माननीय मंत्री जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क प्रदेश के युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है और यहां के विद्यार्थी देश-विदेश में मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री जी ने संस्थान में स्थापित किए जा रहे इन्क्यूबेशन सेंटर का भी अवलोकन किया तथा इसके माध्यम से युवाओं में नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) डॉ. गिरीश शर्मा, एक्सटर्नल रिलेशन्स निदेशक श्री नीरज सहाय, निदेशक (प्रशासन एवं वित्त) श्रीमती रोमा बाजपेयी, निदेशक (व्यावसायिक विकास) श्री सी. के. बघेल, निदेशक (क्रय एवं सुविधा प्रबंधन) श्री संजय जैन सहित संस्थान के सभी सहायक निदेशक, उप निदेशक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
🌍✨ कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार मिल रही सफलताएँ, प्रदेश के युवाओं के लिए बन रही हैं नए अवसरों की राह!
आज संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन, डॉ. गौतम टेटवाल ने संस्थान के अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान संस्थान में लगातार बढ़ रहे प्रवेश, विद्यार्थियों को मिल रहे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसरों तथा प्लेसमेंट की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने अंतरराष्ट्रीय रोजगार प्राप्त एवं चयनित विद्यार्थियों से भी संवाद किया। जापान में कार्यरत बैच-4 के विद्यार्थी श्री दीनदयाल सनोड़िया ऑनलाइन जुड़े और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। दीनदयाल ने माननीय मंत्री जी से हिन्दी एवं जापानी भाषा में संवाद किया। वहीं दुबई स्थित TTE Engineering में Assistant Technician (HVAC) पद पर हाल ही में चयनित बैच-11 के विद्यार्थियों—श्री नीरज कुमार यादव, श्री आकाश अहिरवार, श्री समीर खान मंसूरी, श्री विवेक कुमार गर्ग, श्री मोहम्मद फैजान खान एवं श्री प्रमोद कुमार कुशवाह ने भी ऑनलाइन जुड़कर अपनी प्रशिक्षण यात्रा एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं की प्रेरणादायक फिल्म "परवाज़ – मेरी पहचान, मेरा हुनर" का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ती युवा शक्ति की प्रेरक कहानी को प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) डॉ. गिरीश शर्मा, एक्सटर्नल रिलेशन्स निदेशक श्री नीरज सहाय, निदेशक (प्रशासन एवं वित्त) श्रीमती रोमा बाजपेयी, निदेशक (व्यावसायिक विकास) श्री सी. के. बघेल, निदेशक (क्रय एवं सुविधा प्रबंधन) श्री संजय जैन, संस्थान के सभी सहायक निदेशक, उप निदेशक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि श्री निखिल धरैया भी मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, तकनीकी नवाचार और वैश्विक अवसरों के प्रति जागरूकता का संदेश देता यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, सीख और नई संभावनाओं से भरपूर रहा।
🌿 आज संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्यप्रदेश शासन, डॉ. गौतम टेटवाल जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर संस्थान परिसर में 151 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए युवाओं को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने संस्थान के इनक्यूबेशन सेंटर में आयोजित आनंदम सोसाइटी के कार्यक्रम में सहभागिता की, जहां उन्होंने सदस्यों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। चर्चा के दौरान सोसाइटी के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। माननीय मंत्री जी ने कहा कि समाज में सकारात्मकता, आनंद और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयास सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके पश्चात माननीय मंत्री जी ने एमपीएसईडीसी द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा एवं AI/ML प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 500 से अधिक विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर एमपीएसईडीसी की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती शिवांगी जोशी एवं प्रभारी अधिकारी श्रीमती अवंतिका जोशी उपस्थित रहीं। संवाद के दौरान माननीय मंत्री जी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग एवं साइबर सुरक्षा जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌿
आइए, इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण, जल संवर्धन एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें। स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
#विश्व_पर्यावरण_दिवस#WorldEnvironmentDay2024
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प
आज संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क, भोपाल में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण का संदेश दिया।
माँ हमें जीवन देती हैं और वृक्ष पृथ्वी को जीवन देते हैं।
युवा शक्ति, कौशल और तकनीक से बनेगा विकसित भारत
आज संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क, भोपाल में आयोजित Cyber Security & AI/ML Training Program–2026 में सहभागिता कर प्रतिभाशाली प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, MPSEDC, Barclays एवं संत शिरोमणि
आनंद ही जीवन का वास्तविक धन है!
आज संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क, भोपाल में आनंदम विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में सहभागिता कर प्रशिक्षणार्थियों से आत्मीय संवाद किया।
इस दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा जीवन में आनंद, सकारात्मकता और आत्मिक
A highlight of the visit was an interactive session with Dr. Girish Sharma, CEO, SSR Global Skills Park, who shared the vision and mission of the institute and spoke about the diverse career pathways emerging through industry-aligned skilling. He also extended his best wishes to the officers for their training journey and future roles in public service.
The visit served as a meaningful exchange of ideas, showcasing how skill development can empower individuals, strengthen institutions, and contribute to building a future-ready Madhya Pradesh.
#SSRGlobalSkillsPark #SkillDevelopment #FutureReady #LeadershipDevelopment #PublicService #RCVPNoronhaAcademy #MPPSC #SkilledMadhyaPradesh
Understanding the power of skill development in shaping a stronger future.
A delegation of 101 State Service Officers undergoing the 124th Joint Foundation Training Programme at RCVP Noronha Academy, Bhopal, was warmly welcomed by the team at Sant Shiromani Ravidas Global Skills Park for an enriching institutional visit.
During the visit, the officers explored the institute’s advanced training facilities and watched inspiring student journey films that highlighted the transformative impact of skill development on young careers. The delegation also gained insights into the institute’s industry-led training model and the opportunities it is creating for youth across the state.
A day of learning and discovery at Sant Shiromani Ravidas Global Skills Park!
Students from Oriental Group of Institutes explored our state-of-the-art labs, experienced advanced technologies firsthand, and gained valuable insights into industry-oriented skill development.
#SSRGlobalSkillsPark #OrientalGroupOfInstitutes #FutureReady
"कौशल से वैश्विक अवसरों तक" की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल... 🌍✨
आज माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं रोजगार, डॉ. गौतम टेटवाल जी ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क के जुलाई 2024 बैच के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों – लकी साहू, रौशन कुमार एवं मयंक जांगिड़ – को शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की, जिन्होंने SRF Limited में चयन के उपरांत कंपनी की अंतरराष्ट्रीय शाखा, हंगरी में अपनी सेवाएँ देने की सफल शुरुआत की है।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावकों से संवाद कर उनकी खुशी में सहभागिता की तथा इस उपलब्धि पर उन्हें भी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, कौशल और वैश्विक स्तर पर बढ़ती पहचान का प्रतीक है।
हंगरी में अपने पेशेवर सफर की शुरुआत कर रहे ये युवा न केवल अपने परिवार और संस्थान, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती है।
#InternationalPlacement #GlobalCareers #SkillDevelopment #Hungary #SRFLimited #SuccessStory #MadhyaPradesh
✈️ Trained at SSR Global Skills Park. Now making their mark in Hungary. 🌍
Congratulations to Lucky Sahu, Roshan Kumar, and Mayank Jangid on turning their skills into global opportunities.
Once an SSRGSP student, now a global professional. 🚀
#SSRGSP#GlobalCareers#Hungary #DreamsTakeFlight
From insightful discussions to a live robotic welding demonstration, participants gained valuable exposure to cutting-edge technologies, industry best practices, and the evolving demands of the manufacturing sector. The event also provided a unique opportunity for students to interact directly with industry experts and strengthen their understanding of real-world applications.
A step forward in building a future-ready workforce through industry collaboration, innovation, and skill excellence. 🚀
Sparks of Innovation, Powering the Future of Manufacturing ⚡🤖
A day of learning, collaboration, and industry insights at the CII MP WeldTech Conclave 2026 hosted at SSR Global Skills Park. The conclave brought together eminent industry leaders, technology experts, and aspiring professionals to discuss the future of welding, advanced manufacturing, and emerging skill requirements.
The event commenced with welcome remarks by Mr. Siddharth Chaturvedi, Chairman, CII Madhya Pradesh & Director, AISECT Ltd., followed by a keynote context-setting address from Mr. Uttam Ganguly, Past Chairman, CII Madhya Pradesh & Managing Director, Bend Joints Pvt. Ltd.
The conclave witnessed insightful deliberations from distinguished speakers including Mr. Siddharth Chaturvedi, Mr. Uttam Ganguly, Mr. Amlan Saha, Mr. Pallawit Dubey, Mr. Satish P. Sawant, Mr. R. Nipin Shankar, Mr. Parthapratim Brahma, and Mr. Niraj Sahay, Director – External Relations, SSR Global Skills Park. Their collective perspectives highlighted the importance of innovation, industry partnerships, and skill development in shaping the future of manufacturing.