नारी शक्ति, संस्कार और सेवा का संकल्प ही एक सशक्त, समरस एवं समर्थ समाज की आधारशिला है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी, श्रीमती नेहा शर्मा जी, श्रीमती शारदा त्रिपाठी जी सहित सम्मानित मातृशक्ति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय, देहरादून में आयोजित राष्ट्र सेविका समिति के गरिमामयी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती @geeta_pushkar जी ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति मातृशक्ति में राष्ट्रनिष्ठा, सेवाभाव, संस्कार और संगठन की भावना को सुदृढ़ करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करती आ रही है।
🇮🇳 Happy Independence Day!
Celebrating the courage of our heroes, the pride of our nation and the spirit of a rising India.
Jai Hind! Vande Mataram! 🇮🇳
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर परिवार के साथ माँ भारती की स्वतंत्रता के अमर सेनानियों को नमन करते हुए इस गौरवपूर्ण पर्व को मनाया।
वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी हमें राष्ट्रहित में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
जय हिंद ! 🇮🇳
जय भारत ! 🇮🇳
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने ध्वजारोहण किया।
आस्था, उमंग और स्नेह के प्रतीक हरियाली तीज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हरियाली तीज का यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आए, श्री गौरी-शंकर से यही मंगलकामना है।
आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को शत-शत नमन।
देहरादून में भारतीय वैश्य महासंघ (उत्तराखंड) महिला मंडल द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में सम्मिलित होकर मातृशक्ति के साथ हरियाली तीज के पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों का आनंद लिया।
जिस आत्मीयता, उत्साह और सहभागिता के साथ सभी बहनों ने इस उत्सव को सफल बनाया, उसके लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आप सभी का यह स्नेह और विश्वास सेवा संकल्प फाउंडेशन के सेवा कार्यों को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है।
सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा जनपद चंपावत में आयोजित सावन उत्सव-2026 के दौरान मातृशक्ति से मिले अपार प्रेम, स्नेह और अपनत्व से हम अभिभूत हैं। सावन की उमंग और उत्साह से सराबोर यह आयोजन निश्चित रूप से अविस्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर उन्होंने साइकिल से 26 हजार किलोमीटर की यात्रा कर 21 राज्यों का भ्रमण करने तथा 12 ज्योतिर्लिंग एवं चारधाम के दर्शन कर लौटे खटीमा निवासी सुमित राजभर जी को सम्मानित किया।
आज खटीमा में सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी जी ने विभिन्न गणमान्यजनों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनके विचारों, सुझावों और अपेक्षाओं को जाना।
Sewa Sankalp Foundation के तत्वावधान में मिलन वाटिका, टनकपुर (चंपावत) में मातृशक्ति को समर्पित ‘सावन उत्सव-2026’ का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्य माताजी श्रीमती बिशना देवी जी के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
आज खटीमा में सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती @geeta_pushkar जी ने पूज्य माताजी श्रीमती बिशना देवी जी के साथ तुलसी का रोपण कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। माताजी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का यह अवसर भावपूर्ण रहा।