2nd Grade भर्ती में 4037 पद बढ़ाए गए हैं, यानी लगभग 62% पद वृद्धि हुई है। सामान्य रूप से 50% या उससे अधिक पद वृद्धि होने पर आवेदन पुनः खोलने की मांग उठती रही है।
साथ ही, 100% पद वृद्धि वाला नियम बाद में लागू हुआ है, जबकि यह भर्ती उससे पहले की प्रक्रिया का हिस्सा है। ऐसे में हजारों ऐसे अभ्यर्थी हैं जो नए बढ़े पदों के अनुसार आवेदन करने का अवसर चाहते हैं।
बेरोजगार विद्यार्थियों की यह मांग तर्कसंगत मानी जा सकती है कि जब पदों में इतनी बड़ी वृद्धि हुई है, तो आवेदन पोर्टल को दोबारा खोला जाना चाहिए, ताकि नए पात्र अभ्यर्थियों को भी समान अवसर मिल सके।
सरकार से विशेष निवेदन 🙌🙏
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिओपन_किजिए
विजय थलपति जी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
आशा है कि आप बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए तमिलनाडु को समानता, न्याय और विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे।
@TVKVijayHQ@actorvijay
“कांशीराम साहब आपकी नेक कमाई, आपने सोती कौम जगाई”
बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठवे स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
#आजाद_समाज_पार्टी_कांशीराम
भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं।
यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई।
इस मांग को लेकर @PMOIndia को मेरा पत्र।
अगर कांशीराम जी पं. नेहरू के दौर में होते, वो कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री होते।
वक़्त आ गया है हिंदुस्तान में राजनीति को बदलने का।
सबकी हिस्सेदारी की राजनीति
बहुजनों के अधिकार की राजनीति
भारत के संविधान की दिखाई राजनीति
“रिचार्ज खत्म होने के बाद नंबर बंद ना हो”
“फ़ोन पर बात करना सबका अधिकार है”
मुझे लगता है, एक राघव चड्ढा ही सदन में कोई काम की बात कर रहे है, आधे तो वहाँ टाइमपास वाले है। 🔥✅
अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का पल है।
इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप का लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर अपनी ताकत और टीम भावना का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कुल मिलाकर यह भारत की तीसरी टी20 विश्व कप जीत है।
भारतीय खिलाड़ियों ने साहस, अनुशासन और अद्भुत टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए दिखा दिया कि जब देश के लिए खेलने का जज़्बा होता है, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
आज की यह जीत करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, उम्मीदों और विश्वास की जीत है। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश को गर्व है।
पूरी भारतीय टीम, कोचिंग स्टाफ और सभी क्रिकेट प्रेमियों को इस गौरवशाली जीत की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
#T20WorldCup2026 #TeamIndia #BackToBackChampions #HistoricWin #BleedBlue
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप मेंजिम्मेदारी संभालने के बाद अपनी जन्मभूमि राजस्थान की धरती पर पहली बार आप सभी के बीच आने पर
जो स्वागत, प्यार और सम्मान आपने दिया है,
वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है ।
मैं जीवनभर आप सभी का आभारी रहूँगा🙏
@INCIndia@RahulGandhi@kharge@kcvenugopalmp@kanhaiyakumar@anshultrivedi47@nsui
आज @VinodJakharIN जी से मुलाकात कर उन्हें NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में NSUI छात्र हितों की आवाज़ को और अधिक मजबूती, स्पष्टता और संघर्षशीलता के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करेगी।
छात्र अधिकार, समान अवसर और संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आपका नेतृत्व निर्णायक साबित होगा।
BJP और RSS की मानवीय दृष्टिकोण और संवेदनाओं की व्याख्या में करुणा की बजाय नफरत झलकती है। एक गरीब, ज़रूरतमंद महिला को कंबल देने से वंचित करना और उसका अपमान करना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव करना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन भी है।
दो बार सांसद रह चुके और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया जी से अपेक्षा थी कि वे मानवीय संवेदनशीलता दिखाते।
भाजपा की राजनीति का स्तर देखिये
BJP का पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया टोंक में कंबल बॉंट रहा है, जैसे ही पता चला कि कंबल लेने वाली महिला मुस्लिम है उससे कंबल वापस ले लिया।
@narendramodi जी सबका साथ - सबका विकास की क्या शानदार ट्रेनिंग दी है आपने अपने नेताओं को ?
कितना ज़हर भरा है इन नेताओं के दिल में।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में कथित तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि टोंक जिला की निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान एक गरीब महिला से पहले उसका धर्म पूछा गया और बाद में उसे दिया गया कंबल वापस ले लिया गया। आरोप है कि महिला मुस्लिम समुदाय से थी और इस आधार पर उसके साथ सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार किया गया।
ग्रामीणों ने इस कार्यशैली का विरोध जताया और भेदभाव पर कड़ा ऐतराज दर्ज कराया। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई। यदि यह आरोप सही हैं, तो यह घटना बेहद निंदनीय है और जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
लोकतंत्र में चुना हुआ प्रतिनिधि सभी नागरिकों का होता है—वह किसी धर्म या वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता। जरूरत है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने लाई जाए। इंसानियत, समानता और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान ही लोकतंत्र की असली पहचान है।
पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने मुस्लिम महिलाओं से नाम पूछकर वापिस लिए कंबल
◆ बोले-'जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने का हक नहीं'
Sukhbir Singh Jaunapuria | Muslim Women MP BJP | #Rajasthan
पिछले वीडियो का करारा जवाब जनता ने नेता के मुंह पर तमाचा मारकर दिया है।
जहाँ लोग सदियों से भाईचारे और सम्मान के साथ रहते आए हैं, वहाँ तथाकथित समाजसेवी और पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया की नफ़रत के बीज बोने की कोशिशों का करारा जवाब भगत सिंह सेना के भाइयों ने दे दिया है।
मैं विशेष धन्यवाद देना चाहता हूँ भाई विक्रम चौधरी जी, मदन जी, बद्री जी जाट, धर्मराज मीणा, सूरज जी और भाई रमेश करेडा का, जिन्होंने झूठ और नफ़रत की राजनीति के सामने मजबूती से खड़े होकर भाईचारे का संदेश दिया।
जनता अब समझदार है — उसे बाँटने की नहीं, जोड़ने की राजनीति चाहिए।
भारत माता की जय || जय हिन्द जय भारत || जय श्री राम
भाजपा के पूर्व सांसद ने कम्बल वितरण करके एक गरीब महिला से धर्म पूछा फिर कंबल वापस लिया...
आज टोंक जिले के निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में पूर्व टोंक सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया पहुंचे थे जहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम महिला को बेइज्जत किया, पहले कंबल वितरण करके फिर वापिस ले लिया गया l
ग्रामीणों ने सांसद साहब की इस कार्यशैली का विरोध किया तो उन्होंने धमकी तक दे डाली, ग्रामीणों ने इस भेदभाव पर कड़ा ऐतराज जताया, एक जनप्रतिनिधि जो सांसद जैसे पद पर विराजमान रहा हो वो इस तरह की हरकत करें ये बिल्कुल निंदनीय है।
पहले महिला से धर्म पूछा और फिर वोट नहीं देने पर कंबल वापस ले लिया, बाकी महिलाओं को भगा दिया गया है।
ये है भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीर जौनापुरिया।
क्या भारत में सब कुछ ठीक हो रहा है ??
क्या इससे सांप्रदायिकता बढ़ेगी या घटेंगी ??
आप इस नेता के लिए क्या कहेंगे ??