हिमाचल की जनता द्वारा
@priyankagandhi जी का अभूतपूर्व स्वागत।
सोलन, हिमाचल प्रदेश: सभास्थल पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी। परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में उमड़े जनसैलाब का किया अभिवादन।
Attended the marriage of our youngest Karnataka Congress MLA, Darshan Dhruvyanarayana at Ramanagara, Karnataka today.
Darshan always reminds all of us of his father, Late Sh. R.Dhruvanarayana, a friend, Ex MP, Ex MLA and former Working President, who left us very early.
Darshan has carried on the battle ably. Wish both him and Dr. Shrinidhi a happy and blissful married life.
संविधान दिवस सिर्फ संविधान को अपनाए जाने की वर्षगांठ नहीं, बल्कि उस भारत की रक्षा का संकल्प लेने का दिन है, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था।
जब नागरिकों के अधिकारों, अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर सवाल उठ रहे हों, तब संविधान की रक्षा का दायित्व और भी बड़ा हो जाता है।
किसी भी लोकतंत्र में सत्ता संविधान के अधीन होती है, संविधान सत्ता के अधीन नहीं।
जय हिंद, जय संविधान! 🇮🇳
सवाल : लेकिन प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी ओबीसी आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, जबकि बाबासाहेब इसके खिलाफ थे।
जवाब : बिल्कुल गलत कह रहे हैं। वो तो ओबीसी का जो आरक्षण का जो वादा किया, सेंसस का... जातिगत जनगणना जो है, वो आप देख लीजिए। जो जातिगत जनगणना राहुल जी ने कहा था कि "मैं इसी हाउस में खड़ा हो के अनाउंस करूँगा, जातिगत जनगणना करा के रहेंगे।" मोदी जी ने उस वक्त क्या-क्या कहा था ये क्या नक्सल हैं, पता नहीं क्या, शहरी नक्सल हैं...
पत्रकार: दिमागी नक्सल...
जवाब : हाँ, दिमागी नक्सल। वही पूरा कैबिनेट जो है, जब फैसला किया उन्होंने कि जातिगत जनगणना हम कराने का फैसला आज हम करते हैं तो क्या मानें कि वो सब दिमागी नक्सल की तरह उन्होंने काम किया उस दिन? जिसके लिए विपक्ष को कहा गया था। इससे अंदाजा लगा लीजिए उनकी मंशा जो है, अब सामने आ गई है। अब जो सेंसस हो रही है, कॉलम लिखना था उनको जातियों का। 1931 के बाद में पहली बार जातिगत जनगणना ढंग की हो जाती। उसके आधार पर नीतियाँ बनतीं देश की, चाहे केंद्र हो, चाहे राज्य हो। समाज को फायदा मिलता, ओबीसी को फायदा मिलता, बल्कि ओबीसी के अलावा चाहे जनरल कास्ट हो, चाहे ओबीसी हो, चाहे वो एससी-एसटी हो, माइनॉरिटी कोई हो सबकी क्लियर पिक्चर हो जाती।
पर जानबूझकर के इन्होंने कॉलम रखा नहीं। इसका मतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह ने एक प्रयास किया था एसईसीसी सर्वे का। आज जो आपकी योजना चल रही है ये जो केंद्र सरकार और राज्य की, क्या कहलाती है वो हेल्थ की स्कीम?
पत्रकार: आयुष्मान भारत।
जवाब : आयुष्मान भारत! आयुष्मान भारत का फायदा एक वर्ग को मिल रहा है। देशवासी समझ नहीं पा रहे हैं...
ये जो नाम अभी आपने लिया, क्या नाम लिया है अभी आपने? आयुष्मान भारत? मैं तो नाम इसलिए याद नहीं रखता हूँ क्योंकि मुझे तो केवल चिरंजीवी योजना याद रहती है, आरजीएचएस याद रहता है। उन दोनों को बर्बाद कर दिया इन लोगों ने, मालूम है आपको?
ये जो मैं बात इसलिए कह रहा हूँ, एसईसीसी का सर्वे करवाया। पूरे देश के अंदर आयुष्मान भारत से उन्हीं तक फायदा पहुँच रहा है। पर सबसे बड़ी बात है, जो एसईसीसी का सर्वे हुआ था, उनमें जातियों की संख्या कितनी है, मालूम है आपको? 4 लाख! इस देश में 4 लाख जातियाँ आ गईं उसके अंदर। हर जगह गाँव में अलग-अलग नाम, अलग-अलग काम , जाति, उपजाति, गोत्र, उपगोत्र, 4 लाख। उन्हें वो सर्वे बंद करना पड़ा, वो आँकड़े आज तक बाहर नहीं आए हैं। तो आप चाहते हो वापस वैसे सर्वे हों? वो सर्वे की शुरुआत हो सेंसस के अंदर। अलग कॉलम होना चाहिए ओबीसी का, आज हमारी मांग है। उस ढंग से पूरा जो है सर्वे, 1931 के बाद में जो हुआ था, उसी पैटर्न में एक बार सर्वे पूरा होना चाहिए।
सवाल : पंचायत चुनाव में जो कांग्रेस का परिणाम रहा, यूपी में इसका क्या इम्पैक्ट होगा और वहाँ पर सीटों का बंटवारा सब कांग्रेस में कैसे होगा?
जवाब : देखिए, पूरे देश में कहीं भी उपचुनाव होते हैं चाहे असेंबली के हों, बाय-इलेक्शन हों, पार्लियामेंट का बाय-इलेक्शन हो या लोकल चुनाव हों, पंचायतों के हों एक मैसेज पूरे कंट्री में जाता है कि जनता का मूड क्या है। उसके अकॉर्डिंग लोग अपना माइंड बनाते हैं। मुझे ज्यादा कमेंट नहीं करना है। इतना कह सकता हूँ, राजस्थान में जो माहौल बन गया है, ऐसा कुशासन किसी ने देखा नहीं।
राजस्थान भर में बिल्डिंग खड़ी है। महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस आपके सामने कॉमर्स कॉलेज के सामने है। बड़े-बड़े अस्पताल खड़े हैं। दूदू में गया तो 50 करोड़ की बिल्डिंग खड़ी है वहाँ पर 3 साल से। ये क्यों नहीं चालू कर रहे उसको? चालू क्यों नहीं कर रहे हैं? ये समझ के परे है। सब जगह जो हमारे वक्त के काम थे 2021-22 के, 22-23 के उनको गिना करके कह रहे हैं, "हमने 1 साल बनाम 5 साल। हमने एक साल में इतने काम कर दिए।" आँकड़े कौन से हैं? हमारे वक्त के जो बजट अनाउंसमेंट थे, हमारे वक्त की जो सैंक्शन निकल गई थी, टेंडर हो गए थे, काम शुरू हो गए थे, काम पूरे हुए होंगे उनको गिन लिया उन्होंने। ये तमाम आँकड़े वो आ रहे हैं। इनकी पोल खुल चुकी है। जनता भी समझदार है, सब्र किया उन्होंने 3 साल तक। अवसर आने पर अच्छा जवाब, करारा जवाब दे दिया। मैं जनता को, मतदाताओं को बधाई देना चाहता हूँ।
META TALKS WITH IYC? THIS IS FALSE.
No meeting or communication has taken place with IYC leadership.
Our demands remain clear: disclose all government and automated takedowns, revoke restrictions on citizens’ accounts, expose political censorship and apologise to those silenced without due process.
IYC WILL NOT HOLD ANY TALKS UNTIL OUR DEMANDS ARE MET.
META must stop acting on BJP Government’s orders, abandon political bias and uphold citizens’ fundamental right to free speech.
This is a fight for every Indian’s democratic rights and freedom of expression. We will continue our democratic and legal struggle until justice is served.
नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार गठबंधन कर, SIR और EVM के जरिए लोगों से वोट का अधिकार छीन रहे हैं
जब तक मोदी और ज्ञानेश कुमार पद से नहीं हटेंगे, तब तक देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे
@kharge जी
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
अमित शाह कहते हैं: कितनी बार अंबेडकर-अंबेडकर बोलोगे? अंबेडकर का नाम लेना एक फैशन हो गया है।
अरे.. ये फैशन नहीं- तुम जैसे लोगों को सीधा करने की दवा है।
इसलिए हम 100 बार अंबेडकर-अंबेडकर बोलेंगे.. तब तक बोलेंगे, जब तक तुम संविधान को धोखा देते रहोगे।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 लखनऊ, यूपी
आज संविधान दिवस के अवसर पर NSUI मुंबई द्वारा आयोजित *संविधान सभा* कार्यक्रम में छात्रों को भारतीय संविधान की महत्वता, उनके मौलिक अधिकारों एवं नागरिक के रूप में उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया। साथ ही, सभी छात्रों को संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
जय संविधान!
जय हिंद! 🇮🇳✊
अमित शाह ने संसद में कहा- 'बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेना फैशन हो गया है। इतना नाम भगवान का लेते तो स्वर्ग मिल जाता।'
अरे तुम लोग खुद भगवान राम के नाम पर चोरी कर रहे हो, तुम्हें स्वर्ग नहीं मिलने वाला।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 लखनऊ, यूपी
Drawing Competition l Constitution Day🇮🇳
📍पश्चिम बंगाल
संविधान के रंग, लोकतंत्र के संग! IYC के ‘Colours of the Constitution’ कार्यक्रम के साथ युवाओं ने उस विचार और विरासत का उत्सव मनाया, जिसने हर भारतीय को समान अधिकार, सम्मान और अभिव्यक्ति की आज़ादी दी!
संविधान की भावना बनी रहे, लोकतंत्र की ताकत बनी रहे! जय संविधान! ✊
A celebration of creativity, expression and the spirit of democracy! 💫
IYC President @UdayBhanuIYC ji joined the 'Colours of the Constitution' celebrations at📍IYC HQ, New Delhi, as young voices came together to celebrate the values that make our Constitution the foundation of our nation.
Jai Samvidhan! 🇮🇳
नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में कहते थे- ‘अबकी बार, 400 पार’
लेकिन यूपी की जनता ने मोदी को तड़ीपार कर, झुकने पर मजबूर कर दिया।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
आज संविधान दिवस के अवसर पर श्री अमृतसर साहिब के राज रिज़ॉर्ट में आयोजित “संविधान बचाओ रैली” में शामिल होकर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार @PargatSOfficial जी, नेता प्रतिपक्ष सरदार @Partap_Sbajwa जी, मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन डॉ. अमर सिंह जी, सांसद सरदार गुरजीत सिंह औजला जी तथा श्री अमृतसर साहिब की समस्त कांग्रेस लीडरशिप विशेष रूप से उपस्थित रही।
आइए, संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और नशा मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।