🌧️ मानसून सत्र 2026 के दौरान संभावित बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से प्रभावी राहत एवं बचाव हेतु SDRF राजस्थान की 70 प्रशिक्षित रेस्क्यू टीमें राज्य के 35 आपदा संभावित जिलों में तैनात की गई हैं। जन-जीवन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता के लिए SDRF सदैव तत्पर है।
#SDRFRajasthan#Monsoon2026
मानसून सत्र 2026 में SDRF बी कम्पनी कोटा की बी-08 रेस्क्यू टीम ने ग्राम केरखेड़ा, थाना सारोला कलां क्षेत्र में परवन नदी के नाले में डूबे 55 वर्षीय पप्पूलाल बैरवा के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।
#SDRFRajasthan#RescueOperation#Monsoon2026@JhalawarPolice
#Beawar
SDRF ई कम्पनी अजमेर की ई-03 रेस्क्यू टीम ने जिला ब्यावर में 35 फीट गहरी खदान में डूबे युवक के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।
रेस्क्यू में डीप डाइवर श्री हंसराज एवं श्री अजयराम का विशेष योगदान रहा।
#SDRF#RajasthanPolice#Monsoon2026@PoliceRajasthan
SDRF राजस्थान के ADGP श्री रूपिन्दर सिंघ IPS एवं कमाण्डेन्ट श्री रेवन्त दान IPS के निर्देशन में डी कम्पनी उदयपुर की डी-07 टीम ने प्रतापगढ़ के जाखणियां नाले में बहे रामलाल मीणा के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।
#SDRFRajasthan#RescueOperation@PratapgrhPolice
मानसून सत्र 2026 में कोटा जिले में तैनात SDRF बी कम्पनी की बी-04 रेस्क्यू टीम ने ईटावा क्षेत्र में कालीसिंध नदी के बरसाती नाले में बहे युवक राजेश महावर के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।
SDRF राजस्थान—आपदा सेवार्थ कटिबद्धता।
#SDRFRajasthan#Rescue@spkotarural
पाली में SDRF राजस्थान की एफ-06 रेस्क्यू टीम ने 130 फीट गहरे कुएं में डूबे किसनाराम भील के शव को 60 फीट की गहराई से बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।
कठिन परिस्थितियों में भी SDRF राजस्थान निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों हेतु तत्पर है।
#SDRFRajasthan#RescueOperation
#Jaipur#Rajasthan#SDRF
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए SDRF के 29 कार्मिक सम्मानित, पूर्व कमाण्डेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया को दी सम्मानपूर्वक विदाई
जयपुर. SDRF बटालियन मुख्यालय, गाडोता, जयपुर में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं SDRF राजस्थान रुपिन्दर सिंह, IPS ने SDRF के कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया,
समारोह में कार्मिकों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, अति उत्तम सेवा चिन्ह, उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी डिस्क तथा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए,
सम्मान प्राप्त करने वालों में मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक-01, डीजीपी डिस्क 2025-09, डीजीपी डिस्क 2026-15, सर्वोत्तम सेवा चिन्ह-03 तथा अति उत्तम सेवा चिन्ह-01 शामिल हैं, समारोह में कुल 29 SDRF कार्मिकों को सम्मानित किया गया,
इस अवसर पर एसडीआरएफ के पूर्व कमाण्डेंट एवं वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय जयपुर के पद पर कार्यरत राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, IPS भी उपस्थित रहे,
सम्मान समारोह के पश्चात बटालियन के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सिसोदिया को सम्मानपूर्वक विदाई दी, अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान SDRF को मजबूत बनाने में दिए गए योगदान एवं नेतृत्व की सराहना की
समारोह ने SDRF कार्मिकों के समर्पण, साहस और आपदा के समय त्वरित बचाव कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया,
गौरतलब है बाढ़ हो या तेज बहाव, सड़क हादसा हो या कोई अन्य प्राकृतिक आपदा मुसीबत की घड़ी में जब हर कोई सुरक्षित स्थान तलाशता है, तब SDRF की रेस्क्यू टीम आमजन की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर मैदान में उतरती है।
#Jaipur#Rajasthan#SDRF
60 फीट गहरी खदान में डूबे स्थानीय गोताखोर का शव बरामद, #Kota
कोटा. मानसून सत्र 2026 के दौरान SDRF राजस्थान द्वारा राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया,
पुलिस थाना सुकेत क्षेत्र के कुंभकोट गांव के समीप 60 फीट गहरी खदान में ट्रैक्टर निकालने के दौरान स्थानीय गोताखोर प्रकाश चन्द अहीर पुत्र मन्नालाल अहीर, निवासी ग्राम बोरिना, थाना चेचट, तहसील रामगंजमंडी, जिला कोटा, गहरे पानी में डूब गए,
सूचना पर SDRF बी कम्पनी कोटा की बी-05 रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, SDRF, NDRF एवं नगर निगम कोटा की डीप डाइविंग टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर का शव बरामद कर लिया,
शव को स्थानीय प्रशासन के सुपुर्द कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया, संयुक्त टीमों की तत्परता और डीप डाइविंग ऑपरेशन से रेस्क्यू अभियान सफल रहा।
SDRF मुख्यालय, गाडोता में आयोजित सम्मान समारोह में एडीजीपी श्री रूपिन्दर सिंह ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 29 कार्मिकों को विभिन्न सेवा सम्मान प्रदान किए।
समारोह में पूर्व कमाण्डेन्ट श्री राजेन्द्र सिंह सिसोदिया को उनके नेतृत्व एवं सेवाओं के लिए सम्मानपूर्वक ससम्मान विदाई दी।
SDRF राजस्थान के ADGP श्री रूपिन्दर सिंघ IPS एवं कमाण्डेंट श्री रेवन्त दान IPS के निर्देशन में बी कम्पनी, कोटा की बी-05 रेस्क्यू टीम ने SDRF, NDRF व नगर निगम कोटा के डीप डाइवर्स के साथ संयुक्त ऑपरेशन में खदान में डूबे स्थानीय गोताखोर का शव बरामद किया।
#SDRFRajasthan@spkotarural