🚔 हर्रई पुलिस की त्वरित कार्रवाई!
मोटर पंप चोरी के प्रकरण का 24 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने 01 आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ₹1.48 लाख कीमत के 09 विद्युत मोटर पंप बरामद किए गए।
मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
छिंदवाड़ा पुलिस –
🚔 अमरवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता!
मोटरसाइकिल चोरी के 03 प्रकरणों का खुलासा कर 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। चोरी की तीनों मोटरसाइकिलें बरामद।
सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस।
#ChhindwaraPolice#MPPolice
नर्मदा की लहरों से जिंदगी बचाकर लाए खाकी के जांबाज..
नर्मदा में डूबती नाबालिग बालिका को बचाकर निरीक्षक आदित्य सेन ने पेश की साहस और मानवता की मिसाल।
कार्तिक पूर्णिमा पर परिजनों के साथ नर्मदा घाट पर स्नान करने पहुंची पिपरिया निवासी नाबालिग बालिका गहरे पानी में डूबने लगी।
🚨 कुंडीपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई!
पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप एवं पत्थर से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में सभी 04 आरोपी गिरफ्तार।
छावड़ी गांव में हुई घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
🚨 बिछुआ पुलिस की बड़ी सफलता!
खेतों से सिंचाई उपकरण (नोजल, पाइप, एडाप्टर आदि) चोरी करने वाले गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार।
₹2.50 लाख का चोरी का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त।
छिंदवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की 03 वारदातों का खुलासा।
🏆 CM हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में छिंदवाड़ा पुलिस प्रदेश में द्वितीय स्थान पर!
अक्टूबर 2026 की पुलिस जिला वार ग्रेडिंग में 88.13 अंक अर्जित कर छिंदवाड़ा पुलिस ने प्रदेश में द्वितीय स्थान एवं A ग्रेड प्राप्त किया।
🚦 पीएम श्री साइंस कॉलेज, छिंदवाड़ा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
छिंदवाड़ा पुलिस की अपील – यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
#ChhindwaraPolice#RoadSafety
छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता!
देहात पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर थाना देहात, परासिया एवं चौकी धरमटेकड़ी के 04 चोरी के प्रकरणों में ₹1,37,700 का मशरूका बरामद किया।
आरोपी के विरुद्ध छिंदवाड़ा एवं नागपुर (महाराष्ट्र) में चोरी व मारपीट के कुल 21 अपराध दर्ज हैं।
🚨 छिन्दवाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
चौकी सावरी, थाना लावाघोघरी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक छिन्दवाड़ा द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
🚨 जुन्नारदेव पुलिस की त्वरित कार्रवाई!
सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को घटना के महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं कपड़े जप्त कर आरोपी को जेल भेजा।
छिंदवाड़ा पुलिस – अपराधियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई।
साथ ही 89 गुंडा बदमाश, 75 निगरानी बदमाश, 01 जिला बदर अपराधी एवं 37 कबाड़ियों की चेकिंग की गई। 150 लीटर अवैध शराब जप्त कर 18 आरोपियों पर कार्रवाई, 15 गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी तथा गांजा एवं चोरी के मामलों में भी महत्वपूर्ण सफलता मिली।
🚨 अपराधियों पर छिंदवाड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार!
पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए विशेष रात्रि कॉम्बिंग ऑपरेशन में एक ही रात में 130 वारंटियों (36 स्थायी एवं 94 गिरफ्तारी वारंट) को गिरफ्तार किया गया।
मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन..
पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस की ‘सांख्यिकी डाटा पुस्तिका-2025’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
#DGPMP#MPPolice
खोई हुई उम्मीदों को मिला सहारा, लौटाई 151 चेहरों की मुस्कान।
दीपावली के शुभ अवसर पर छिन्दवाड़ा पुलिस ने ₹26.58 लाख मूल्य के 151 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।
इस वर्ष अब तक ₹1.73 करोड़ से अधिक मूल्य के कुल 903 मोबाइल फोन नागरिकों को लौटाए जा चुके हैं।
🚨 छिंदवाड़ा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई
थाना नवेगांव पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से 78.5 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा टाटा नैनो कार सहित कुल ₹62,100 का मशरूका जप्त किया गया। प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
सांसद श्री विवेक बंटी साहू, DIG श्री राकेश कुमार सिंह, कलेक्टर एवं SP श्री अजय पांडे ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया तथा स्वयं भी दौड़ में शामिल हुए।
एकता, अखंडता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश।
#RunForUnity#NationalUnityDay#ChhindwaraPolice
🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस – रन फॉर यूनिटी 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर जिला पुलिस छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित मैराथन में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
🚨 मोहखेड़ पुलिस को अज्ञात हत्या के मामले में 3 दिन में मिली सफलता।
ग्राम कामठी में कमलेश राऊत की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेहताप राऊत (मृतक के पिता) को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त लकड़ी की पटिया जप्त।
जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद के सफल आयोजन हेतु SP ऑफिस में समन्वय बैठक आयोजित की गई।
दिनांक 28.10.2026 को शासकीय पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, सामाजिक सुरक्षा, अधिकारों एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया जाएगा।