एक और बस्ती में रोज़ शुरू हो गयी हमारी निःशुल्क पाठशाला।ये दोनों बस्तियां शिक्षा से पूरी तरह कटी हुई थी ,, बस्तीवासियों को शिक्षा की महत्ता समझाना और उनके बच्चों को शिक्षा से जोड़ना बहुत चुनौतीपूर्ण था लेकिन उन बच्चों की लगन देखकर मेरा हौसला बढ़ता गया।
अमरक्रांति फाउंडेशन के ओर से घगौरा गांव में 65 ज़रूरतमन्द परिवारों को वृहद वस्त्रदान किया गया। हमारी संस्था ग्रामीण क्षेत्रो में निरन्तर निरिक्षण करती है कि की कहाँ पर अति निर्धन लोग रह रहे हैं। इतनी भीषण सर्दी में लोग एक शर्ट में घूमते हैं ,ये देख कर मेरा मन व्यथित होता है ।
अमर क्रांति फाउंडेशन की ओर से निरन्तर 4 माह से गिहार कंजड़ बस्ती के वंचित निर्धन मासूम बच्चों की निःशुल्क पाठशाला चलाई जा रही है।
फाउंडेशन की संचालिका सौम्या सिंह जो 22 वर्ष की उम्र में समाजसेवा का कार्य कर रही हैं, बताती हैं कि आंतरिक सुख मिलता है ।
अमर क्रान्ति फाउंडेशन द्वारा पटेल नगर चौराहे में निशुल्क मुख एवं दंत चिकिस्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 200 से ऊपर रोगियो का निशुल्क निरीक्षण एवं परामर्श दिया गया, साथ ही जो लोग भी शिविर में आए थे, अब उन्हे ट्रीटमेन्ट में 50/ की छूट दी जाएगी।
सभ्य समाज से बहिष्कृत बदहाल परिस्थिति में जी रहे कंजड़ विरादरी के शिक्षा से वंचित बच्चों को अमर क्रांति फाउंडेशन नामक संस्था निःशुल्क पढ़ाती है। 3 सप्ताह पूर्व फाउंडेशन द्वारा शिक्षण सामग्री वितरित करी गयी थी और तबसे इनकी कक्षा निरंतर चल रही है।
#Teamkranti