। चेला नीचे आ गया। लाइट, कैमरा, एक्शन की जगह सोशल मीडिया पोस्ट-पोस्ट-पोस्ट टाइप मामला हो गया।
सांसद जी ने एक्टिंग में आपको भी पीछे छोड़ दिया मित्र। आप पीडीए के नाम पर एक्टिंग करते हैं लेकिन वो बात नहीं दिखाई देती आपकी एक्टिंग में जो सांसद जी ने करके दिखा दिया।
काश सोशल मीडिया में एक्टिंग का भी कोई अवार्ड होता तो आज आपके सांसद जी को हरा पाना किसी के बूते ही बात नहीं होती।
उम्मीद है विक्रमादित्य मार्ग पर बहुत जल्द ड्रामा स्क��ल खुलने वाला है।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
आज जनपद आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के मदियापार म��ं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर तक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं, संगठन हमारी पहचान है और सामाजिक समरसता हमारा संकल्प है।
#सामाजिक_समरसता #मदियापार #अतरौलिया #आजमगढ़ #सुहेलदेव_भारतीय_समाज_पार्टी
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ भारती को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन!
आइए, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को सर्वोपरि रखते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के सं��ल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
वंदे मातरम्!
मित्र अखिलेश जी,
झारखंड जा रहे हैं क्या? नहीं जायेंगे ना? हो आइये महाराज, आप चार्टर से चलने वाले इंसान हैं। लखनऊ से लगभग डेढ़ घ��टा और दिल्ली से करीब दो घंटे ही लगेंगे। आप मित्र हैं इसलिए कह रहा हूं कि हो आइये, थोड़े झूठे आंसू बहा आइये ताकि लगे कि आप सच में छात्रों के हितैषी हैं।
लेकिन जायेंगे क्यों, वहां कोई बीजेपी की सरकार थोड़ी ना है। बीजेपी सरकार होती तो ज़रूर घड़ियाली आंसू बहाने अब तक कम से कम एक दो चक्कर मार चुके होते। आपके मित्र राहुल गांधी जी भी जाकर छात्रों को बताते कि वो उनके साथ हैं लेकिन झारखंड के छात्र कोई छात्र थोड़ी ना हैं। झारखंड में बीजेपी की सरकार होती तो आपके सांसद लोग भी छात्रों के बीच जाकर रील बनवाते नज़र ज़रूर आते।
कैसे लोग हैं आप लोग? छात्रों के साथ भी भेदभाव? हमने तो छात्रों के सामने झुकना ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार किया लेकिन सोचिए आप लोग कैसे ��गह देखकर तय करते हैं कि किसके साथ खड़े रहना है और किसको उसके हाल पर छोड़ देना है। जैसे झारखंड के बच्चों को आपने छोड़ दिया।
कहां गया आपका पीडीए? झारखंड में जो लाठी खा रहे हैं वो सब उसी पीडीए समाज वाले हैं, जिसके नाम पर आप दो साल से झूठ गढ़ रहे हैं। आप आये पूरा विपक्ष उन छात्रों के बारे में वैसे ही ख़ामोश बैठा है जैसे ममता बनर्जी के राज में हिंदुओं की पिटाई पर चुप थे।
ख़ैर, चुप रहिए। जनता न्याय कर���गी। झारखंड पर आपके और प्रयागराज आकर छात्रों की गूंज सुनाने की फ़र्ज़ी कोशिश करने वाले राहुल जी के स्टैंड को देखकर लोग आपके चरित्र’ को समझ गए हैं। न्याय होगा, होकर रहेगा।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव, जय बिरसा मुंडा
@yadavakhilesh
ए अखिलेश जी,
सत्ताइस नाहीं, तोहरे अगली पैदाइश में भी सपा सरकार न बनी, चाहे त लिख के रख ल।
तू यूपी के कउनो थाना में चल जा, अइसन एक्को थाना ना होई जहां 'पीट देगा अहिर' अउर 'पीट देगा अशफाक' क मामला दर्ज न होए।
तोहारे 2,160 'कंसवादी अहिर' अउर 1,983 'अशफाक/अब्दुल/अकरम' क ई काला कारनामा ह।
आउर ई @uppolice क 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल तक क एफआईआर क डाटा ह। मई, जून, जुलाई, अगस्त क कांड जल्दिये आवै वाला ह।
अउर हम्मै पता चलल कि पीडीए क सही फुलफार्म बतावे लगली त तू दिल्ली में अपने चेला के भेज देहला हमरे खिलाफ मुकदमा लिखवावे बदे...। देस में अट्ठार�� हजार थाना हउवन, लिखवा द देसभर में मुकदमा!
ए हू से मन न भरे, त चल जा अस्ट्रेलिया चाहें लंदन...लिखवा द रिपोर्ट। लंदन पेरिस में त तोहर रोज क आवल-जाल लगल रहेला।
सुन ल... ट्विटर-एसी-पीसी में पीडीए क गाना गावै से काम न चली।
बाहर निकल के देखा, तब पता लगी कि तू लोग मिलके गैर-यादव पिछड़ा आउर दलित भाइयन पर कइसन-कइसन जुलम करत हउवा।
सत्ताइस में सूपड़ा साफ, अट्ठाइस ले सपा हमेशा बदे समाप्त।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव राजभर।
@yadavakhilesh
सुनिए श्रीमान अखिलेश यादव जी,
ऐसा लगता है कि आप भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हो ही नहीं सकते, क्योंकि उस वंश का नाश तो गांधारी के श्राप से पहले ही हो चुका है। आप लोग क��ष्ण नहीं कंसवंशी हैं!
जब से आपकी पार्टी लोकसभा की 37 सीटें जीती है, आपके राक्षस मानो पागल हो चुके हैं।
आप जो पीडीए के नाम पर रोज नई-नई नौटंकी और ढोंग रच रहे हैं न, उसकी नुमाइश आपके हत्यारे अहिर गुंडे सरेआम कर रहे हैं।
गाजीपुर की मेरी दो मासूम बच्चियों की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो सामंती यादवों के खेत में घास काटने चली गईं थीं।
बिटिया आंचल राजभर सिर्फ 13 साल की थी, जिसको आपके यादवों ने बेरहमी से मार डाला।
दूसरी बेटी चांदनी राजभर की उम्र तो बस 12 साल है, उसे भी आपके राक्षसों ने इतना पीटा कि वो बेचारी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
आपके लोग इतने बेरहम हैं कि एक अति पिछड़े समाज के युवक को अमेठी में बस इसलिए मौत के घाट उतार दिये कि उसने यादव समाज की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था।
प्रेम विवाह करना पाप है क्या?
अति पिछड़े कश्यप समाज के युवक की मौत और उसकी गर्भवती यादव विधवा को लेकर आपकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकला!
वो बेचारा तो पत्नी के साथ सुखी जीवन जी रहा था। ये भी नहीं देखा गया आप लोगों को।
आपके कंसवंशी अहिर गुंडों ने उसे पहले बंधक बनाया, तिल-तिल तड़पाया, उसके गुप्तांग काटे, आंखें नोंच ली और फिर चाकू से गर्दन हलाल कर दिया। उफ़्फ़!
'सर तन से जुदा' वालों के साथ रहते-रहते आप कंस के वंशजों की बुद्धि और भी वहशी हो चु��ी है।
और हां... कंसवंशी डीएनए वाले अहिरों कान खोलकर सुन लो, तुम्हारी दुश्मनी ओम प्रकाश राजभर से है न!
20 गौतमपल्ली, लखनऊ में रहता हूं, तुम्हारे कंस वाले खून में दम है तो जो बिगाड़ना है बिगाड़ लेना।
निर्दयी होकर मासूमों को मार के बीर-बलवान बनते हो?
जिस दिन राजभर, निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, मांझी, कश्यप, कहार, प्रजापति, कुम्हार, पाल, गड़रिया, नोनिया, तेली, लोहार, नाई, बंजारा, चौहान, माली, दर्जी, धीमर, धोबी, गोंड, वाल्मीकि, डोम, अरक, अर्कवंशी, बारी, वियार, तमेरा, शाक्य, सैनी, अहिरवार, कोइरी, फकीर, लोनिया, बाथम, तुरहा, गोडिया, मछुआ, बहेलिया, खटीक, पासी, मुसहर, नट, बांसफोर, विश्वकर्मा, चौरसिया समाज ने तुम्हारे खिलाफ मोर्चा खोल दिया न, तुम लोगों की जितनी गुंडई है उसे उतरने में 10 मिनट का टाइम भी नहीं लगेगा।
जय भारत। जय श्रीराम। जय श्रीकृष्ण। नमो बुद्धाय। जय महाराजा सुहेलदेव।
@yadavakhilesh
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पीयूष मिश्रा @PMLUCKNOW
जी, को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, सुख-समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। आपका जीवन सदैव सफलता, सम्मान और नई ऊँचाइयों से आलोकित रहे।
#PMLUCKNOWBIRTHDAY
#PIYUSHBIRTHDAY
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं सुशासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।