प्रिय बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं,
आपके अपार स्नेह और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस चुनाव में आपने जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ मेरा समर्थन किया, वह मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
मैं बुराड़ी के प्रत्येक नागरिक को यह आश्वासन देना चाहता हूँ कि मैं भविष्य में भी आपके साथ खड़ा रहूँगा और आपके हक की लड़ाई लड़ता रहूँगा। चुनावी परिणाम चाहे जो भी रहे, मेरी प्रतिबद्धता हमेशा *बुराड़ी* की भलाई और विकास के लिए बनी रहेगी।
श्री चंद्र धवन (भाजपा अध्यक्ष, झड़ौदा वार्ड) की बुराड़ी की जनता से विनम्र अपील- बुराड़ी में भाजपा-जदयू गठबंधन प्रत्याशी श्री शैलेन्द्र कुमार को तीर निशान पर मतदान कर विजयी बनाएं।
तीर ही कमल है, कमल ही तीर है।