म. प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही रूफटॉप सोलर योजना को क्रियान्वित कर रही है, जिसके तहत पहले 3 KW तक के सोलर पैनल लगवाने पर 40% की अनुदान राशि तथा 3 KW से 10 KW तक 20% तक की अनुदान राशि मंत्रालय द्वारा दी जा रही है ।
कैसे दर्ज कराएं मोबाइल नंबर - ऐसे उपभोक्ता जिनके मोबाइल नंबर बिजली बिल में दर्ज नहीं हैं अथवा परिवर्तित हो गए हैं, वे अपना मोबाइल नंबर कॉल सेंटर के टॉलफ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर आसानी से दर्ज करवा सकते हैं ।
स्मार्ट बिजली एप एवं बिजली कार्यालय के माध्यम से भी मोबाइल नंबर दर्ज करवाया जा सकता है । मोबाइल नंबर दर्ज हो जाने पर उपभोक्ता बिजली बिल की राशि तथा बिल भुगतान की अंतिम तिथि की जानकारी तत्काल अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं ।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे सोलर रूफ टॉप योजना के व्यापक प्रसार हेतु दिनांक 6.11.22 को सतना शहर के धवारी चौराहे मे सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जा रहा है, शिविर में आ रहे सभी सम्मानीय उपभोक्ताओं को ऊर्जा साक्षरता अभियान से अवगत कराते हुए
साथ ही उपभोक्ताओं को एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है। इस नम्बर पर कॉल करने पर कुछ उपभोक्ताओं पर एक मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता का डिवाइस रिमोटली उन शरारती तत्वों के नियंत्रण में आ जाये।
उल्लेखनीय है कि बिजली उपभोक्ताओं को इन दिनों फर्जी मैसेज प्राप्त हो रहे हैं, जिसमें यह कहा जा रहा है कि उपभोक्ता द्वारा पिछले माह किया गया बिजली बिल का भुगतान अपडेट नहीं हो पाने के कारण आज रात में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता के घर की बिजली काट दी जाएगी।
*जनसम्पर्क संचालनालय* मध्यप्रदेश शासन
*समाचार*
बिजली कनेक्शन विच्छेदन से संबंधित फर्जी मैसेज से सावधान रहें बिजली उपभोक्ता - ऊर्जा मंत्री
--
भोपाल: 13 अगस्त, 2022
ऊर्जा मंत्री @PradhumanGwl ने कहा है कि बिजली उपभोक्ता बिजली कनेक्शन विच्छेदन से संबंधित फर्जी मैसेज से सावधान रहें।
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा पेपरलेस बिजली बिल योजना को लागू किया जा रहा है । अपना मोबाइल नंबर, स्मार्ट बिजली एप, बिजली कार्यालय अथवा कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से तत्काल दर्ज करें और बिजली बिल अपने मोबाइल पर प्राप्त करें ।
म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.क.लि. के संचालक मण्डल की 102 वीं बैठक आज कार्पोरेट कार्यालय जबलपुर में संपन्न हुई । संचालक मण्डल की बैठक में श्री विवेक पोरवाल, एम.डी. पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, श्री अनय द्विवेदी, एमडी, म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उपस्थित रहे..
जबकि अन्य संचालको में श्री रोहित शाह उपसचिव ऊर्जा विभाग भोपाल एवं प्रोफेसर शैलजा शुक्ला,जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज ने वीडियो कांफ्रेंसिंगके माध्यम से बैठक में भाग लिया।इस अवसर पर श्रीमती नीता राठौर मुुख्य महाप्रबंधक मासंप्र सहित कार्पोरेट कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।