मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
जनता से अपील है कि वे आगे आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें।
गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भरोसे वाली सरकार को चुनें।
कांग्रेस को वोट दें ✋
आज चुनाव है और मुझे पूरा यकीन है कि मध्य प्रदेश की जनता घोटालों, चिकनी-चुपड़ी-झूठी बातों, लोगों को आपस में ही लड़ा देने की साजिशों और कुर्सी को जागीर समझने वाली मानसिकता को करारा सबक सिखायेगी।
जनता हमें असीम स्नेह और समर्थन दे रही है। उसे इस बात की तसल्ली है कि अठारह सालों का कुशासन समाप्त होने वाला है और मध्य प्रदेश में सच बोलने वाली, लोगों की बात सुनने वाली, प्यार और अमन-चैन के रास्ते पर चलने वाली कांग्रेस सरकार आने वाली है।
लेकिन आपके प्यार का अंदाज साधारण बहुमत से न लगेगा। हमारी सरकार को प्रचंड और संपूर्ण जनादेश चाहिये, जिसकी आहट स्वयं आपके प्रेम और उत्साह से ही मिल रही है। आज अपने मन के तूफान को वोटों में बदल दीजिये। हमें इतनी ज़्यादा सीटें जिताकर विधानसभा भेजिये कि कोई हमारी-आपकी सरकार चुरा लेने या अगवा कर लेने का सपना भी न देख सके। मुझे पता है : आपमें यह शक्ति है।
जनता की जय। कांग्रेस की जय।
जय देश। जय मध्य प्रदेश।
कमलनाथ जी ने मतदान किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा में अपना मतदान किया और मध्य प्रदेश नवनिर्माण की नींव रखी।
“जय कांग्रेस, जय मध्यप्रदेश”