Pulses are much more than a nutritious food source to us; they are a powerful ally for sustainable agriculture, better soil and a healthier planet.
Rich in protein, fiber, vitamins, and minerals, pulses nourish people while naturally enriching the soil, reducing the need for chemical fertilizers. They help conserve water, lower greenhouse gas emissions, and support biodiversity, making them a climate-smart crop for the future.
IFFCO’s Nano Fertilisers can enhance the quality of Pulses yield.
Here are 5 key benefits of pulses that make them essential for both people and the planet 👇. Via @FAOKnowledge
डीएपी (DAP) भारतीय कृषि में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले उर्वरकों में से एक है और यूरिया के बाद देश में दूसरा सबसे अधिक खपत वाला उर्वरक माना जाता है। फास्फोरस और नाइट्रोजन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित कर यह फसलों की शुरुआती वृद्धि, जड़ों के विकास तथा बेहतर उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हालांकि, फसल की आवश्यकता के अनुसार संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग ही डीएपी की वास्तविक प्रभावशीलता सुनिश्चित करता है। असंतुलित उपयोग न केवल मिट्टी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, बल्कि पोषक तत्वों के असंतुलन का कारण भी बन सकता है।
इसी उद्देश्य से ‘DAP बचाओ अभियान’ किसानों को उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
डीएपी के महत्व, उसके सही उपयोग और संतुलित पोषण प्रबंधन को बेहतर ढंग से समझने के लिए यह वीडियो अवश्य देखें।
#IFFCO #IFFCONanoFertilisers #NanoDAP
@MinOfCooperatn@AgriGoI @fertmin_india @PibMinistry
स्वस्थ मिट्टी ही बेहतर फसल की नींव होती है।इफको का धरामृत मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में सहायक है। यह मिट्टी के जैविक गुणों को मजबूत कर सूक्ष्म जीवों की सक्रियता बढ़ाता है, जिससे पोषक तत्वों की उपलब्धता बेहतर होती है।
सतत और उपजाऊ खेती के लिए आज ही इफको का धरामृत अपनाएँ।
Eid Al-Adha Mubarak!
May this blessed festival strengthen the bonds of love, inspire kindness in every heart, and bring abundant joy to every home.
It is a time to honour compassion, faith, and the tireless spirit that nurtures every harvest with dedication and care. On this sacred occasion of Eid Al-Adha, my heartfelt wishes for peace, happiness, prosperity, and togetherness to everyone on this occasion.
आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इफको की 55वीं वार्षिक आमसभा को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। देशभर से पधारे सभी सहकारी बंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रबंध निदेशक के रूप में यह मेरे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का पहला अवसर है कि मैं इफको की वार्षिक आमसभा को संबोधित कर रहा हूँ। मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि किसानों एवं सहकारी संस्थाओं की पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कर सकूँ।
मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि इस वर्ष भी इफको की सभी सदस्य सहकारी संस्थाओं को लाभांश प्रदान किया गया है। वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी इफको किसानों को सभी प्रकार के उर्वरक समय पर उपलब्ध करा रही है और आगे भी निरंतर कराती रहेगी।
कृषि में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए किसानों से इनके अत्यधिक प्रयोग को कम करने का आह्वान किया। साथ ही, कृषि हित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किसानों से नैनो उर्वरकों के अधिकाधिक उपयोग का अनुरोध किया।
@IFFCO_PR @MinOfCooperatn@Dileep_Sanghani
आदरणीय श्री दिलीप संघाणी सर, अध्यक्ष, IFFCO को आज उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका व्यक्तित्व भारतीय सहकारिता आंदोलन की उस सशक्त धारा का प्रतीक है, जिसने किसानों, ग्रामीण भारत और सहकारिता की भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। “सहकार से समृद्धि” के पवित्र संकल्प को आपने जिस समर्पण, दूरदृष्टि और संवेदनशील नेतृत्व के साथ आगे बढ़ाया है, वह देशभर के करोड़ों किसानों और सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
आपके नेतृत्व में IFFCO केवल एक संस्था नहीं, बल्कि किसानों की आशाओं, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत के सपनों का मजबूत आधार बना है। आपने सहकारिता को जन-जन से जोड़ते हुए उसे राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनाया है।
मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपके मार्गदर्शन में भारतीय सहकारिता आंदोलन और अधिक सशक्त होकर देश के किसानों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाता रहे।
आपका स्नेह, सरलता और किसानों के प्रति समर्पण सदैव हमारे हृदय में आदर और आत्मीयता का भाव जगाता है।
सर, आपको पुनः जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
@Dileep_Sanghani @IFFCO_PR @MinOfCooperatn
On this Mother’s Day, I express my heartfelt gratitude to all mothers whose love, care, and sacrifices shape our lives and inspire generations.
I also salute Mother Earth, who nurtures and sustains humanity with her endless blessings. Just as we honour our mothers, we must respect and protect our planet through care, responsibility, and sustainable actions.
On behalf of the IFFCO family, I wish all mothers a very Happy Mother’s Day. May we always cherish both the mothers who gave us life and the Earth that sustains it.
Happy Mother’s Day
आज इफको नैनो उर्वरक जागरूकता महाअभियान का शुभारंभ समारोह, इफको सदन, नई दिल्ली में माननीय अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी जी @Dileep_Sanghani के शुभ हस्तों द्वारा किया गया। यह अभियान भारतीय कृषि को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं तकनीक-संपन्न बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
यह महाअभियान किसानों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संतुलित पोषण एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करते हुए सहकारिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
इफको सदैव किसान बंधुओं के संग एवं उनके लिए एक ही प्रण का पालन करता आ रहा है, और वह है "समृद्ध किसान, सशक्त भारत की ओर एक सशक्त कदम।”
#IFFCO #SahakarSeSamriddhi
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@MinOfCooperatn@Dileep_Sanghani@ChouhanShivraj@AgriGoI @fertmin_india @JPNadda
इफको नैनो उर्वरक जागरूकता महाअभियान का भव्य शुभारंभ इफको मुख्यालय, नई दिल्ली से किया गया।
यह जागरूकता रथ देश के सभी राज्यों में भ्रमण कर किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग, उनके लाभ तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करेगा।
इफको के प्रबंध निदेशक के जे पटेल ओर अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
@IFFCO_PR
#WATCH | Bareilly, UP: On impact of West Asia conflict on fertiliser sector, Senior General Manager, IFFCO (Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited), Aonla Unit, Satyajit Pradhan says, "Regarding the ongoing gas crisis in West Asia, we in the fertiliser sector are not currently facing any issues. The government is ensuring a full supply of gas to us, and we are operating normally on both the production and marketing fronts. We are delivering all fertilisers to the farmers to their fields, so the farmers will not face any difficulties either... We currently hold enough fertiliser stock within India to ensure that farmers will not have to face any problems. We will be able to fully meet all requirements effectively..."
I am happy to note that IFFCO Aonla Unit @SATYAJIT_IFFCO has delivered an excellent performance during FY 2025-26, setting multiple new benchmarks in production, despatch and energy efficiency, including highest ever Urea production and despatch from IFFCO Aonla-I plant.
The achievement of 100% on-stream operation throughout the year, along with meeting energy targets despite challenging external conditions, reflects strong operational discipline and resilience.
The recognition through multiple prestigious awards and the remarkable safety record of over 5181 accident-free days further highlight the unit’s commitment to excellence across all domains.
My congratulations to the entire team for consistently raising performance standards and demonstrating exemplary dedication.
I extend my heartfelt congratulations to every member of the IFFCO family for the commendable achievements in production and sales of both Conventional and Nano Fertilisers. The outstanding performance of our JVs and associates during FY 2025–26 reflects our collective dedication, resilience, and pursuit of excellence.
As we step into FY 2026–27, let us move forward with renewed energy, driven by innovation and a shared commitment to growth. Each milestone we achieve is not just a business success, but a step towards serving our farmers better, the true backbone of our nation.
I encourage every employee and official to continue striving with passion and purpose. Rooted in our cooperative values, powered by science, and guided by the vision of “Sahakar Se Samriddhi,” let us work together to create a brighter, more prosperous future for every farmer and every cooperative we serve.
Wishing everyone a successful and fulfilling financial year 2026-27 ahead.
@AmitShah@MinOfCooperatn@JPNadda @fertmin_india
@ChouhanShivraj@AgriGoI@Dileep_Sanghani @IFFCO_PR
मैं इफको परिवार के प्रत्येक सदस्य को पारंपरिक तथा नैनो उर्वरकों के उत्पादन एवं विपणन में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों हेतु हार्दिक बधाई देता हूँ। वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान हमारे संयुक्त उपक्रमों एवं सहयोगी संस्थाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता, दृढ़ता और उत्कृष्टता की निरंतर साधना का प्रतीक है।
हमने वित्त वर्ष 2026–27 में प्रवेश कर लिया है, आइए हम नव ऊर्जा, नवाचार और विकास के साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ें। हमारी प्रत्येक उपलब्धि केवल व्यावसायिक सफलता नहीं, बल्कि देश की रीढ़, हमारे अन्नदाताओं की सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मैं सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आह्वान करता हूँ कि वे उत्साह, समर्पण और उद्देश्यपूर्ण भावना के साथ निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रयासरत रहें। सहकारिता के मूल्यों में निहित, विज्ञान से समर्थित तथा “सहकार से समृद्धि” के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, हम सभी मिलकर प्रत्येक किसान और प्रत्येक सहकारी संस्था के लिए एक उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण करें।
आगामी वित्त वर्ष 2026–27 के लिए आप सभी को सफल एवं सार्थक शुभकामनाएँ।
@AmitShah@MinOfCooperatn@JPNadda @fertmin_india @ChouhanShivraj@AgriGoI@Dileep_Sanghani @IFFCO_PR
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और ‘सहकार से समृद्धि’ की सच्ची भावना को आगे बढ़ाते हुए, इफको हर कदम पर किसानों के साथ खड़ा है; एक सच्चे साथी की तरह, हर मौसम में, हर चुनौती में।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी @narendramodi के नेतृत्व और माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी @AmitShah के मार्गदर्शन में, इफको निरंतर भारतीय कृषि को सशक्त बनाने और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रहा है।
आज समय है एक नए बदलाव को अपनाने का; नैनो उर्वरकों के रूप में। यह केवल एक उर्वरक नहीं, बल्कि आधुनिक, किफायती और प्रभावशाली खेती की दिशा में एक मजबूत कदम है। इफको के नैनो उर्वरक न केवल आपकी फसल की पैदावार बढ़ाते हैं, बल्कि लागत कम करते हुए आपकी मिट्टी की सेहत का भी ध्यान रखते हैं।
यह गर्व की बात है कि यह उर्वरक हमारे अपने देश में, किसानों के अपने सहकारी समिति इफको द्वारा बनाए गए हैं सिर्फ किसान भाइयों और बहनों आपके लिए, आपके खेतों के लिए।
आइए, इस स्वदेशी पहल का हिस्सा बनें। इफको के नैनो उर्वरकों को अपनाएं और एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर किसान बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
इफ़को नैनो उर्वरकों का है यह कमाल,
हर खेत-किसान बने खुशहाल।
@narendramodi_in@PMOIndia@HMOIndia@Dileep_Sanghani@MinOfCooperatn@AgriGoI @fertmin_india @PIBAgriculture@PibMinistry@pibcooperation
आप सभी को पावन पर्व महा-दुर्गाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ दुर्गा की असीम कृपा से इफको परिवार, सभी सहकारी बंधुओं एवं आपके समस्त परिवारजनों के जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता एवं उत्तम स्वास्थ्य का निरंतर वास हो।
यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और प्रगति का संचार करे, इसी मंगलकामना के साथ माँ दुर्गा की जय जयकार करें।जय माता की🚩॥
संसद में नियम 377 के अधीन भमौरा से आँवला रोड को NHAI में शामिल कर फोर लेन और रास्ते में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण हो जिससे आम जनमानस व छात्र/छात्राओं,मरीजो को जाम से छूटकारा मिल सके जनहित में तत्काल इसकी स्वीकृति सरकार से प्रदान करने की मांग की।
माननीय मंत्री जी, इफको परिवार की ओर से मैं आपका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम के बीच से अमूल्य समय निकालकर इफ़को पारादीप संयंत्र में सल्फ्यूरिक एसिड यूनिट-3 का लोकार्पण किया और अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
आपका यह आगमन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का क्षण रहा। इफको पारादीप संयंत्र से जुड़े हुए लगभग 5000 कर्मियों और उनके परिवारों के लिए यह वास्तव में गर्व और सम्मान की बात है कि आपने स्वयं यहाँ पधारकर हमारे कार्यों को देखा, समझा और सराहा।
विशेष रूप से आपने इफको की भूमिका की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में हमारे योगदान को सम्मानपूर्वक रेखांकित किया, वह पूरे इफको परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। आपके प्रोत्साहन के यह शब्द हम सभी को सहकार से समृद्धि द्वारा राष्ट्र निर्माण की दिशा में और अधिक समर्पण, निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
इफको परिवार आपके प्रति गहरा सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता हैं। आपके स्नेहपूर्ण शब्द और आपका यह सान्निध्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
हम सभी की ओर से आपको सादर नमन और हार्दिक धन्यवाद। जय हिन्द, जय सहकार।
@AmitShah@HMOIndia@MinOfCooperatn@Dileep_Sanghani @IFFCO_PR