'गैस सिलेंडर लाओगे तभी मिलेगा खाना', गोरखपुर में पत्नी ने पति को घर से भगाया; एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे लोग
गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा गैस एजेंसी पर उपभोक्ता घरेलू एलपीजी सिलेंडर पाने के लिए भीषण गर्मी और उमस के बीच रात भर सड़कों पर कतारों में जागकर रातजगा कर रहे हैं. पर्याप्त सप्लाई न होने के कारण पैदा हुई इस किल्लत की वजह से लोग खुले आसमान के नीचे मच्छरदानी लगाकर और सिलेंडरों में ताला बंद कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. कई दिनों से कतार में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. पत्नियों द्वारा बिना गैस सिलेंडर घर में न घुसने देने और बच्चों के स्कूल की दिक्कतों के कारण लोग इस परेशानी को झेलने पर मजबूर हैं.
पढ़ें पूरी ख़बर: https://t.co/oH7EWoWicS
#ATCard #gorakhpur #GasCylinder #LPG #AajTakSocial