जयपुर
विलायती बबूल - उन्मूलन होगा समूल।
आज सचिवालय स्थित पंचायती राज विभाग के सभागार में पंचायती राज राज्य मंत्री श्री @otaramjidewasi जी की उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विलायती बबूल उन्मूलन अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान विलायती बबूल उन्मूलन अभियान की वर्तमान स्थिति, स्वच्छता प्रबंधन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर स्पष्ट किया कि विलायती बबूल के समूल उन्मूलन के संबंध में राज्य सरकार का निर्णय यथावत है तथा अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए शीघ्र ही आवश्यक शासकीय आदेश जारी किए जाएँगे।
साथ ही, प्रदेश को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश में अग्रणी स्थान दिलाने के लक्ष्य के साथ समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्य करने पर बल दिया। इस संबंध में सभी अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों एवं प्रावधानों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
स्वच्छ, हरित और समृद्ध राजस्थान के निर्माण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर को आधुनिक, सुगम और सशक्त सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के करकमलों द्वारा आगामी 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास किया जाएगा। यह परियोजना यातायात को अधिक सुगम बनाने, समय की बचत सुनिश्चित करने तथा राजधानी के समग्र शहरी विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से राष्ट्र की समृद्धि अक्षुण्ण रहती है। यही भावना समाज को नई ऊर्जा देती है और विकास के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।
यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता।
नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥
Congratulations to the distinguished personalities who received the Padma Awards from the Honorable President today.
Under Modi Ji's leadership, the Padma Awards have been redefined to honor individuals who have made a real impact on society through selfless service. These awards now honor unsung impact-makers and strengthen participatory democracy by inspiring citizens to become stakeholders in change.
My heartfelt best wishes to all of them.
अतुल्य सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक गौरव की प्रतीक, बूंदी के स्थापना दिवस पर समस्त बूंदीवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री रंगनाथ जी की कृपा से बूंदी निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है।
पहला सुख निरोगी काया
शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्
स्वस्थ कैसे रहा जाए, इसके सूत्र हमें माननीय श्री अमित भाई शाह जी से सीखना चाहिए। पर्याप्त नींद, पर्याप्त पानी, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम। मैंने तो इसे पूरी तरह आत्मसात कर लिया है, आप लोग भी करें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 'फिट इंडिया मूवमेंट' का आह्वान किया है। और उसके आइडियल बनकर यदि हम किसी को सामने देखते हैं, तो वह माननीय श्री अमित भाई शाह जी हैं।
हमारी सरकार का संकल्प है कि राजस्थान जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने और प्रत्येक नागरिक को जल सुरक्षा का लाभ मिले। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जल संरक्षण, जल संचयन एवं सिंचाई अवसंरचना के विस्तार के साथ-साथ अन्य राज्यों से राजस्थान के हिस्से के जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश का हर क्षेत्र विकास और समृद्धि की धारा से जुड़ सके।
ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जनता के द्वार पहुंचकर उनकी अपेक्षाओं को पूरा करना, समस्याओं का समाधान करना और हर परिवार के जीवन को बेहतर बनाना ही हमारी सरकार के सुशासन का वास्तविक स्वरूप है।
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास पर काला अध्याय माने जाने वाले 'आपातकाल' को वर्ष 1975 में आज ही के दिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश पर थोपा गया था। यह वह दौर था, जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों का खुलेआम दमन किया गया तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास हुआ।
उस अंधकारमय कालखंड में तमाम यातनाओं, दमन और प्रताड़नाओं के बावजूद लोकतंत्र की रक्षा एवं पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को कोटिशः नमन।
#SamvidhanHatyaDiwas
सभी प्रदेशवासियों को विश्व खाद्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ...
अन्न केवल भोजन नहीं, बल्कि जीवन, श्रम और प्रकृति का अमूल्य उपहार है।
विश्व खाद्य दिवस हमें खाद्य सुरक्षा, पोषण और अन्न के सम्मान का संदेश देता है।
आइए! भोजन की बर्बादी रोकने, किसानों के योगदान का सम्मान करने तथा हर व्यक्ति तक पौष्टिक भोजन पहुँचाने का संकल्प लें।
दादरा और नगर हवेली के साथ-साथ दमन और दीव में विकास की अनंत संभावनाएं हैं। यहां की जनता-जनार्दन प्रगति के जिस सपने को देख रही है, उसे साकार करने में हमारी सरकार निरंतर जुटी हुई है।
कश्मीर से कन्याकुमारी: एक सफर, दो दौर, अद्भुत बदलाव! 🛣️
एक समय था जब कश्मीर से कन्याकुमारी का सफर टूटी सड़कों, लंबे ट्रैफिक जाम और मौसम की चुनौतियों से भरी कठिन परीक्षा हुआ करता था।
साल 2013 के उस सफर से लेकर 2026 के एक्सप्रेस-वे युग तक, भारत की सड़कें एक नई कहानी लिख चुकी हैं। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार के विजन, भारतमाला परियोजना और पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान ने देश को तेज, सुरक्षित और बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ा है। चौड़े हाईवे, आधुनिक सुरंगें, हर 40-60 किमी पर वे-साइड सुविधाएं और ईवी चार्जिंग स्टेशन नए भारत की पहचान बन रहे हैं।
जहां पहले यह यात्रा 7-8 दिन लेती थी, वहीं आज वही दूरी 2-3 दिनों में तय की जा सकती है।
यह सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास नहीं, बल्कि समय की बचत, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत अर्थव्यवस्था की ऐतिहासिक छलांग है। 🇮🇳📈
हमारी सरकार का दृढ़ संकल्प है कि विकास और जनकल्याण की प्रत्येक योजना का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावी क्रियान्वयन के साथ गांव-ढाणी के अंतिम छोर तक पहुंचे।
इसी उद्देश्य के साथ भीलवाड़ा जिले की लाम्बा ग्राम पंचायत में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' में ग्रामीण भाई-बहनों, मातृशक्ति, युवाओं, अन्नदाताओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनकी आकांक्षाओं, अपेक्षाओं एवं बहुमूल्य सुझावों को निकटता से जानने का अवसर मिला।
चौपाल में प्राप्त आपका स्नेह, विश्वास और सुझाव ही विकसित राजस्थान के संकल्प को नई शक्ति और दिशा प्रदान करेंगे।
#GRAM2026
जयपुर
देवभूमि उत्तराखंड की पावन छह दिवसीय चारधाम यात्रा पूर्ण कर आज जयपुर स्थित सिविल लाइंस राजकीय आवास पहुँचा। प्रभु श्री बद्रीनाथ, बाबा केदारनाथ, माँ गंगा, माँ यमुना एवं देवभूमि के दिव्य आशीर्वाद के साथ लौटने पर परिवारजनों द्वारा पारंपरिक स्वागत के माध्यम से जो आत्मीय प्रेम, स्नेह और सम्मान प्राप्त हुआ, उसने हृदय को भावविभोर कर दिया।
देवभूमि के पवित्र धामों में प्रदेश की सुख-समृद्धि, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, किसानों की खुशहाली तथा समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन और निरंतर प्रगति हेतु प्रार्थना की।
चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु आत्मिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भारतीय जीवन-मूल्यों से आत्मसात होने का एक अनुपम अवसर है।
#चारधामयात्रा
Addressing the Indian community in Paris. Their deep affection for India and contribution to stronger India-France ties are truly commendable. https://t.co/sNLYVfzaV1
आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक आज वही लोग उड़ा रहे हैं, जो चाहते हैं कि भारत हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर रहे। ऐसे लोगों को Maritime-Industrial Hub के रूप में विकसित हो रहे हजीरा की ताकत एक बार जरूर देखनी चाहिए।
@RahulGandhi@ashokgehlot51 कांग्रेस ने ५०,६० सालों तक न साफ पानी, न भरपेट खाना न पढ़ाई न दवाई न रोजगार और ना हीं कोई सुख सुविधा दिया और खुद देश के पैसों से विदेशों में पढ़ आए देश के संसाधनों का निजी इस्तेमाल किया।
बर्बाद कर दिया कांग्रेस ने देश को।