ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर नज़र नहीं, सड़क पर ध्यान रख���ं।
एक छोटा-सा मैसेज इंतज़ार कर सकता है, लेकिन आपकी ज़िंदगी दोबारा नहीं मिल सकती।
सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुँचें। ❤️
#रॉन्ग_साइड सिर्फ नियम का उल्लंघन नहीं,
किसी की जिंदगी के लिए खतरा है,सड़क पर सही दिशा में चलें
रास्ता छोटा करने के चक्कर में, जिंदगी छोटी मत करिए
#रॉन्ग_साइड ड्राइविंग से बचिए।
🌿🔇 हवा भी साफ रखें, आवाज़ भी।
वाहनों से निकलने वाला धुआँ और अनावश्यक हॉर्न/तेज़ आवाज़—दोनों हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर असर डालते हैं।
वाहन की नियमित देखभाल करें, अनावश्यक हॉर्न से बचें और प्रदूषण फैलाने वाली आदतों को रोकें।
स्वच्छ हवा + शांत सड़क = बेहतर और सुरक्षित जीवन
🚛 बड़े वाहन के आसपास सिर्फ दूरी नहीं, समझदारी भी जरूरी है।
👉 बड़े वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
👉 ओवरटेक करते समय धैर्य रखें और आगे का रास्ता साफ होने पर ही आगे बढ़ें।
सुरक्षित दूरी = सुरक्षित जीवन।
सड़क पर रहें सजग, सुरक्षित रहें। 🚦
रक्षाबंधन के पावन पर्व प�� उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, इस रक्षाबंधन अपने प्रियजनों की सुरक्षा का संकल्प लें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
🚶♀️🚗 सड़क पर सुरक्षा, हर किसी की जिम्मेदारी है।
सड़क सिर्फ़ वाहनों के लिए नहीं है। पैदल यात्रियों को भी सुरक्षित रास्ता देना, ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रुकना और गति सीमा का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है।
सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन। 🚦
साथ चलें, सुरक्षित चलें।
🌿 स्वच्छ हवा और शांत वातावरण सुविधा नहीं, बल्कि हमारी आवश्यकता हैं।
अनावश्यक हॉर्न, वाहनों का धुआँ और लापरवाही से बढ़ता प्रदूषण न केवल पर्यावरण, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों को भी ��्रभावित करता है।
आज की जिम्मेदारी, कल की स्वच्छ हवा। 🌱🚦
🪖 हेलमेट और सीट बेल्ट—सिर्फ़ नियम नहीं, आपकी सुरक्षा का कवच हैं।
🏍️ दोपहिया वाहन पर हमेशा सही तरीके से हेलमेट पहनें और 🚗 कार में बैठते ही सीट बेल्ट लगाएँ।
सफर शुरू करने से पहले, सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुँचें। 🙏
🚗 कार का दरवाज़ा खोलने से पहले केवल एक नज़र पीछे डालें।
आपकी यह छोटी-सी सावधानी किसी बाइक सवार की ज़िंदगी बचा सकती है।
👀 एक नज़र पीछे... एक ज़िंदगी सुरक्षित।
🚨 सावधान! ई-चालान जमा करते समय सतर्क रहें।
किसी भी थर्ड पार्टी ऐप (जैसे Car Info, CARS24, Park+ आदि) के माध्यम से ई-चालान जमा न करे��।
✅ अपना ई-चालान केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल या जनपद यातायात पुलिस कार्यालय के माध्यम से ही जमा करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
गलत e-Challan आया है? घबराएं नहीं।
कभी-कभी तकनीकी या मानवीय त्रुटि के कारण गलत e-Challan जारी हो जाता है। यदि आपको लगता है कि e-Challan गलत है, तो संबंधित यातायात पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।
शिकायत/सुझाव हेतु:[email protected]
यातायात नियमों का पालन करें,सुरक्षित रहे
गलत e-Challan? घबराएँ नहीं।
यदि e-Challan में फोटो, वाहन संख्या, स्थान, दिनांक या अन्य विवरण गलत है, तो संबंधित जनपद के यातायात पुलिस कार्यालय से संपर्क करें।
सहायता हेतु ईमेल करें: [email protected]
सही जानकारी अपनाएँ, केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।
e-Challan हुआ है?
✔️ अधिकृत पोर्टल का उपयोग करें
✔️ समय पर निस्तारण करें
✔️ फर्जी लिंक और एजेंटों से सावधान रहें
नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
चालान से बचने का सबसे आसान तरीका है—यातायात नियमों का पालन करना।
#UPTrafficPolice#eChallan#RoadSafety
🚑 गोल्डन आवर में मिला उपचार जीवन बचा सकता है।
PM-RAHAT योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
👮 पुलिस
🚔 First Responders
🏥 स्वास्थ्य विभाग
समय पर कार्रवाई करें, जीवन बचाएँ।
#PMRAHAT#GoldenHour#RoadSafety
जिस बच्चे ने बुजुर्ग का हाथ थामा है, वह हमें एक संदेश दे रहा है—
"रास्ता देना कमजोरी नहीं, संस्कार है।"
सड़क पर संस्कार भी ज़रूरी हैं।
#UPTrafficPolice#RoadSafety#SafeRoads
सड़क पर हर दिन हमें एक चुनाव करना होता है—
⚠️ लापरवाही का रास्ता
या
✅ सावधानी का रास्ता
आपका निर्णय सिर्फ आपका भविष्य नहीं,
आपसे जुड़े कई लोगों की खुशियों को भी प्रभावित करता है।
नियमों का पालन करें, पछतावे का नहीं।
#RoadSafety#UPTrafficPolice#TrafficAwareness#DriveSafe
🛵 छोटी सी सावधानी,
ज़िंदगी भर की खुशियां बचा सकती है।
हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियम
सिर्फ कानून नहीं,
आपके परिवार की स���रक्षा हैं।
सुरक्षित चलें, जिम्मेदारी से चलें।
अगर आप भी सड़क सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हैं,
तो इस पोस्ट को LIKE 👍, SHARE ↗️ और COMMENT 💬 जरूर करें।
🚗 गाड़ी स्टार्ट करने से पहले,
सीट बेल्ट लगाना न भूलें।
क्योंकि मंज़िल तक पहुँचने से ज़्यादा ज़रूरी है,
सुरक्षित पहुँच जाना।
सीट बेल्ट लगाइए,
अपने परिवार की मुस्कान बचाइए।
#DriveSafe#SeatBelt#RoadSafetyAwareness