आज सच में लोकतंत्र कि हत्या हो गई और हत्यारे सिर्फ पुलिस वाले नहीं बल्कि पूरी मोदी सरकार है।
#CJPProtest | Modi | #संसद_मार्च | संसद भवन | दिल्ली पुलिस | #DharmendraPradhanResign | Parliament | धर्मेंद्र प्रधान | NEET | मोदी सरकार | #CockroachJantaParty | Narendra Modi
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो भारत पर गर्व करता है, वह हिंदू है. भागवत ने हिंदू को सिर्फ एक धार्मिक नहीं बल्कि सभ्यतागत पहचान बताया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और हिंदू एक ही हैं. भारत को स्वाभाविक रूप से ‘हिंदू राष्ट्र’ करार दिया और आरएसएस के चरित्र निर्माण और एकता के लक्ष्य पर भी जोर दिया.
RSS चीफ भागवत ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है, इसकी सभ्यता पहले से ही इसे जाहिर करती है. उन्होंने कहा कि हिंदू सिर्फ धार्मिक शब्द नहीं बल्कि एक सभ्यतागत पहचान है, जो हजारों साल की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ी है. उन्होंने कहा कि भारत और हिंदू पर्यायवाची हैं. भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ होने के लिए किसी आधिकारिक घोषणा की आवश्यकता नहीं है. इसकी सभ्यतागत प्रकृति पहले से ही इसे दर्शाती है.
#Guwahati #MohanBhagwat #RSS #ZeeNews