एक सामाजिक व्यक्ति का दायरा व्यापक होता है, उसकी तस्वीरें कई लोगों के साथ आना स्वाभाविक है।
किसी के साथ खिंची एक तस्वीर मात्र से कोई आरोप सिद्ध नहीं हो जाता।
यह केवल विरोधियों की बौखलाहट और बेबुनियाद राजनीति का प्रमाण है। हमारा विधायक हमारा स्वाभिमान🙏@shalabhmani
बधाई देवरिया !!
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आप सबसे ये ख़ुशख़बरी साझा करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि देवरिया शहर के रूद्रपुर मोड़ से लेकर उसरा औद्योगिक क्षेत्र तक की सड़क पर जाम से पूरी तरह निजात मिलेगी, 38 करोड़ रूपए की लागत से अब ये सड़क दस मीटर चौड़ी बनाई जाएगी, इसका शासनादेश जारी हो गया है, टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी, पिछले धनतेरस पर आप सबको बताया था कि इस सड़क के लिये लगातार प्रयास कर रहा हूँ और बहुत जल्द शासनादेश हो जाएगा।
रूद्रपुर मोड़ से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया के लिए जाने वाले रास्ते पर बारात घरों व भारी वाहनों के चलते हमेशा जाम रहता था, ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से मिलकर निवेदन किया था कि इस मार्ग को सात मीटर की जगह 10 मीटर चौड़ा कर दिया जाए, आप सभी से बताते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
पिछले चार सालों में देवरिया की जिन प्रमुख, महत्वपूर्ण व बड़ी सड़कों की सौग़ात मिली है, उनके नाम साझा कर रहा हूँ।
1- बहुप्रतीक्षित देवरिया बाईपास
2- देवरिया पकड़ी मार्ग चौड़ीकरण
3- देवरिया उसरा मार्ग चौड़ीकरण
4- खरोह मठिया रै़श्री मार्ग
5- देवरिया हाटा मार्ग चौड़ीकरण
6- देवरिया कसया मार्ग चौड़ीकरण
7- गौरी बाजार हाटा से करमहा मार्ग
8- हाटा गौरी बाजार से देवतहा कुटी संपर्क मार्ग
9- देवरिया सदर ब्लाक से परसिया अहीर होते हुए बेलडाड़ तक के मार्ग का चौड़ीकरण
10- देवरिया बलटीकरा मार्ग का चौड़ीकरण
बदल रहा है देवरिया, जय देवरिया !!
प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने हमारी प्रार्थना पर पुलिस भर्तियों में आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है, इस महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद।
हमें पूर्ण विश्वास था कि आप सदैव की भांति प्रदेश के नौजवानों के हित में ही निर्णय लेंगे, प्रदेश के सभी युवाओं की तरफ से आपका कोटि कोटि वंदन !! 🙏
प्रदेश सरकार की भर्तियों में उम्र सीमा बढ़ाने के लिए प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से अनुरोध किया, ऐसा होने से इस भर्ती की तैयारी में वर्षों से जुटे बहुत सारे युवाओं को भी अवसर मिल जाएगा।
पार्टी के आदेश पर पिछले कई दिनों से बिहार चुनाव में झारखंड सीमा के आख़िरी जिले जमुई में हूँ, पटना के रहने वाले वाहन चालक उमाशंकर प्रसाद जी भी लगातार मेरे साथ हैं, उनके परिवार जैसा नाता बन गया है, कल थोड़े मायूस दिखे, वजह पूछी तो छुपा ले गए, काफी कुरेदने पर बताया कि पत्नी छठ व्रत हैं और वे घर से बहुत दूर हैं, मैंने तत्काल तो कुछ नहीं कहा पर पूरे दिन जल्दी जल्दी काम निपटाने के बाद जब उन्हें बताया कि छठ पूजा करने हम सब उनके घर चल रहे हैं तो उमाशंकर प्रसाद जी खिल उठे, लंबा रास्ता और ट्रैफ़िक पार कर उनके घर पहुँचे, उमाशंकर प्रसाद जी के घर ही छठ पूजन किया, छठ व्रती उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री देवी जी से आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किया, उन्हें सम्मानित किया और फिर भोर तक हम सब अपने चुनावी क्षेत्र जमुई लौट आए, छठ में अपनों के बीच देवरिया ना मौजूद रहने की टीस मेरे हृदय में भी थी, उमाशंकर प्रसाद जी के परिवार के प्रेम ने इस अधूरेपन को भर दिया, उनके स्नेह से सफ़र की थकान भी महसूस ना हुई, छठी मइया की कृपा हमारे देवरिया के समस्त लोगों पर सदैव बनी रहे, सब सदैव खुश रहें, यही प्रार्थना है !!
जय छठी मईया 🙏
जय देवरिया, जय बिहार !!
बिहार चुनाव में आज जमुई स्थित भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री जी के "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" कार्यक्रम का हिस्सा बना और आगामी चुनाव के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर जमुई के सम्मानित जिलाध्यक्ष श्री दुर्गा केशरी जी एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। चुनाव के महत्पूर्ण मौके पर प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऊर्जादायक रहा।
कल फतेहपुर में “खान साहब की शिकायत पर चौहान साहब” निकाल फेंके गए, आज पति के कातिल माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बोलने पर विधायक पूजा पाल निकाल फेंकी गईं, ये है समाजवादी पार्टी के पिछड़े प्रेम सच्चाई !!
अदालत में उड़ गई “हिंदू आतंकवाद” की फर्जी कहानी की धज्जियाँ, मालेगांव ब्लास्ट में अदालती निर्णय से हुआ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के घिनौने महापाप का भंडाफोड़
सनातन पवित्र है, हिंदू कभी आतंकी हो ही नहीं सकते, गर्व से कहो, हम हिंदू हैं !!
मंगल मस्ती में चूर चलल, पहिला बागी मसहूर चलल।
गोरन का पलटनि का आगे, बलिया के बाँका शूर चलल।।
सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, भारत माता के वीर सपूत श्रद्धेय मंगल पांडेय जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
#MangalPandey
बधाई देवरिया !!
साढ़े 17 सौ करोड़ के ऐतिहासिक देवरिया बाईपास निर्माण की तरफ बढ़े कदम, प्रस्तावित बाईपास पर दौड़ने लगी NHAI की मशीनें !!
देवरिया के समग्र विकास के लिए हमेशा से ही देवरिया बाईपास की बड़ी ज़रूरत महसूस की गई, कुछ वर्षों पूर्व इसकी घोषणा भी हुई परंतु
🧵
देवरिया के सकरापार में श्री परमहंस प्रसाद जी की हत्या की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलने पर आज पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें संबल दिया, मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बुला उन्हें कार्रवाई के निर्देश दिए, इस दौरान प्रशासन को पीड़ितों की हरसंभव सहायता के लिए भी कहा, माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी की सरकार समाज के कमजोर तबके के प्रति बेहद संवेदनशील है, माननीय मुख्यमंत्री जी ने घटना में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राजन सोनकर जी, श्री दिनेश प्रसाद जी, डॉ रामप्यारे प्रसाद जी, श्री सोनू प्रसाद जी, श्री संदीप भारती जी, श्री जोखन प्रसाद जी, श्री संजय जी, श्री जितेंद्र सिंह सैंथवार जी, श्री दुर्गेश सिंह सैंथवार जी, श्री बृजेश गुप्ता जी, श्री अमित त्रिपाठी जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रमुख सचिव माननीय मुख्यमंत्री जी/ प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद जी, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात जी व ज़िलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी जी से आज देवरिया के “माँ सरस्वती सेवा सदन” स्थित मेरे आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई, देवरिया से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
देश के यशस्वी रक्षा मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हम सभी के अभिभावक आदरणीय श्री @rajnathsingh जी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर शुभाशीष प्राप्त किया, एक साधारण कार्यकर्त्ता के तौर पर अपना राजनैतिक सफर प्रारंभ कर इस मुकाम तक पहुंचे माननीय रक्षा मंत्री जी का सानिध्य प्रेरणा और ऊर्जा देता है।