झांसी रेल मंडल का शानदार प्रदर्शन! परिचालन में नए कीर्तिमान, बेहतर समयपालन और रिकॉर्ड माल लोडिंग के साथ सफलता का जश्न
वित्तीय वर्ष 2025-26 में झांसी रेल मंडल ने परिचालन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। समयपालनता 79.84% तक पहुंची, जो पिछले वर्ष से 8.53% अधिक है। माल लोडिंग 9.27 मिलियन टन रही, जिसमें 10.10% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं स्पीड 15.83 किमी/घंटा रही, जो 16.65% की बढ़त को दर्शाती है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाप्रबंधक महोदय द्वारा परिचालन विभाग को दो शील्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि का जश्न कंट्रोल रूम में केक कटिंग कर मनाया गया, जहां मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में अधिकारियों ने खुशी साझा की और टीम के प्रयासों की सराहना की।
🚫 बिना उचित कारण चेन पुलिंग करना अपराध है!
आपकी एक छोटी सी लापरवाही से सैकड़ों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है।
सुरक्षा और समय का सम्मान करें – केवल आपात स्थिति में ही चेन पुलिंग करें।
⚖️ नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
#RailwaySafety#ChainPulling #TravelResponsibly #IndianRailways #PassengerAwareness #SafetyFirst #RailwayRules #SafeJourney
👏 उत्कृष्ट कार्य, सुरक्षित संचालन—सम्मान के साथ सराहना।
सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।
#RailwayExcellence#SafetyMatters
*ग्वालियर–रायरू सेक्शन में सघन मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई*
रेलवे मजिस्ट्रेट श्री अतुल यादव के नेतृत्व में ग्वालियर–रायरू सेक्शन में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ACM झांसी श्री अनिल श्रीवास्तव एवं ACM ग्वालियर श्री आर. के. वर्मा की उपस्थिति रही।
टिकट चेकिंग स्टाफ में मनोहर लाल मीणा, राजीव शर्मा, रामकेश, प्रियंक पुरोहित, विकास श्रीवास्तव, अरुण सचान, राम निवास मीणा, ज्योतिका साहू, नीलम सिंह, अंशुल त्रिपाठी सहित कुल 33 स्टाफ शामिल रहे।
RPF से SI आर.एस. राजावत, ASI अजयपाल सिंह, आर.एन. सिंह, रवेंद्र सिंह, पिंकी तोमर, सुमन सहित 12 स्टाफ तथा GRP से रतिराम, रविशंकर सेन, पदम सिंह, कलावती कुशवाह, राखी सिंह, नरेश जाट सहित 17 कर्मियों की भागीदारी रही।
अभियान के तहत प्रमुख ट्रेनों में जांच कर बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण किया गया।
*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम,स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश*
07 अप्रैल 2026 को डिविजनल रेलवे हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं डॉ. सुनीता तिर्की ने किया।
डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने वर्ष 2026 की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट रहें और विज्ञान के साथ खड़े रहें” पर जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।