नगर निकाय चुनाव से पहले बाड़मेर बीजेपी के कार्यालय में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इस तरह का नजारा पिछले 15 से 20 सालों में कभी नहीं देखा गया।
पार्षद दावेदार अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में उमड़ रहे हैं। कई वार्ड तो ऐसे हैं जहां 4 से 5 लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। चुनाव से पहले यह बीजेपी के लिए शुभ संकेत है।
क्या इस बार बाड़मेर बीजेपी का 15 साल का बनवास खत्म होने वाला है ?
जयपुर के बीजेपी कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर सर्किल के बीचों-बीच खड़ा नजर आया ऊंट… राजधानी के इस वीआईपी इलाके का ये नजारा अब चर्चा का विषय बना हुआ है...
"जाएंगे मोदी, आएंगे राहुल..."
◆ रियासी में कांग्रेस नेता करनदीप सिंह ने BJP पर साधा निशाना
◆ वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
#BJP | Congress | #Congress | #RahulGandhi | Rahul Gandhi | #PMModi | PM Modi
योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सड़क-पुल से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स की होगी क्वालिटी जांच
उत्तर प्रदेश में ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की अब थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट होगी. सड़कों, पुलों, सीवर, जलापूर्ति समेत अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच की जिम्मेदारी IIT कानपुर, IIT BHU वाराणसी और IIT रुड़की को सौंपी गई है.
पूरी खबर: https://t.co/FMY9Sm3pRs
#CMYogi #MegaProject #QualityCheck #ATCard #AajTakSocial
@Simerchawla20
स्वर्णनगरी जैसलमेर के 871वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मरुधरा की सुनहरी रेत पर इतिहास, कला, संस्कृति और शौर्य की अमिट गाथा संजोए जैसलमेर सदियों से अपनी अद्भुत स्थापत्य कला, भव्य सोनार किले, समृद्ध लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
जैसलमेर की पीली पत्थरों में गढ़ी खूबसूरती और यहां की जीवंत संस्कृति हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक धरा सदैव अपनी विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक वैभव से देश-दुनिया को आकर्षित करती रहे।
स्वर्णनगरी की इस गौरवशाली विरासत को नमन।
जय जैसाण!
#जैसलमेर #जैसाण
बाड़मेर का यह वीडियो हमें सुनना चाहिए
इन बाबाजी की बातें हम सब के लिए प्रेरणा है लेकिन तीन साल से भाजपा की सरकार इससे पहले गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले गहलोत जी सीएम थे, बाड़मेर के नेता वायरल रहते है तो इनकी बात किसी ने नहीं सुनी
बाबाजी आप निश्चित रहिए है हम आ रहे हैं कल आपके पास...
यह एक अच्छी तस्वीर है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब यूनिवर्सिटी में MA की परीक्षा दे रहे थे।
यह एक अच्छा उदाहरण है कि शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए आप भी सीखते रहना अपने आप में एक सुंदर संदेश है।
कल बाड़मेर में पुलिस अधिकारी द्वारा शहीद परिवार के साथ बदतमीजी और अपमानजनक व्यवहार किया गया उसके विरोध धरने में जोधपुर में अपने कार्यक्रम छोड़ पहुंचे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी...
आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डबली स्थित भवनविहीन विद्यालय जो किसी अन्यत्र स्थल पर संचालित है, में स्थानीय विधायक निधि कोष से विद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹6 लाख की स्वीकृति प्रदान की।
साथ ही, विद्यार्थियों के लिए शौचालय निर्माण हेतु ₹3 लाख की स्वीकृति दी तथा छोटे भाई-बहनों को स्कूल कीट भेंट कर उनके साथ यह विशेष दिवस मनाया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि अगले स्वतंत्रता दिवस पर हम इसी विद्यालय भवन में तिरंगा फहराते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।
पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस के लिया सुखद तस्वीर...
देदूसर में एक ही मंच पर नजर आए पूर्व मंत्री अमीन खान और पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खान
कांग्रेस की "संविधान सद्भावना यात्रा" आज तीसरे दिन देदूसर पहुंची। जहां कांग्रेस नेताओं ने आमजनता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। पूर्व मंत्री अमीन खान आज तीसरे दिन इस यात्रा में शामिल हुए। वरिष्ठ नेता अमीन खान और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे फतेह खान आज एक ही मंच पर नजर आए। यह कांग्रेस के लिए सुखद तस्वीर है।