इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से लेकर 20 अक्टूबर 2026 तक है। इस बार 10 दिनों की नवरात्रि है क्योंकि अष्टमी तिथि की वृद्धि हो रही है। दस दिन की नवरात्रि होना बहुत शुभ है। इससे चैत्र की 8 दिन की नवरात्रि की पूर्ति हो रही है।
नवरात्रि स्थापना आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 11 अक्टूबर को पूरे दिन चित्रा व वैधृति नक्षत्र रहने से इस बार कलश स्थापना अभिजित् मुहूर्त में 11:49 - 12:35 के बीच होगी। चित्रा और वैधृति होने पर प्रातः काल कलश स्थापना का निषेध है और इसे अभिजित् मुहूर्त में करना शास्त्र सम्मत है। कलश स्थापना करके श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ आरम्भ होगा।
महानवमी को हवन, पूर्णाहुति, महाबलिदान 20 अक्टूबर को किया जाएगा। इसी दिन विजयादशमी है।
#navratri2026
आगामी पर्व-त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर आवागमन सुगम रहे और किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। पर्वों से पहले आवश्यक मरम्मत और नवीनीकरण के सभी कार्य हर हाल में पूर्ण करा लिए जाएं।
सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम केवल पैचवर्क तक सीमित न रहे। जहां सड़क तत्काल खराब स्थिति में है, वहां प्राथमिकता के आधार पर उसे अभी मोटरेबल बनाया जाए। बरसात समाप्त होने के बाद आवश्यकता के अनुसार ऐसे मार्गों का स्थायी नवीनीकरण भी कराया जाए।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बारिश से क्षतिग्रस्त नए मार्गों का भी सर्वे कराया जाए। जहां सड़क खराब स्थिति में है, वहां उसे अभी मोटरेबल बनाया जाए और बरसात समाप्त होने के बाद जरूरत के अनुसार स्थायी नवीनीकरण कराया जाए।
लखनऊ
➡शिक्षा विभाग के कार्मिकों के लिए मिशन कर्मयोगी अनिवार्य
➡अफसरों-कर्मचारियों को न्यूनतम 2 कोर्स पूरे करने होंगे
➡बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में लागू होगा नियम
➡अधूरे कोर्स वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण भी प्राथमिकता पर
➡कार्यालयाध्यक्षों को प्रशिक्षण पूरा कराने की जिम्मेदारी
@AdminLKO@UPGovt@CMOfficeUP
प्रतापगढ़।कुंडा में खाकी पर हमला! गुरुवार आधी रात बाद चेकिंग के दौरान सिपाही का सिर फूटा, भर्ती। शाहजमालपुर में बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम। पुलिस ने एक आरोपित दबोचा, अन्य की तलाश तेज। @pratapgarhpol
लखनऊ
➡️यूपी पुलिस का गजब कारनामा
➡️लखनऊ में खड़ी स्कूटी का प्रतापगढ़ में चालान
➡️स्कूटी नंबर UP32 MX4443 का चालान
➡️मोबाइल पर चालान का मैसेज, मालिक परेशान
➡️वाहन मालिक ने चालान पर उठाए सवाल
➡️चालान की कार्रवाई को लेकर सिस्टम पर सवाल
➡️वाहन मालिक ने मामले में जांच की मांग की
#Lucknow @lkopolice@Uppolice@AdminLKO
रक्षाबंधन दिनांक 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा!
पूर्णिमा तिथि सुबह 9:10 तक ही रहेगी!
शुक्ल पक्ष दिन शुक्रवार शतभिषा नक्षत्र!
जिसमें 8:16 से लेकर 9:08 तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा!
कुल मिलाकर शुभ मुहूर्त प्रातः 5:57 AM से 8:16 AM तक रहेगा!
वैकल्पिक मुहूर्त 1:30 PM से लेकर 4:00 PM तक रहेगा!
10:46 AM से लेकर 12:22 PM तक राहु काल चलेगा,
जिसमें रक्षाबंधन बांधना उचित नहीं रहेगा!
धन्यवाद!🙏
*लखनऊ।*
यूपी कैबिनेट बैठक में 19 से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 4 बजे यूपी कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में रोजगार, औद्योगिक विकास, पुलिस, परिवहन, पर्यटन और जनसेवा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को कैबिनेट बैठक का एजेंडा जारी किया। एजेंडे में करीब 19 प्रस्ताव हैं।
जन सेवा केंद्र 4.0 की नई नियमावली और संचालन योजना को मंजूरी।
सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकास योजना के तहत युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर।
मृतक आश्रित कोटे में सिपाही भर्ती से शारीरिक दक्षता परीक्षा हटाने का प्रस्ताव।
अभिभावकों को वसीयत बदलने के लिए अधिकरण में 60 दिन के भीतर दावा पेश करने की सुविधा।
परिवहन विभाग के बेड़े में 4,000 करोड़ रुपये की लागत से नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का प्रस्ताव।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास सुल्तानपुर में 27,225.33 लाख रुपये से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर की स्थापना।
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी।
गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक बढ़ाने का प्रस्ताव।
यूपी पुलिस की जिला इकाइयों के लिए 1,323 नए वाहन खरीदे जाएंगे।
निजी अस्पतालों में निवेश बढ़ाने के लिए सरकारी सहायता नीति को मंजूरी।
पुलिस में कुशल खिलाड़ियों की भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली में संशोधन।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा नियमावली में द्वितीय संशोधन।
औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत निवेश प्रस्तावों को मंजूरी।
फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (एफडीआई), विदेशी पूंजी निवेश (एफसीआई), फॉर्च्यून ग्लोबल 500 एवं फॉर्च्यून निवेश का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
मुख्यमंत्री हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना के दिशा-निर्देशों को मंजूरी।
साक्षर भारत योजना के तहत कार्यरत जिला एवं ब्लॉक समन्वयकों और शिक्षा प्रेरकों की बकाया देनदारी के भुगतान को मंजूरी दी जाएगी।
मैनपुरी में समान पक्षी विहार के पास पर्यटन विकास के लिए 6 हेक्टेयर ग्राम सभा भूमि पर्यटन विभाग को निशुल्क हस्तांतरण।
इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट मैनेजर्स सेंट्रलाइज्ड सर्विस रूल्स-2026 को मंजूरी।
कुल मिलाकर करीब 19 से अधिक प्रस्तावों पर कैबिनेट में फैसला होने की संभावना।
लखनऊ : यूपी के 558 अनुदानित मदरसों की जांच होगी
➡️एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी गई जांच
➡️ADG एंटी करप्शन ने DIG हरिश्चंद्र को जिम्मेदारी दी
➡️शिकायतकर्ता से संबंधित दस्तावेज मांगे गए
➡️बाराबंकी के मो.तलहा अंसारी ने की थी शिकायत
➡️मानवाधिकार आयोग के आदेश पर शुरू हुई जांच
➡️333 पन्नों की शिकायत में 35 गंभीर आरोप
➡️नियम विरुद्ध नियुक्ति,अभिलेखों में हेरफेर की शिकायत
➡️प्रबंध समितियों पर वित्तीय अनियमितता के आरोप
➡️कोविड काल की नियुक्तियां भी जांच के दायरे में
➡️करीब 1100 करोड़ के सालाना बजट से जुड़ा मामला
#Lucknow #MadarsaInvestigation #ACBAction @adgzonelucknow
फायर! फायर! बाबा फायर है-🔥
रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार, लेखपाल, कानून-गो सबको सस्पेंड करो📍
इसीलिए महिला बाबा को पसंद करती हैं,
जनता दरबार में पहुंची महिला-
पूर्व सांसद अतीक़ अहमद के बेटे की सड़क हादसे में हुई मृत्यु पर समाजवादी पार्टी के नेता @gulshankunda और विधायक @DrRKVermamla2 की इन सोशल मीडिया पोस्टेस को देखिए! दोनों नेताओं ने आबान अहमद की मौत पर ग़म का इज़हार किया है। तीसरी बार विधायक डॉ. आरके वर्मा तो शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंच गए, और सांत्वना दी। ये दोनों नेता प्रतापगढ़ के हैं। और इनमें गुलशन यादव तो कुंडा से हैं, और कुंडा के ‘बाहुबली’ सीधी टक्कर लेते हैं। इन नेताओं की इस संवेदना को ‘राजनीति’ कहना भी मूर्खता होगी। जिस वक्त तमाम हवाएं अतीक़ अहमद के परिवार के खिलाफ हैं, उस वक्त अगर कोई नेता ग़मज़दा परिवार से के ग़म में शामिल हो रहा है तो वह वाकई काबिल-ए-अहतराम है।
अब दूसरी ओर देखिए! गुलशन यादव हों या डॉक्टर आरके वर्मा इन्होंने कभी मंच से खड़े होकर अतीक अहमद को ‘बाप की हैसियत’ नहीं दी होगी। लेकिन जिसने भरे मंच से अतीक अहमद को ‘बाप की हैसियत’ दी है, वह शख्स उसी ‘बाप’ के मार दिए जाने पर ग़म का इज़हार भी नहीं कर पाया। और तो और सार्वजनिक तौर पर “इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैही राजिऊन” भी नहीं कह पाया। चलिए हो सकता है। अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ के अपराधिक रिकॉर्ड की वजह से, मीडिया ट्रायल की वजह से उस शख्स ने खुद को सियासी मसलेहत क ‘विवाद’ से दूर रखना बेहतर समझा हो। लेकिन आबान! आबान तो अनाथ था, उसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। उसकी हत्या भी नहीं हुई है। बल्कि सड़क दुर्घटना में जान गई है। आबान की जान जाने पर आबान के बाप को अपने ‘बाप की हैसियत’ देने वाला शख्स “इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैही राजिऊन” नहीं कह पाया। अब इस खामोशी को क्या कहेंगे? कायरता? मतलब परस्ती? या फिर डर? लेकिन किसी ‘अपने’ की मौत पर ग़म का इज़हार करने में किस बात का डर?
अगर यह डर ही है! तो फिर वह शख्स उस पार्टी में ही क्यों है जिसका नेता खुद कहता हो कि “डरो मत”। तब किसी ‘डरपोक’ दल में शामिल हो जाएं। समाज देख ले! कि मुशायरों के मंच से ‘जोश’ भर देने वाली ‘नज़्में’ सुनाने वाला सांसद अपने सियासी करियर में कितना ‘इन्सिक्योर’ है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का वेतन भत्ता बढ़ा दिया गया है अध्यक्ष को पहले 1,75000 वेतन मिलता था जो अब बढ़कर 2,25000 हो गया है सदस्यों को 147000 की जगह 205000 हर महीने वेतन दिया जाएगा, इसके साथ ही निशुल्क सरकारी आवास आवास ना मिलने पर 10000 ग्रेड पे के अधिकारियों की HRA मिलेगा अध्यक्ष को सरकारी वाहन सदस्यों को 200 लीटर तेल का वाहन भत्ता मिलेगा !!
दिनांक 06.08.2026 को समय करीब 10:30 बजे थाना पूँछ क्षेत्रान्तर्गत प्रयागराज से आ रही एक क्रेटा कार, जिसमें कुल 05 व्यक्ति सवार थे, तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अबान पुत्र अतीक अहमद एवं सोनू पुत्र रजा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जहद, उमर एवं अहजाम घायल हो गए। तीनों घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज, झाँसी में चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। उक्त संबंध में @sspjhansi@bbgtsmurthyips की वीडियो बाइट-
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज से आज लखनऊ में जनपद जौनपुर के बदलापुर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रमेश चन्द्र मिश्र जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री दिव्य प्रकाश सिंह जी, श्री शिव कुमार सिंह जी, श्री आनंद उपाध्याय जी, श्री बलवीर गौड जी, श्री दिलीप जायसवाल जी, श्री राजेश तिवारी जी, श्री संतोष गुप्ता जी एवं श्री देवी प्रसाद जी भी उपस्थित रहे।
@MLARameshMishra
उत्तर प्रदेश सरकार ने Outsourcing Commission का गठन कर दिया है। प्रत्येक Outsourcing कर्मी को न्यूनतम मानदेय प्राप्त हो तथा उसे हर प्रकार की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी मिले, इसके लिए हम शीघ्र ही आगे की कार्यवाही करेंगे। इसके लिए धनराशि की व्यवस्था हमने बजट में कर दी है।
आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, रसोइया, ग्राम चौकीदार और कोटेदार- इन सभी के Incentive एवं मानदेय में वृद्धि के लिए भी हमने बजट में धनराशि की व्यवस्था की है।
-मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
UP- संतकबीरनगर के बुद्धिराम ने 5 बच्चों की मां अपनी बीबी की गांव के ही एक लड़के से शादी करा दी.
बुद्धिराम ने 21 साल पहले खुशी से प्रेम विवाह किया था. दोनों के 5 बच्चे है. सबसे बड़ा बेटा 18 साल का है. इसी बीच खुशी को गांव के ही अवधेश से प्रेम हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि अवधेश अब खुशी के साथ उसी के घर में मैग्जेमम समय स्पेंड करने लगा. बुद्धिराम ने खुशी को अवधेश से अलग करना चाहा तो खुशी ने उसे धमकी दी कि उसके टुकड़े ब्लूड्रम में भर दिये जायेगें.
बुद्धिराम ने समय रहते बुद्धि का इस्तेमाल किया और मंदिर ले जाकर खुशी और अवधेश की शादी करा दी. नया पति मिलने से खुशी खुश है और नया पापा मिलने से बच्चे. बुद्धिराम अपनी जान बचने से खुश है.
खुशी की मांग भरते अवधेश को कनखनियों से देखते बुद्धिराम की आंखों की खुशी देखी जा सकती है.