जन्मदिन के अवसर पर देश ही नहीं अपितु विदेशों के कोने कोने से भाईलोगों, बहनों, मित्रों, स्नेहीजनों, बड़ो का स्नेह आशीष, दुलार और अपनापन से ओत प्रोत मंगलकामनायें एवं बधाई सन्देश बड़ी संख्या में प्राप्त हुए। बहुत ही हर्ष, खुशी, आदर एवं सम्मान के साथ आप सभी साथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ और आशा करती हूं कि आपका इसी तरह का स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन और सानिध्य सदैव मुझे मिलता रहेगा और हम सब मिलकर परमपूज्य बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर जी एवं मान्यवर कांशीराम साहेब जी के सपना, मा० बहन जी की 2027 में उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री एवं भविष्य में प्रधानमंत्री बनाकर पूरा करेंगे |
जय भीम_जय भारत
आज गन्ना विकास विभाग मुख्यालय के सभागार में उपाम द्वारा '‘ सुशासन और भारतीय ज्ञान परंपरा'’ विषय पर एक ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार स्पष्ट नीति और साफ नीयत के साथ मिशन कर्मयोगी के विजन को साकार करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है...
अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की अध्यक्षता में आज दिनांक 26-02-2026 को गन्ना किसान संस्थान, लखनऊ के सभाकक्ष में वर्चुअल विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
आज उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार प्रयागराज में ग्रहण किया।
यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हृदय से आभार।
मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि शासन के नीतियों के अनुरूप शुचिता पर जीरो टॉलरेंस के साथ चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट-आधारित हो—
भर्तियों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाते हुए तकनीक-आधारित प्रक्रियाओं को मज़बूती दी जाएगी, ताकि हर योग्य अभ्यर्थी को उसका न्यायोचित अवसर मिले।
लक्ष्य केवल नियुक्ति नहीं—उत्तर प्रदेश के युवाओं के विश्वास और उनके स्वर्णिम भविष्य की गारंटी है।
देश में करोड़ों-करोड़ ’बहुजन समाज’ के मसीहा भारतरत्न परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनके परिनिर्वाण दिवस (देहान्त) पर मेरे द्वारा नई दिल्ली निवास स्थान पर तथा उत्तर प्रदेश के 12 मण्डलों के पार्टी के लोगों व बाबा साहेब के अनुयाइयों द्वारा यू.पी. की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट पर बी.एस.पी. सरकार द्वारा निर्मित विशाल व भव्य ’डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल’ में एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली तथा उत्तराखण्ड राज्य के लोगों द्वारा दिल्ली सीमा पर ज़िला गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में बी.एस.पी. सरकार द्वारा स्थापित ’राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डेन’ में भारी संख्या में एकत्र होेकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
यहाँ नोएडा में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द ने भी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये जबकि देश के अन्य राज्यों में बी.एस.पी. के लोगों ने ज़ोन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया, जिसके लिए पार्टी प्रमुख ने सभी का व ख़ासकर उत्तर प्रदेश के लोगों का पूरे तहेदिल से शुक्रिया व आभार प्रकट किया।
साथ ही, कहा कि स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के साथ-साथ संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती एवं पुण्यतिथि के ख़ास मौकों पर यह सवाल मन-मस्तिष्क में उठता रहेगा कि संविधान के पवित्र मानवतावादी व कल्याणकारी उद्देश्यों पर आधारित देश के करोड़ों बहुजनों के ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त अच्छे दिन’ कब आयेंगेेे।
वैसे भी देश की एकमात्र अम्बेडकरवादी पार्टी होने के नाते बी.एस.पी इस बात को लेकर सचेत, सजग व चिन्तित भी है कि देश के उन करोड़ों शोषित-पीड़ित दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) आदि समाज के लोगों के लिये थोड़े ’अच्छे दिन’ अब तक क्यों नहीं आये हैं जिनके लिये बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आजीवन कड़ा संघर्ष करते रहे और अन्ततः उनके हित, कल्याण व उत्थान हेतु संविधान में अनेकों अधिकार देकर क़ानून बनवाये। इनको शत्-शत् नमन्।
सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि दिनांक 30/31.10.2025 को चौदहकोसी परिक्रमा व दिनांक 01/02.11.2025 को पंचकोसी परिक्रमा एवं दिनांक 04/05.11.2025 को प्रान्तीयकृत कार्तिक पूर्णिमा स्नान का पर्व प्रस्तावित है। जिसके दृष्टिगत यातायात/डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत रहेगाः
@Uppolice
देश के विभिन्न राज्यों में भी ख़ासकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम आदि इन राज्यों में भारी बरसात व भूस्खलन आदि के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से हो रही व्यापक जान-माल व पशुधन की तबाही तथा गुरुग्राम व नोएडा आदि जैसे शहरी इलाकों में भी भारी जल भराव आदि की समस्याओं से करोड़ों परिवारों को ज़बरदस्त कठिनाईयों व आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में मानवता-इन्सानियत के नाते लोगों का पीड़ितों की राहत सहायता के लिये बड़े पैमाने पर स्वतः आगे आने की ख़बरें और तस्वीरें काफी संतोष देने वाली अच्छी ख़बर है, किन्तु ऐसे बुरे हालात में केन्द्र व सम्बंधित राज्य सरकारों को जनता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने के साथ-साथ मानवतावादी आचरण भी अपनाते हुये सभी पीड़ित परिवारों को हर प्रकार की मदद के लिये तत्काल ज़रूर आगे आना चाहिये।
इसके साथ ही सरकारों को आगे के लिए सभी जरूरी बुनियादी जन सुविधाओं पर लगातार समुचित ध्यान देना होगा, ताकि जन समस्यायें हर वर्ष प्रभावित व जटिल ना हों तथा आम जनजीवन व ख़ासकर करोड़ों किसानों, ग़रीबों, मज़दूरों एवं अन्य मेहनतकश लोगों की रोज़ी-रोटी अत्याधिक प्रभावित ना हो।
गन्ना मंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान और उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@UPCane
मा.मंत्री चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास लक्ष्मी नारायण चौधरी के कुशल नेतृत्व में NSI कानपुर और उ. प्र.गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया इससे प्रदेश में गन्ना उत्पादन की वृद्धि के लिए किसानों को नवीन गन्ना किस्म के बीज की उपलब्धता सुनिश्चित होगी