संदिक्षा परिवार के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रकृति के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
🌱 "एक पेड़ माँ के नाम – प्रकृति को सम्मान, भविष्य को जीवनदान" 🌱
🌿🌍 विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर विशेष वृक्षारोपण अभियान 🌍🌿
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल, अलवर में संदिक्षा अध्यक्षा श्रीमती सोनिया यादव की अध्यक्षता में संदिक्षा परिवार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर *मुख्य अतिथि डॉ. आर्तिका शुक्ला, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अलवर*; *श्री राजेन्द्र कुमार हुड्डा, IFS, वन संरक्षक, अलवर*; जिला पर्यावरण समिति के प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए *लगभग 2000 पौधों का रोपण* किया
🌱🌍 *विश्व पर्यावरण दिवस 2026* 🌍
RTC, SSB, अलवर में *श्री संजीव यादव, उप महानिरीक्षक* की अध्यक्षता में *हरित भारत निर्माण हेतु विशेष वृक्षारोपण अभियान* का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह में 115 रिक्रूट कांस्टेबलों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर राष्ट्र सेवा हेतु समर्पण की शपथ ली। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
🇮🇳 मुख्य अतिथि श्री संजीव यादव, उप महानिरीक्षक, RTC SSB अलवर की गरिमामयी उपस्थिति में पी.टी.एस. अलवर में भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया।
यह परेड श्रीमती अंजलि अजीत जोरवाल, कमांडेंट, पी.टी.एस. अलवर के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
🚭 *विश्व तंबाकू निषेध दिवस – 31 मई* 🚭
आज दिनांक 31 मई 2026 को RTC SSB Alwar में *विश्व तंबाकू निषेध दिवस* के अवसर पर श्री *संजीव यादव* ,उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में समस्त कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं को *तंबाकू मुक्त जीवन* अपनाने हेतु शपथ ग्रहण कराई गई
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं को ईद की मुबारकबाद एवं शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
🌙 ईद के पावन अवसर पर सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश 🌙
आज RTC SSB Alwar में ईद के शुभ अवसर पर श्री संजीव यादव, उपमहानिरीक्षक महोदय की अध्यक्षता में कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं के मध्य हर्षोल्लास के साथ ईद उत्सव मनाया गया।
#SsbIndia#UnityInDiversity
रैली के माध्यम से फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ समाज निर्माण हेतु जनजागरूकता का प्रसार किया गया।
#NashaMuktBharat#SsbIndia
फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “Sunday on Cycle” अभियान के तहत RTC ,SSB अलवर में श्री संजीव यादव की अध्यक्षता में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा उत्साहपूर्वक साइकिल रैली आयोजित की गई।
#FitIndiaMovement#SundayOnCycle
रैली के माध्यम से फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ समाज निर्माण हेतु जनजागरूकता का प्रसार किया गया।
#NashaMuktBharat#SsbIndia
*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* के उपलक्ष्य में
*100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम* के तहत RTC SSB Alwar में योग सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
हंसी, उमंग और अपनत्व से भरे इस आयोजन ने मातृत्व सम्मान के साथ-साथ आपसी स्नेह एवं सौहार्द को भी नई ऊर्जा प्रदान की। ✨
साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर मातृत्व सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
#ssbindia#dgssbmha
🌷 ममत्व, मुस्कान और उत्साह से सराबोर मदर्स डे सेलिब्रेशन 🌷
RTC SSB Alwar में संदिक्षा अध्यक्षा श्रीमती सोनिया यादव की अध्यक्षता में मदर्स डे का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।
इस विशेष अवसर पर शतरंज, कैरम, बैलून ,म्यूजिकल चेयर गेम सहित विभिन्न मनोरंजक इनडोर एक्टिविटीज़ आयोजित की गईं, जिनमें संदीक्षा परिवार ने उत्साह एवं टीम स्पिरिट के साथ भाग लिया।
विशेषज्ञ ने बताया कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच कराकर नियमित रूप से दवाइयों का सेवन किया जाए ।
कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील किया गया कि टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा स्वयं जागरूक रहकर समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग दें।
दिनांक 03.05.2026 को श्री संजीव यादव, उप महानिरीक्षक के दिशा निर्देशन एवं डॉ. अबीर चौधरी, कमांडेंट (मेडिकल) के अध्यक्षता में रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, अलवर में "टीबी मुक्त भारत अभियान -100 दिवस" के अंतर्गत एक जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
यह कार्यक्रम जिला अस्पताल अलवर एवं सी.एच सी. लक्ष्मणगढ़ के टीम के सहयोग से प्रभावी रूप से संचालित किया गया। इस अवसर लगभग 320 बलकर्मियों एवं प्रशिक्षुओं को टीबी रोग के प्रति जागरूक एवं उनकी जांच की गई ।