महिला पर बिजली गिरने का दर्दनाक लाइव वीडियो देखकर दिल जायेगा। वीडियो छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का है।
दरअसल रविवार दोपहर 46 वर्षीय गीता बाई खेत से काम करके सिर पर बर्तन लेकर पंडरभठ्ठा मेन रोड से घर लौट रही थी। तभी अचानक गीता बाई के ऊपर बिजली गिर गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।